News Express

कछवां थाना पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर स्वर्ण व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार

कछवां थाना पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर स्वर्ण व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार

मिर्जापुर के कछवां थाना पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर स्वर्ण व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। इसका खुलासा पुलिस लाइन में एसपी सिटी नितेश सिंह ने किया। थाना कछवां पर दिनांक अठाइस जून को अजय केशरी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि वह सायंकाल लगभग आठ बजे जलालपुर स्थित अपनी आभूषण की दुकान को बंद कर कछवां बाजार वापस आ रहा था कि इसी दौरान सबेसर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके साथ लूट की घटना कारित की गई । जिसके सम्बन्ध में थाना कछवां ने विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए दिनांक उनतीस जून को थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर दामोदरपुर बस्ती के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो शातिर अभियुक्तों तथा ग्राम धनैता मार्ग पुलिया के पास से तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट की घटना से सम्बन्धित माल बरामद किया गया। थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त अमन दुबे द्वारा बताया गया कि अम्बेडकर नगर जेल में उसकी मुलाकर गणेश प्रताप सिंह से हुई थी वहीं से हमारी दोस्ती हुई । गणेश प्रताप मुझे यहां बुलाया था जहां मेरी मुलाकात कपिल यादव से हुई । हम तीनों लोग यहां रहकर लूट की घटना को कारित करते है । 
देश दुनिया की खबरों के लिए देखते रहें विंध्य एक्सप्रेस न्यूज़, हर खबर पर हमारी नजर

................................................ अवैध रूप से शराब/मादक पदार्थो के बड़े कारोबारियो पर अभियान चलाकर करे कार्यवाही -जिलाधिकारी शराब की लाइसेंसी दुकानो पर मानक के अनुरूप लगाए सी0सी0टी0वी0 कैमरा-ओवर रेटिंग पर भी रखे कड़ी निगरानी मीरजापुर 30 जून 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट सभागार में नार्को क्वार्डिनेशन की बैठक सम्बन्धित अधिकारियो के साथ आहूत की गई। जिसमें जनपद में नशे व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर कड़ा अंकुश लगाने तथा नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस व आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक लाइसेंसी शराब की दुकानो पर मानक के अनुरूप सी0सी0टी0वी0 कैमरो लगे हो तथा किसी दुकान ओवर रेटिंग न हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी/बिक्री/बनाने वाले बड़े कारोबारियो पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाए। आबकारी विभाग व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से अवैध कच्ची शराब की भट्यिो को हटाने तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मेडिकल स्टोरो पर यह सुनिश्चित करे कि प्रतिबन्धित दवाईयों की ब्रिकी न होने पाए। वन विभाग के क्षेत्रो में भी अभियान चलाकर निगरानी रखी जाए वन क्षेत्र कतिपय गांवो में अवैध कच्ची शराब बनाने की शिकायते यदि मिलती है तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देशित करते हुए कहा कि एन0डी0पी0एस0 के तहत मुकदमों में कड़ी पैरवी करते हुए दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि अवैध शराब/मादक पदार्थ के सेवन से प्रभावित व्यक्ति यदि अस्पतालो में उपचार कराने आता है तो उसे प्रभावी ढंग से समुचित उपचार दिया जाए तथा किसी शराब माफिया अथवा शराब माफिया के संलिप्ता के शंका पाई जाती है तो तत्काल पुलिस को भी सूचना दी जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन गजराज मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा, के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें

...................................................... *वरिष्ठ पत्रकार महेश रावत का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर मीरजापुर, 30 जून 2026- जनपद के वरिष्ठ पत्रकार महेश रावत का आज शनिवार की शाम लगभग 4 बजे निधन हो गया। वे लगभग 56 वर्ष के थे। उनके निधन से जिले की पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार महेश रावत पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शाम 4 बजे उन्होंने अपने आवास नई बस्ती, रमई पट्टी पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री को शोकाकुल छोड़ गए हैं। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि श्री रावत विगत 22वर्षों से अधिक समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया। श्री रावत दैनिक लोक भारती दैनिक समाचार पत्र से मान्यता प्राप्त पत्रकार भी रहें हैं। उन्होंने जनपद सहित विंध्य क्षेत्र की समस्याओं, विकास के मुद्दों व जमीनी हकीकत को बेबाकी से उठाया। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों से जुड़े रहे। सरल स्वभाव व निर्भीक लेखनी के कारण वे सभी के चहेते थे।उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महेश रावत का जाना पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है

................................................ संदिग्ध परिस्थितियों में राजगिर मिस्त्री की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गाँव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में राजगिर मिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी होते ही स्वजन रोने बिलखने लगे। जानकारी के अनुसार नदीहार गाँव निवासी 48 वर्षीय छोटेलाल पुत्र बुद्धिराम रविवार को क्षेत्र में राजगिर कार्य करके घर लौटने के बाद रात का भोजन करके अपने कमरे में जाकर सो गये। सोमवार के सुबह काफी देर तक न जागने पर स्वजन जाकर देखा तो उनकी धड़कन बंद हो चुकी थी। मृत्यु हो गई थी। मौत की जानकारी होते ही स्वजन रोने बिलखने लगे। वही सुचना पर पहुचीं राजगढ़ पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि एक राजगिर मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.