विंध्याचल से 15 वर्षीय किशोर तीन दिन से लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
मीरजापुर विंध्याचल
थाना विंध्याचल क्षेत्र के ग्राम तुलसी की तलिया निवासी 15 वर्षीय प्रदीप उर्फ नन्हू यादव पुत्र झूरी यादव तीन दिन पहले सुबह करीब 5 बजे से लापता है। परिजनों के अनुसार, नाबालिग लड़का बिना बताए कभी घर से कहीं नहीं जाता था।
पीड़ित परिवार ने गांव के ही निवासी राजेश यादव, मनोज यादव समेत कई लोगों पर शक जताया है। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इस संबंध में परिवार ने थाना विंध्याचल में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विंध्याचल अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ संभावित स्थानों पर तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।
थाना विंध्याचल पुलिस की अपील
थाना विंध्याचल पुलिस ने आम जन से अपील की है कि यदि किसी को 15 वर्षीय प्रदीप उर्फ नन्हू यादव कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना प्रभारी विंध्याचल को मोबाइल नंबर 9454404016 पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
......................................................... सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 29- जून - सोमवार !! वट पुर्णिमा!! ???? =============================== 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सेशेल्स दौरे के दौरान रविवार को देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया 2 इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। 3 डीजीसीए ने पहली बार इंडिगो के एयरबस A320 की गगन (GAGAN) सैटेलाइट आधारित लैंडिंग प्रणाली से सफल लैंडिंग कराई। इसरो और एएआई की विकसित तकनीक छोटे हवाई अड्डों पर सुरक्षित और आधुनिक विमान संचालन को नई मजबूती देगी। 4 सुप्रीम कोर्ट में 29 जून को अयोध्या राम मंदिर दान विवाद को लेकर एक अहम सुनवाई होने जा रही है। अदालत उस याचिका पर विचार करेगी, जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले चंदे में कथित गबन के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। 5 दिल्ली-मेरठ के बीच 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही नमो भारत ट्रेन सिर्फ स्पीड का कमाल नहीं है। यह मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी मिसाल भी है। आरआरटीएस प्रोजेक्ट में उपयोग हो रही तकनीक और कोच का 90% हिस्सा देश में ही बना है। 6 बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, योगी मॉडल से गुंडागर्दी पर लगाम की तैयारी 7 उद्धव ठाकरे ने BJP को 'बाबर जनता पार्टी' बताया, कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए 8 ठाकरे ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस मंदिर को आस्था और श्रद्धा का केंद्र होना चाहिए था, वह अब “मंदिर कम, दुकान ज्यादा” बन गया है। उद्धव ठाकरे ने भाजपा के पुराने चुनावी नारे “मंदिर वहीं बनाएंगे” का उल्लेख करते हुए कहा, “अब समझ में आया कि मंदिर क्यों बनवाना था।” उनके इस बयान का आशय यह था कि मंदिर के नाम पर राजनीति की गई और अब उससे जुड़े कथित आर्थिक अनियमितताओं तथा चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं 9 सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की, NEET पेपर लीक पर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का 9वां दिन 10 सऊदी अरब में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत, मरने वाले सभी सऊदी के नागरिक, हेलिकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का था 11 फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन समेत 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ तापमान; सड़कें पिघलीं, स्कूल बंद, जंगलों में आग 12 ईरान का कुवैत-बहरीन में 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, खामेनेई बोले- दुश्मन देशाओं के बयान ही अपराध का सबूत, हर मौत का हिसाब लेंगे 13 भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया; कप्तान हरमनप्रीत की फिफ्टी काम नहीं आई 14 आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया, दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने 3 साल बाद सीरीज गंवाई 15 मेसी लगातार 7 वर्ल्डकप मैच में गोल करने वाले फुटबॉलर, अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, रोनाल्डो के पुर्तगाल ने कोलंबिया से ड्रॉ खेला 16 22 राज्यों तक पहुंचे मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में अलर्ट, 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी ...................................................................... ❣️TOP 5 BREAKING NEWS❣️ 29/06/2026 ???? ????जम्मू-कश्मीर: लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर रहे पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार ????पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा के पास की स्ट्राइक एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान ने 29 आतंकियों को ढेर किया बीते दिन कराची में आतंकी हमला हुआ था ????दक्षिणी गाजा में इजरायली ड्रोन हमला, एक की मौत, कई लोग घायल। ????अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा अमेरिका में अस्थायी निर्माणों में रह रहे अवैध रूप से आए विदेशी स्थायी निर्माण वाले आवासों में जाएं, या अपने देश लौट जाएं सड़कों के किनारे, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घुसपैठियों की रिहायश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ????फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉक आउट मुकाबले में कनाडा ने रच दिया इतिहास,दूसरे दौर में पहुंची साउथ अफ्रीका को हरा बाहर कर दिया ....................................................................... TOP 19 BREAKING NEWS ❣️ ???????? !!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!! 29/06/2026 ०००००००००००००००००००००००००० 1. UPI में होने जा रही AI की एंट्री, PhonePe-Google Pay को टक्कर देगा BHIM ऐप, NPCI चीफ ने रखा रोजाना 1 अरब ट्रांजैक्शन का टार्गेट। 2. WB CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्या के आरोपी की बिहार में तलाश, CBI ने बक्सर में चिपकाए इनामी पोस्टर। 3. WB: आज विस में नहीं पेश होगा UCC बिल, SC की रिटायर जज रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में गठित सर्वदलीय कमेटी की रिपोर्ट पर निर्णय लेगी शुभेंदु सरकार: सूत्र। 4. अब पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, पूर्व TMC पार्षद घनश्री बाग के खिलाफ विवाहित महिला की छेड़खानी तथा तोलाबाजी की ठाकुरपुकुर थाना में शिकायत। 5. 7 माह बंद रहने के बाद 1 जुलाई से खुल रही कांकीनाड़ा जूट मिल, 3000 श्रमिकों में खुशी की लहर। 6. दमदम नगर पालिका TMC पार्षद तापस राय का मुंह काला कर लोगों ने पुलिस को सौंपा, पार्टी ऑफिस में जमीन के कागजात, दलीलें सहित लाखों रुपये लिए जाने का नाम तथा राशि सहित मिली डायरी। 7. हुगली: 2 करोड़ रुपयों की हेराफेरी का आरोपी पूर्व परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती करीबी TMC नेता स्वपन पात्र जंगीपुर से गिरफ्तार। 8. लंबे अरसे बाद कालीघाट TMC ने बदला डेकोरेटर, 21 जुलाई की जनसभा का काम मॉडर्न डेकोरेटर की बजाय किसी दूसरे संस्थान को। 9. वीरभूम में RSS की महाविस्तार की परिकल्पना, 3 माह में एक हजार शाखा तथा लाखों सदस्य बनाने का टार्गेट। 10. सांकराईल से TMC MLA प्रिया पाल के खिलाफ FIR, चुनावी हलफनामे में 'तोलाबाजी' के रुपयों से बेटी-पति के नाम बनाई गई करोड़ों की संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप। 11. 30 जून को हूल दिवस पर जंगलमहल के पर्यटन स्थल मुकुटमणिपुर में विश्व बांग्ला ग्लोब की जगह लगेगी स्वाधीनता संग्रामी सिद्धू-कानू की मूर्ति, CM शुभेंदु कर सकते उद्घाटन। 12. पश्चिमी मेदिनीपुर के डेबरा में TMC पंचायत सदस्य हुमायूं कबीर गिरफ्तार, BJP कर्मियों को जान से मारने की धमकी का आरोप। 13. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपियों की पैरवी से वकीलों का इनकार, कोर्ट में आज होनी है पेशी। 14. भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पुलिस के दावों की पोल, 'आत्मरक्षा में फायरिंग' पर उठे सवाल। 15. दिल्ली की सड़कों पर लगे राहुल गांधी 'गुमशुदा' वाले पोस्टर, किसने लगाए पता नहीं; BJP कथित विदेश यात्रा को लेकर कर रही है सवाल। 16. अमेरिका में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हो रहा रिन्यू, H1B वर्कर्स के लिए नई मुसीबत। 17. नासा का ऐतिहासिक रेस्क्यू मिशन: अपने पुराने टेलीस्कोप को गिरने से बचाने के लिए अंतरिक्ष में भेजेगा रोबोट। 18. यूक्रेनी हमलों से दो और रूसी रिफायनरियों में आग लगी, पहली बार पुतिन ने माना- मुश्किल दौर में मॉस्को। 19. शर्मनाक! आयरलैंड से सीरीज हारा भारत, दूसरे T20 में 1 रन से हारी टीम इंडिया; 155 नहीं हुए चेज।
............................................ ????मुख्य समाचार l 29-06-2026 ????️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्टोरिया में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। कहा- भारत का लक्ष्य हिंद महासागर को अवसरों का सागर बनाना है। ????️प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन से सम्मानित किया गया। ????️प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में कहा- राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी भारत की सबसे बड़ी ताकत है। ????️भारत ने कराची में हुई हालिया घटना को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया। ????️ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया। फ़ाइनल स्कोर: INDW: 170/4 (20) AUSW: 172/4 (19) ????️आयरलैंड ने भारत को लगातर दूसरे टी-20 मुकाबले में 1 रन से हराया। संक्षिप्त स्कोर- आयरलैंड: 154/8(20) भारत: 153/9(20) .................................................................... 11/06/2026 ???? ???? बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं ???? ????पावर ग्रिड ने उधार लेने की सीमा बढ़ाकर 2.2 ट्रिलियन कर दी; बोर्ड ने योजना को मंजूरी दे दी। ????एचडीएफसी मिड कैप फंड का एयूएम 1 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। ????उच्च ब्याज दर की उम्मीदों के बीच भारतीय अमेरिकी डॉलर बॉन्ड में निवेश करने से हिचकिचा रहे हैं। ????कोटक महिंद्रा बैंक सीईओ पद के लिए दो आंतरिक उम्मीदवारों पर विचार कर सकता है; शॉर्टलिस्ट अगस्त तक आरबीआई को भेजी जा सकती है। कार्पोरेट व्यवसाय ????यूरोप में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए परसिस्टेंट सिस्टम्स जर्मन डिजिटल इंजीनियरिंग फर्म नागारो का अधिग्रहण करेगी। ????अंबर ग्रुप ने 2 अरब डॉलर के राजस्व लक्ष्य को हासिल करने की योजना बनाई है और उत्तर प्रदेश की परियोजनाओं में 6,750 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। ????भारत का स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र वैश्विक स्तर पर प्रतिभाओं की भर्ती बढ़ा रहा है। ????सरोवर होटल्स अपने ब्रांडेड रेसिडेंस पोर्टफोलियो को दोगुना करने की योजना बना रहा है। ????भारत की इथेनॉल रणनीति को ऑटोमोबाइल निर्माताओं, उपभोक्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों से सतर्क प्रतिक्रिया मिल रही है। ????स्ट्राइड्स फार्मा, पिवट पाथ में अपनी अधिकांश हिस्सेदारी एसेंट कैपिटल के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को 100 करोड़ रुपये में बेचेगी। ????भारत का लक्ष्य प्रिंटेड सर्किट बोर्ड के उत्पादन को स्थानीय स्तर पर करना है, जिससे ₹40,000 करोड़ के विनिर्माण अवसर का सृजन होगा। अर्थव्यवस्था और नीति ????योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अगले 2-3 वर्षों में 20,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य लेकर चल रहा है। ????ईवाई का कहना है कि वैश्विक जोखिमों के बावजूद भारत की उच्च नाममात्र जीडीपी वृद्धि राजकोषीय दबावों को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। ????सीबीआईसी ने स्पष्ट किया है कि व्यवसायों द्वारा क्षेत्राधिकार बदलने के बाद नए जीएसटी क्षेत्राधिकार लंबित मामलों को संभालेंगे। ????डोंगारे का कहना है कि एआई और सेमीकंडक्टर अभी भी सर्वश्रेष्ठ वैश्विक निवेश विषयों में से हैं। ????एनएसई प्रमुख का कहना है कि कंपनियों को शेयर मूल्य से अधिक लाभप्रदता को प्राथमिकता देनी चाहिए। ????क्रिस वुड ने उन जोखिमों के बारे में चेतावनी दी है जो एआई निवेश रैली को समाप्त कर सकते हैं। ????अश्विनी वैष्णव का कहना है कि जेवर भारत के अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब के रूप में उभरने के लिए तैयार है। राजनीतिक और सामान्य समाचार ????मणिकम टैगोर को तमिलनाडु कांग्रेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। ????सिख संगठन ने उत्तराखंड सरकार से "विघटनकारी तत्वों" के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। ????एसजीपीसी ने भगवंत मान के खिलाफ अकाल तख्त के फैसले का समर्थन किया; 5 जुलाई को एक बड़ी बैठक निर्धारित है। ????पीएम श्री योजना को लेकर केरल सरकार के भीतर मतभेद उभरे ????पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपना रुख बदलते हुए केंद्र की वीबी-जी राम जी योजना को अधिसूचित किया। ????अमित शाह ने गुजरात के नौ शहरों में भारत टैक्सी सेवाएं शुरू कीं। वस्तुएं ????चांदी (मुफ़्त): ₹2,18,680 (27 जून तक)। ????सोना (मुफ़्त): ₹1,39,843 (27 जून तक)। ????कमोडिटी बाजार फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा के संकेतों के लिए अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ................................................... देश दुनिया..!!???? 29/06/2026 ⬇️ ट्रम्प बोले- ईरान नहीं सुधरा तो उसका अस्तित्व नहीं बचेगा: अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमले किए; ईरान का बहरीन-कुवैत पर अटैक कुवैत बोला- दो बैलिस्टिक मिसाइलें हवा में ही मार गिराईं ⬇️ वेनेजुएला में फिर 5.6 तीव्रता का भूकंप अब तक 1430 मौतें, 3300 लोग घायल; 72 घंटे बाद 68 हजार लोग अब भी लापता ⬇️ मोदी बोले- भारत समुद्र से आकाश तक सुरक्षित: देश में 40 से ज्यादा C-295 विमान बनाए जा रहे, योग में भारत ने 114 पदक जीते ⬇️ कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई: सरकार ने कहा- यह दावा सही नहीं, रक्षा मंत्री का बयान गलत तरीके से दिखाया ⬇️ 15 विदेशी यूनिवर्सिटी को भारत में कैंपस खोलने की मंजूरी: अगस्त से पहला बैच शुरू होगा; विदेश जैसी डिग्री मिलेगी, पढ़ाई का खर्च 30-40% तक कम होगा ⬇️ CM बोले- 12 हजार मुहर्रम-जुलूस निकले, न दंगा न कर्फ्यू: कहा- अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन करने चाहिए और कृष्ण- जन्मभूमि पर बोलना चाहिए ⬇️ यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, 20 में अलर्ट: मानसून 16 दिन से अटका, लेकिन अब असर शुरू; 61 जिलों में लू की भी चेतावनी ⬇️ राममंदिर चढ़ावा चोरी-8 आरोपियों के घर पुलिस की एकसाथ छापेमारी: टिन्नू के घर अलमारी-बक्से खंगाले; इंद्रेश बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे ⬇️ मेरठ में ठप हुई बिजली व्यवस्था: रात 9 बजे से 13 घंटे अंधेरे में डूबे कई इलाके, अधिकारियों ने बंद किए फोन, पानी को भी तरसे लोग ⬇️ मुजफ्फरनगर: बिजली कटौती पर भड़के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, अफसर को फोन पर लगाई फटकार, भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट पर जताई नाराजगी ⬇️ बरेली में BDA का एक्शन, 6 कोचिंग-लाइब्रेरी और एकेडमी सील: 3 संस्थानों को नोटिस, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलीं ⬇️ बिजनौर के अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत: डॉक्टर-स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, परिजनों और पुलिस में झड़प ⬇️ सहारनपुर में फर्जी डॉक्यूमेंट से ली डाक विभाग में नौकरी: जांच में मार्कशीट फेक निकली,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज ⬇️ मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में वार्षिक सत्संग से पहले पुलिस अलर्ट: एसपी-सीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी; सीसीटीवी से होगी निगरानी ⬇️ सहारनपुर में दुल्हन लाने के लिए BMW कार मांगकर हड़पी: कई बार वापस मांगने पर भी नहीं लौटाई, कोर्ट के आदेश पर 4 पर FIR
........................... मीरजापुर : आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़ परिवार के एक सदस्य की मौके पर मौत पत्नी, बेटी और बहू झुलसे अस्पताल में चल रहा इलाज मृतक सदस्य ड्रमंडगंज थाने में होमगार्ड के पद पर करते थे नौकरी हलिया थाना क्षेत्र के मगरदा गांव की घटना
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.