बाइक सवार सूअर से टकराया और मां बेटे गंभीर रूप से घायल
डामड गंज
बाइक सवार सूअर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक के साथ बैठी मां गंभीर रूप से घायल हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डामड गंज क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा गांव में सूअर से टकराकर मोटरसाइकिल चालक राजू और उसकी मां प्रियंका देवी दुर्घटनाग्रस्त हो गए ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा वहां पर चिकित्सक रितु देवी ने इलाज किया लेकिन 40 वर्षीय प्रियंका देवी के शर में गंभीर चोट को देते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया
............................................. मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट यातायात शाखा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रयागराज में शास्त्री पुल का मरम्मत कार्य दिनांकः 03.06.2026 से 15.07.2026 तक प्रचलित है जिससे भारी वाहनों का प्रवेश प्रयागराज में प्रतिबंधित किया गया है । जिन भारी वाहनों को प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य को जाना है वे सभी वाहन मीरजापुर के शास्त्री ब्रिज होकर वाया औराई-गोपीगंज के रास्ते जा रहे है तथा शास्त्री ब्रिज होकर सोनभद्र एवं मध्यप्रदेश जा रहे है । दिनांक-01.07.2026 से जनपद में समस्त संचालित विद्यालयों के खुल जाने के कारण आम जनमानस के सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु पूर्व में लगायी गयी नो- इन्ट्री (रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक) में संशोधन करते हुये रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक भारी वाहनों का नो-इन्ट्री में छूट रहेगी । (नो- इन्ट्री का समय दिनांकः 01.07.26 से प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा)
.............................................................. उत्तर प्रदेश- ग्रामीण उत्तर प्रदेश के लिए CM योगी का निर्णय- ग्राम सचिवालय में एक जुलाई से बैठेंगे लेखपाल- राजस्व परिषद ने जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए- CM योगी के आदेश के बाद दिशा निर्देश जारी - लेखपाल ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों के निवास प्रमाण पत्र, खतौनी आदि मामलों का निस्तारण करेंगे , तहसील के स्थान पर लेखपालों को ग्राम सचिवालय में भी बैठना अनिवार्य होगा !
............................................. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः22.06.2026 को एक महिला कलावती देवी पत्नी मौलन निवासिनी छोटकी महुअरियाँ पावर हाउस विन्ध्याचल थाना विध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी अपने मायके तलउवां विन्ध्याचल अपने पुत्र मोहित उम्र करीब-22 वर्ष के साथ आयी थी कि पूर्व की रंजीश को लेकर अभियुक्तों द्वारा वादिनी के पुत्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-167/2026 धारा 115(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 30.06.2026 को उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर रेहड़ा चुंगी के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त कैश पुत्र बमबम उर्फ देवी प्रसाद निवासी बंगाली का चौराहा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115(2),351(3),109(1) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.