News Express

थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण, 03 शातिर अभियुक्त लूट की घटना से सम्बन्धित आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा व कारत

थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण, 03 शातिर अभियुक्त लूट की घटना से सम्बन्धित आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार 
                              
मीरजापुर 

थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर दिनांक 28.06.2026 को वादी अजय केशरी पुत्र स्व0 अलबेले निवासी कछवां बाजार जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि वह सायंकाल लगभग 08:00 बजे जलालपुर स्थित अपनी आभूषण की दुकान को बंद कर कछवां बाजार वापस आ रहा था कि इसी दौरान सबेसर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके साथ लूट की घटना कारित की गई । जिसके सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-145/2026 धारा 309(4),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए दिनांक 29.06.2026 को थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर दामोदरपुर बस्ती बह्द ग्राम मझवां के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 शातिर अभियुक्तों क्रमशः 1.अमन दुबे पुत्र स्व0राधेश्याम दुबे निवासी ककरा पार थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर व 2.कपिल यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी मझवां थाना कछवां जनपद मीरजापुर तथा ग्राम धनैता मार्ग पुलिया के पास से तीसरे अभियुक्त गणेश प्रताप सिंह पुत्र स्व0पारसनाथ सिंह निवासी बगहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट की घटना से सम्बन्धित 05 अदद पायल (सफेद धातु),02 अदद टॉप्स (पीली धातु),01 अदद लॉकेट (पीली धातु), 01 अदद मोबाइल फोन, अभियुक्त अमन दुबे के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया गया । थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।

विवरण पूछताछ
गिरफ्तार अभियुक्त अमन दुबे द्वारा बताया गया कि अम्बेडकर नगर जेल में उसकी मुलाकर गणेश प्रताप सिंह से हुई थी वहीं से हमारी दोस्ती हुई । गणेश प्रताप मुझे यहां बुलाया था जहां मेरी मुलाकात कपिल यादव से हुई । हम तीनों लोग यहां रहकर लूट की घटना को कारित करते है । 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगदगड़ 
1.गणेश प्रताप सिंह पुत्र स्व0पारसनाथ सिंह निवासी बगहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-26 वर्ष ।
2.अमन दुबे पुत्र स्व0राधेश्याम दुबे निवासी ककरा पार थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब-20 वर्ष 
3.कपिल यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी मझवां थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-20 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-145/2026 धारा 309(4),352,317(2) बीएनएस थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
बरामदगी विवरण
    05 अदद पायल (सफेद धातु)
    02 अदद टॉप्स (पीली धातु)
    01 अदद लॉकेट (पीली धातु)
    01 अदद मोटरसाइकिल(घटना में प्रयुक्त)
    01 अदद मोबाइल फोन
    01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस ।
आपराधिक इतिहास
     अभि0गणेश प्रताप सिंह उपरोक्त
1.    मु0अ0सं0-81/2015 धारा 504,506 भादवि थाना चुनार, मीरजापुर ।
2.    मु0अ0सं0-12/2023 धारा 141,142,143,341,504,506 भादवि, 3(1)(घ),3(1)(द),3(2)(va)एससी/एसटी एक्ट थाना कछवां, मीरजापुर ।
3.    मु0अ0सं0-42/2023 धारा 120बी,201,302,34,364 भादवि थाना घोरावल, सोनभद्र ।
4.    मु0अ0सं0-45/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम थाना घोरावल, सोनभद्र 
5    मु0अ0सं0-105/2023 धारा 3(1)उ0प्र0गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम थाना घोरावल, सोनभद्र ।
6.    मु0अ0सं0-142/2024 धारा 308(5),351(3) बीएनएस थाना कछवां, मीरजापुर ।
7.    मु0अ0सं0-185/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस थाना आलापुर, अम्बेडकरनगर ।
8.    मु0अ0सं0-22/2026 धारा 103(1),238,3(5) बीएनएस थाना कछवां, मीरजापुर ।
     अभि0अमन दुबे उपरोक्त—
1.    मु0अ0सं0-201/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर ।
2.    मु0अ0सं0-246/2025 धारा 317(2),336(3),338,340(2) बीएनएस व 3/25/9 आर्म्स एक्ट थाना जहाँगीरगंज, अम्बेडकरनगर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक कछवां मय पुलिस टीम ।
उप निरीक्षक श्रीनिवास राय, थाना कछवां मय पुलिस टीम ।
निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम ।

...................................................................... ट्रक चालक की संदिग्ध मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप मीरजापुर/विंध्याचल: थाना विंध्याचल क्षेत्र के गोसाईपुरवा निवासी ट्रक चालक लवकुश मौर्या की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मंगलवार को थाना विंध्याचल पहुंचकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मृतक की पत्नी सीमा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पति की सुनियोजित हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे परिजनों में गहरा आक्रोश है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, लवकुश मौर्या पिछले तीन माह से गांव के ही एक ट्रक मालिक के यहां चालक थे। आरोप है कि 18 जून 2026 की शाम ट्रक मालिक के बुलाने पर वह ट्रक लेकर निकले थे। रास्ते में लवकुश ने पत्नी को फोन कर बताया कि वह माड़ा की ओर जा रहे हैं और ट्रक मालिक कुछ लोगों के साथ पीछे आ रहे हैं। अष्टभुजा टोल प्लाजा के बाद उन्हें पैसे देकर वापस भेजने की बात कही गई थी। सीमा देवी के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे पति से अंतिम बार बात हुई। तब लवकुश ने अकोढ़ी क्षेत्र में होने की जानकारी दी और 10 मिनट में दोबारा फोन करने को कहा। लेकिन रात 8:58 बजे उनके मोबाइल से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। पति से बात कराने को कहा तो कॉल कट गई और कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रक मालिक ने पहले लवकुश की मौत की सूचना दी, जबकि बाद में मृतक के भाई को बताया कि वह ट्रक छोड़कर चला गया है। विरोधाभासी सूचनाओं के बाद परिजन रातभर तलाश करते रहे। अगले दिन 19 जून की सुबह विजयपुर मंदिर के आगे पाण्डेयपुर चौराहे से करीब 300 मीटर अंदर खेत में लवकुश का शव बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि शव पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। ट्रक में मौजूद खलासी का भी अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों ओर की पसलियां टूटी मिलीं, गर्दन की हड्डी टूटी थी और सिर में ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर परिवार इसे सुनियोजित हत्या बता रहा है। परिजनों का यह भी आरोप है कि गैपुरा चौकी पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी ले आई, लेकिन आठ दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इससे न्याय की उम्मीद कमजोर पड़ रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी ..................................................... ।। बड़ी जानकारी ।। विंध्याचल थाना विंध्याचल पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। प्रदीप उर्फ नन्हू यादव पुत्र, झुरी यादव उम्र 15, वर्ष की 27.6.2026 की सुबह लापता हो गया है। थाना विंध्याचल पुलिस जांच कर रही है। लेकिन ग्रामीण, सूत्र से मिली जानकारी अनुसार, लापता, प्रदीप उर्फ नन्हू यादव पुत्र, झुरी यादव उम्र 15, वर्ष अपने परिवारी के ही मर्जी से अपने किसी रिश्तेदार के यहां पर है सवाल बड़ा गंभीर है क्या थाना विंध्याचल पुलिस ने बिना जांच किए ही मुकदमा दर्ज की गई है।

News Image

...................................... गुमशुदा की तलाश: 14 वर्षीय बिंदु 29 जून से लापता, माता-पिता की हो चुकी है हत्या पूर्व में विंध्याचल/मीरजापुर: थाना विंध्याचल क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर बिंदु 29 जून 2026, सोमवार शाम 4 बजे से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदु उम्र 14 वर्ष 29 जून को शाम 4 बजे घर से बाजार कुछ काम से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। माता-पिता की हो चुकी है हत्या बताया जा रहा है कि बिंदु के माता-पिता की पहले ही हत्या हो चुकी है। इस जघन्य वारदात को उसके सगे चाचा और दादा ने मिलकर अंजाम दिया था। मामले में न्यायालय ने चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। माता-पिता की हत्या के बाद से ही बिंदु अपने भाई-बहन के साथ ननिहाल में रह रहा था। ननिहाल में ही उसका भरण-पोषण और पढ़ाई-लिखाई हो रही थी। 29 जून 2026 से वह अचानक लापता हो गया है, जिससे ननिहाल के लोग बेहद चिंतित हैं। पुलिस जांच में जुटी गुमशुदगी की सूचना मिलते ही थाना विंध्याचल पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के जिलों की पुलिस को भी फोटो सहित सूचना भेजी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही किशोर को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की अपील विंध्याचल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को 14 वर्षीय बिंदु कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना विंध्याचल को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

.............................................................. दिल्ली - PM मोदी आज सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे !! ** रामपुर - CM योगी ने रामपुर में अरबों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण किया, CM बरेली में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास/ लोकार्पण के बाद विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे !! ** दिल्ली - विदाई समारोह में निवर्तमान थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा,“आज मैं यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप रहा हूं। वह एक अनुभवी सैनिक और सक्षम प्रशासक हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं, पेशेवर उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए नई ऊंचाइयों को छुएगी !! ** फीफा वर्ल्ड कप- जर्मनी वर्ल्डकप से बाहर हुआ

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.