ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
कितने घरों के चिराग को बुझा कर होगी कार्यवाही, ट्रैक्टर ट्राली ने परिवार को दी मातम
जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर श्रीनिवास धाम के पास हुआ हादसा, अज्ञात चालक पर FIR, CCTV से होगी पहचान
जिगना, मीरजापुर।
जिगना-मिश्रपुर सड़क पर श्रीनिवास धाम के पास सोमवार रात करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मंगलवार को प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान कोलेपुर गांव निवासी चंदन सिंह पुत्र स्व. चुम्मा सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, चंदन सोमवार रात हरगढ़ बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान श्रीनिवास धाम के पास हरगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल चंदन को तत्काल प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई बीरू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही ट्रैक्टर और चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
चंदन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह दो बेटों और एक बेटी के पिता थे। इनमें सात वर्षीय बिराट भी शामिल है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के चंदन की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
................................................... [9:17 am, 1/7/2026] H Papa Ji: ब्रेकिंग न्यूज चुनार थाना क्षेत्र में हाइवे पर मंगलवार को देर रात्रि रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत [9:17 am, 1/7/2026] H Papa Ji: चुनार थाना क्षेत्र के दुर्गा जी मोड़ पर स्थित कांशी राम आवास में रहस्यमय तरीके से छत पर से गिरने से एक की मौत। ............................................................... यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की भर्ती को मंजूरी! उत्तर प्रदेश शासन (पंचायती राज विभाग) की बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय ( 5 June 2026 ) हर पंचायत को स्वतंत्र सचिव: यूपी की सभी 58,000 ग्राम पंचायतों में काम तेज करने के लिए अब हर पंचायत में एक अलग सचिव तैनात होगा। 13,116 नए पद: पंचायती राज विभाग में कुल 13,116 ग्राम पंचायत अधिकारी के नए पद बनाए जाएंगे। पहले साल 4,372 भर्तियां: यह भर्ती 3 साल में पूरी होगी। पहले चरण में 4,372 पदों के सृजन को हरी झंडी मिल गई है। कैडर अलग ही रहेगा: वीपीओ (VPO) और वीडीयो (VDO) को मिलाकर एक 'यूनिफाइड कैडर' बनाने का प्रस्ताव खारिज हो गया है, दोनों अलग ही रहेंगे। अतिरिक्त चार्ज से राहत: वर्तमान में सिर्फ 16,000 कर्मचारी हैं और 42,000 पंचायतों में सचिव नहीं हैं। इस नई भर्ती से अतिरिक्त प्रभार का संकट खत्म होगा। .................................................. दैवीय आपदा, सूखा, बाढ़, वज्रपात को लेकर पहले से किसानों को किया गया जागरूक, बारिश कम होने के अंदेशा में दलहनी, मोटे अनाज के बुआई के लिए किसानों को किया प्रेरित। राजगढ़ मीरजापुर विकास खंड राजगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन (बाढ,सुखा, वज्रपात से सुरक्षा) को लेकर बुधवार के दोपहर कैंप लगाकर इन आपदाओं से पहले निपटने के लिए किसानों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ में मानसून की निष्क्रियता को देखते हुए,कम पानी लेने वाली दलहन की खेती व मोटे अनाज वाले फसल की खेती करने के लिए किसानों को जोर दिया। सहायता विकास अधिकारी (एजी) राजगढ़ संतोष कुमार कुशवाहा व टीम बुधवार के दोपहर विकास खंड के बिशुनपुरा व निकरिका, चौखड़ा व अन्य ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर दैवीय आपदाओं में बाढ़, सुखा, वज्रपात के बचाव के प्रति किसानों व ग्रामीणों को जागरूक किया। बाढ़ से निपटने के उपाय बताऐ, कहा बाढ़ की स्थिति में उंचे स्थान पर रहे, जरूरी सामान, दवाईयां, खाने का सामान भरपूर मात्रा में व्यवस्था करें, पानी से दूर रहे, बिजली के उपकरण बंद करके रखें। वज्रपात के बचाव के लिए बताया , घर के अंदर रहे, खुले में पेड़ के नीचे न रहे। बिजली उपकरण से दूर रहें सूखा से बचाव के लिए, पानी बचत करने को लेकर जोर दिया। और कहा फसल चक्र अपनाएं, सूखा सहनशीलता फसल की बुआई करे, ऐसी स्थिति में दलहन की खेती, मोटे अनाज की खेती करें इन फसलों में पानी की कम आवस्यकता पडती है। खेती करने के लिए डीएसआर विधि का प्रयोग करने के लिए कहा।इस अवसर ग्राम सचिव प्रभाकर सिंह, किसान मित्र राहुल व भारी मात्रा में किसान व ग्रामीण मौजूद थे। ................................................... वाराणसी की दालमंडी में आज 5 मस्जिदों को किया जा रहा है धवस्त।सुबह सुबह प्रशासन ने शुरू की दालमंडी स्थित मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाई।दालमंडी में 6 मस्जिदों को किया जाना है ध्वस्त।मस्जिदों की रजिस्ट्री के बाद शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई।मस्जिद करिमुल्ला बेग, संगमरमर मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद, निशारान मस्जिद को किया जा रहा है ध्वस्त।दाल मंडी की सड़क 17.4 मीटर की जानी है चौड़ी।187 भवनों में 6 मस्जिदों को किया जाना है ध्वस्त।मस्जिद के ध्वस्तीकरण को देखते हुए प्रशासन अलर्ट।दाल मंडी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
.............................................. पुणे के केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी तय होने से पहले कुंडली मिलाई गई थी। ज्योतिषियों ने बताया था कि केतन का देव गण और सिया का मनुष्य गण होने की वजह से दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। दोनों के 36 में से 27 गुण मिले थे। इधर, मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि सिया और उसके साथी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले तीन बार कोशिश की थी। दोनों ने पुणे में अपने घर के पास एक अज्ञात जगह पर केतन को खाई में धक्का देने की रिहर्सल भी की थी। अब पुलिस उस जगह की जांच करेगी। सिया और चेतन फिलहाल वडगांव मावल पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में चेतन बेचैन है और पूछताछ के दौरान कई बार रो पड़ा। वहीं, सिया शांत है, लेकिन जांच में सहयोग नहीं कर रही।
........................................... मिर्जापुर शादी के नाम पर ठगी,वसूली का पुलिस ने किया खुलासा पुलिस ने गिरोह के 5 आरोपियों को पकड़ा राजस्थान के व्यक्ति को मिर्जापुर बुलाया था शादी के नाम पर ठगी, मंदिर में वसूली की शादी का झांसा देकर मिर्जापुर बुलाता था गैंग शादी का नाटक कर, केस के नाम पर धमकाते थे आरोपी अन्य राज्यों के लोगों को भी मिर्जापुर बुलाते थे पुलिस ने खातों में जमा 1.30 लाख होल्ड कराए लोहंदी कला क्षेत्र से महिलाओं समेत गैंग अरेस्ट
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.