मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांक-01.07.2026
यातायात शाखा
सर्व साधरण को सूचित किया जाता है कि जनपद मीरजापुर में दिनांकः 2/3/4.07.2026 को उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP TET) की परीक्षा होना है । जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने एवं वाह्य जनपद से आये हुये परीक्षार्थी को परीक्षा सेन्टर पर सकुशल पहुँचने हेतु रात्रि में नो-इन्ट्री का समय रात्रि 22.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक ही भारी वाहनों का छूट रहेगा ।
1.प्रातः 05.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
2.नो- इन्ट्री का समय दिनांकः 02.07.2026, 03.07.2026 व 04.07.2026 तक प्रभावी रहेगा
........................................................ मिर्जापुर कचहरी परिसर हर तरफ जल ही जल मिर्जापुर। पहली सी बरसात में कचहरी परिसर बना झील। इतनी व्यवस्थाओं के बाद भी पानी के जल जमाव से नहीं मिला निजात। अधिवक्ताओं को करना पड़ा काफी दिक्कतों का सामना। आखिर अभी तो पूरी बरसात बाकी है। अधिवक्ताओं को कैसे मिलेगा इस जल जमाव से निजात। आखिर जिम्मेदार कहां है गायब। आखिर हर बार होता है प्रयास लेकिन जल जमाव से नहीं मिल पा रही पूरी तरह से निजात। आखिर इस जल जमाव के निजात दिलाने की कौन लेगा जिम्मेदारी।
..................................................... ब्रेकिंग , मिर्जापुर विंध्याचल विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर अराजकता का माहौल बना हुआ है। सूत्र, RPF के अधिकारी दारोगा के द्वारा ही अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है अवैध वेंडरों से वसूली कर ट्रेनों में अवैध संचालन कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन विंध्याचल पर लगातार चोरी हो रही है जिसका जिम्मेदार रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी .................................................................. दीवान घाट पर स्नान के दौरान डूबे हुए बालक का शव मिला विंध्याचल। बुधवार सुबह करीब 11 बजे दीवान घाट पर स्नान करते समय तीन लोग गहरे पानी में जाने से डूबने लगे स्थानीय नाविकों और दुकानदारों ने साड़ी और बांस की मदद से दो लोगों की जान बचा ली, जबकि एक युवक डूब गया गया था लापता युवक की तलाश में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम जुटी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय अश्वनी उर्फ अक्कू पुत्र हिंछ लाल अपनी मां निहाला देवी और दो भाइयों के साथ मामा के परिवार संग विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए आया था। कुल 22 लोग एक पिकअप और बाइकों से आए थे। सभी लोग वाहन स्टैंड में खड़ा कर दीवान घाट पर स्नान करने गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अश्वनी बार-बार बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में नहा रहा था। परिजनों और नाविकों के मना करने पर वह एक बार बाहर आया, लेकिन फिर दोबारा कूद गया। बैरिकेडिंग पार करते ही वह तेज बहाव में बहकर युवक डूब गया था अश्वनी गहरे पानी में चला गया और उसे बचाया नहीं जा सका था जिसकी आज सुबह शव बरामद कर लिया गया ............................................................... ब्रेकिंग न्यूज़ मीरजापुर थाना विंध्याचल अंतर्गत दुबरा पहाड़ी क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना , कई गंभीर घाव, हालत नाजुक
............................................ विंध्याचल के दुबरा पहाड़ी में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल, BHU रेफर मीरजापुर/विंध्याचल थाना विंध्याचल क्षेत्र के दुबरा पहाड़ी क्षेत्र में चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई। पुरानी रंजिश अन्य कारणों के विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों की पहचान शुभम सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह उम्र 26 वर्ष और अनिल सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी दुबरा पहाड़ी, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम सिंह के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं। उसे गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं अनिल सिंह का सिर फट जाने से हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विंध्याचल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में शुभम और अनिल लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से दुबरा पहाड़ी क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.