News Express

ब्रेकिंग न्यूज विंध्याचल विंध्याचल सूत्रों की माने तो माँ विंध्यवासिनी मंदिर से पुलिस द्वारा दो चैन स्नेचर महिलाओं को पकड़ा धाम चौकी प्रभारी अजय मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रव

ब्रेकिंग न्यूज विंध्याचल 

विंध्याचल 

सूत्रों की माने तो माँ विंध्यवासिनी मंदिर से पुलिस द्वारा दो चैन स्नेचर महिलाओं को पकड़ा

धाम चौकी प्रभारी अजय मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सक्रिय

........................................... राजगढ़ के अलग - अलग जगहों पर बिते रात दो बाइकों सहित 20 बकरियों को उठा ले गए चोर राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहसत है। रविवार के रात अज्ञात चोरों ने अलग - अलग जगहों पर घर के बरामदे में रखी दो बाइकों पर हाथ साफ़ कर दिया। और इसी रात बेखौफ चोरों ने पशुपालक की 20 बकरियों की चोरी कर ली। जिससे पशुपालक को भारी नुकसान हुआ।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र मे चोर सक्रिय हैं विगत एक हफ्ते पहले दो बाइकों की और चोरियां हो गई थी। पुलिस राजफास नहीं कर सकी, क्षेत्र वासियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लचर बताया है। पहली घटना। भवानीपुर निवासी राजेश पुत्र लालता यादव रविवार की रात घर से कुछ दूरी पर सब्जी के खेत के पास लगे मड़ई में बाइक खड़ाकर सो गये, सुबह उठे तो बाइक नहीं थी। यह देख हक्का,रह गये, काफी खोजबीन करने के बाद बाइक का पता न चलने पर सोमवार को थाने पर तहरीर देकर बाइक चोरी का राजफास करने की गुहार लगाई। दुसरी घटना ‌। चितविश्रामपुर गाँव निवासी धीरेंद्र पुत्र धर्मराज ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार को घर के बरामदे में बाइक की हैंडिल लॉक करके खड़ा किया था। सोमवार के सुबह देखा बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चल रहा है। बाइक चोरी की राजफास किया जाय। तीसरी घटना। नदीहार में हुई गाँव निवासी पीड़ित पशुपालक उमाशंकर पुत्र शिवनाथ ने सोमवार को राजगढ़ थाने पर पहुँच कर नामजद तहरीर देकर कहा कि रविवार की रात 12 बजे के लगभग, करमा थाना,सोनभद्र के तीन चोर उसके घर से 20 बकरियों को टैम्पो में लादकर चोरी कर ले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस सभी चोरी के मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दो बाइकों की चोरी के साथ बकरी चोरी की सुचना मिली है। जिसमें बकरी चोरी का मामला झूठा है। बकरी बेचने में पशुपालक व खरीदार में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। पशुपालक झूठी तहरीर दे दिया है। जिसकी जांच की जा रही है। वही दोनों बाइक चोरियों के तहरीर पर जांच किया जा रहा है। जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा।

............................................................ [4:55 pm, 29/6/2026] H Papa Ji: ब्रेकिंग मिर्जापुर आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ रविवार शाम गरज चमक तेज बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आया परिवार हादसे में एक सदस्य की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी,बेटी, बहु झुलसे चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, घायलों को 108 एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल उपचार जारी घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आवश्यक कार्रवाई में जुटी हलिया थाना क्षेत्र के मगरदा गांव की घटना सलाह गरज चमक शुरू होते ही खुले मैदान, खेत, पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊंचे स्थानों से तुरंत दूर हो जाएं। सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें, खुले स्थान पर खड़े होकर फोन का उपयोग न करें। मौसम सामान्य होने के बाद ही बाहर निकलें। [5:14 pm, 29/6/2026] H Papa Ji: बिजली आपूर्ति की दुर्व्यवस्था से परेशान होकर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के पोर्टल पर शिकायत की डामड गंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की दुर्व्यवस्था आज की नहीं है कई दशकों की है जर्जर तार और लापरवाही गैर जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपेक्षा के कारण सबसे जलवंत समस्या बनी हुई है बिजली की बदहाल व्यवस्था के कारण रोजी रोजगार एवं अन्य आर्थिक विकास में बाधा पड़ रही है कोई भी उत्पादन का कार्य इसलिए नहीं हो रहा है क्योंकि सबसे बड़ी समस्या बिजली आपूर्ति की है ग्राम लाहुरिया दह में तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है क्योंकि अवस्थित बिजली की आपूर्ति है वहां के लोग जानवरों के पीने लिए टंकी में रखे हुए पानी का उपयोग कर रहे हैं हालत यह है की थोड़ा सा भी हवा चले या दो बूंद पानी बरसे बिजली को कट जानी है जनता मरे यह कुछ भी करें विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों में कोई फर्क नहीं पड़ता इस समय भीषण गर्मी है जहरीले जीव जंतुओं का भय है फिर भी लगातार 10 दिनों से बिजली नहीं आ रही है इससे तंग आकर क्षेत्रीय निवासियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है जनता बेहद आक्रोशित है कभी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है [5:29 pm, 29/6/2026] H Papa Ji: आकाशीय बिजली के गिरने से एक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल डामड गंज आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पति की मौत पत्नी बेटी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसमें ग्राम मगरदहा निवासी रामदुलार उम्र लगभग 55 वर्ष बताया जाता है कि वह पुलिस विभाग में होमगार्ड थे वह अपने दालान में पत्नी मानमती बेटी और बहू के साथ लेटे थे आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही रामदुलार की मौत हो गई और पत्नी बेटी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए इस दुर्घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर हलिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वहां घायलों का उपचार हो रहा है और मृतक के शव को बरामद कर विधिक कार्रवाई कर रही है

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.