News Express

थाना चुनार पुलिस द्वारा 01.086 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार             

थाना चुनार पुलिस द्वारा 01.086 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
            
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः29.06.2026 को उप-निरीक्षक सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत जमुई अण्डपास से मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त अमरनाथ पुत्र स्व0 चन्दन निवासी ग्राम रामसरोवर दुमदुमा थाना चुनार मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01.086 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-279/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

News Image

................................................ थाना चील्ह पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने झांसा देकर पैसों को ठगी तथा कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर दिनांकः17.03.2026 को वादी धीरज मिश्रा पुत्र केदारनाथ मिश्रा निवासी ग्राम चेकसारी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी तथा उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ₹06 लाख की ठगी व कूटरचित नियुक्ति पत्र प्रदान करने तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर मु0अ0सं0-38/2025 धारा 316(2),318(4),319(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चील्ह को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चील्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पूर्व में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है, अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः30.06.2026 को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पुरानाबाडा चौराहा शास्त्री ब्रिज के पास अभियुक्त गुलाब चन्द पुत्र स्व0 लालचन्द निवासी ग्राम महामलपुर (नीबी तर) थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 316(2),318(4),319(2),352,351(2),336(3),338 बीएनएस में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.................................................... थाना चील्ह पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः29.06.2026 को उप-निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पटेहरा मार्ग भुआलपुर तिराहा के पास से अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र टेनी निवासी अनुरुद्धपुर पश्चिम पट्टी थाना चील्ह मीरजापुर को झोले में प्लास्टिक की पिपीया में रखी 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-152/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । ....................................................... जनपदीय पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः30.06.2026 को थाना चील्ह व लालगंज पुलिस द्वारा 01-01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

News Image

............................................. थाना को0देहात पुलिस द्वारा शादी कराने के नाम पर ठगी तथा जबरन वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 05 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः29.06.2026 को वादी पुष्पेन्द्र पुत्र भूपेश कुमार निवासी बुढवाल, तर-बहरोड, थाना बहरोड सदर, जिला कोटपुतली बहरोड राजस्थान द्वारा नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत लोहंदी कला गाँव में स्थित हनुमान मन्दिर पर दिनांक 28.06.2026 को वादी को उसके बुआ के दो लड़कों की शादी कराने के नाम पर ठगी करने तथा जबरन पैसा वसूलने की घटना के सम्बन्ध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0 330/2026 धारा 318(4),61(2),308(5),351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ₹1,30,000/- अभियुक्तों के बैंक अकाउण्ट में होल्ड कराया गया तथा मुख्य अभियुक्त/अभियुक्ता 1.लवकुश पुत्र जेठू यादव निवासी जैकर कला थाना लालगंज मीरजापुर, 2.गुडिया यादव पुत्री मवल यादव पत्नी दीपक निवासी नेवढिया थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर, 3.राधा कोल पुत्री तौलन पत्नी राजेन्द्र यादव निवासी नेवढीया दीपनगर थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर, 4.दीपक पाल पुत्र कृष्णा पाल निवासी कोकड़ा जनपद मुजफ्फरनगर व 5. राजेन्द्र कुमार यादव पुत्र शंकर लाल यादव निवासी कोलवा मूंगरु थाना श्री माधोपुर जिला सीकर राजस्थान को दिनांक 30.06.2026 को लोहंदी कला से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त 04 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया, नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.