News Express

संघ परिवार द्वारा मनाया गया हिंदीवी स्वराज्य स्थापना दिवस वक्ता ने स्वराज के संस्थापक महाराज शिवाजी राव के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया डामड गंज

संघ परिवार द्वारा मनाया गया हिंदीवी स्वराज्य स्थापना दिवस
वक्ता ने स्वराज के संस्थापक महाराज शिवाजी राव के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया
डामड गंज
स्वराज के महान संस्थापक महाराज शिवाजी स्थापना दिवस का पर्व   हर्ष एवं उत्साह तथा स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया जिस समय महाराज शिवाजी का जन्म हुआ उस समय भारत के लिए अंधकार काल था भारतीय संस्कृति सभ्यता को विदेशी आक्रांताओं द्वारा रौंदा जा रहा था भारतीय समाज भय के साए में जीने के लिए मजबूर था उस विषम परिस्थिति में जीजाबाई की कोख से दिव्य एवं महान पुत्र का जन्म हुआ जिसने हिदवी स्वराज की स्थापना की और मुग़ल साम्राज्य का अंत किया वक्ता ने महाराज शिवाजी के जीवन चरित्र एवं विषम परिस्थिति में कैसे अपने शत्रुओं पर विजय पाया जाता है जिसमें अफजल खान को मारना एवं शाइस्ता खान की उंगलियां काटकर मुगल साम्राज्य को चुनौती देना तथा नारियों का सम्मान करना यह सब शिवाजी के चरित्र का अंग है शिवाजी के धैर्य एवं महान सेनापति का गुण पाया जाता है स्वराज स्थापना दिवस के अवसर पर संघ परिवार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंच पर भेष नारायण चौरसिया कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा शिवेंद्र जी सहसंग कार्यवाह और वक्ता के रूप में राजेश सिंह राष्ट्रवादी रहे कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता धर्मेंद्र दुबे डॉक्टर राजकुमार सिंह पटेल अरुण सिंह मनीष जी महेंद्र महाराज संतोष सिंह मुकेश सिंह संजीव कुमार केसरी कपूर चंद गौरव जी सक्रिय रूप से शामिल रहे सर्वप्रथम शिवाजी महाराज के प्रतिमा का पूजन अर्चन हुआ तत्पश्चात वक्ता ने अपने संबोधन में महाराज शिवाजी के विशेष गुणों की विस्तार से चर्चा की बचपन से ही माता जीजाबाई ने विषम परिस्थितियों में बालक शिवाजी का पालन पोषण किया और युद्ध की सारी कलाएं सिखाई महाभारत रामायण की शिक्षा दी मानवता एवं स्वाभिमान का गुण भरा जिससे शिवाजी के व्यक्तित्व का निर्माण हुआ और महान कूटनीतिज्ञ प्रकांड विद्वान और अजेय सेनापति रहे कार्यक्रम में हरिश्चंद्र सोनी प्रेम शंकर सिंह रमाकांत साहित संघ परिवार के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन खंड कारवांह ताकेश्वर केसरी ने किया

News Image

........................................................ जमीनी विवाद में चली लाठियां, खूनी संघर्ष में तीन महिलाऐं समेत पांच घायल, एक रेफर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तालर के चितविश्राम पुरवा में रविवार के सुबह नौ बजे के लगभग जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने- सामने आ गये। देखते ही देखते, कहासुनी हिंसक रुप ले लिया। लाठियां चलने लगी, इस खूनी संघर्ष में 3 महिलाओं सहित पांच गंभीर रूप से घायल हो गयें। मौके पर पहुचीं पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सक एक की हालत गंभीर देख , बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिए। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तालर के निवासी संतोष पुत्र स्वर्गीय , रामअचल पटेल गाँव के थोड़ी दूरी पर चितविश्राम पुरवा कस्बे में स्थित अपने जमीन की जुताई बुआई का कार्य करने गये थे, विपक्षी गण लगभग दो दर्जन लोग पहुचकर रोकने लगे, कहा मेरे माँ को बहला - फुसला कर हमारी पुस्तैनी जमीन गलत ढंग से बैनामा करा लिए, जमीन के गलत बैनामे पर हम लोगों की तरफ से आपत्ति लगाया गया है। जबतक कोई कोर्ट का फैसला नहीं आता, खेती नहीं कर सकते,इसी बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट मे बदल गई। संतोष पर विपक्षी लाठी डंडे और कुल्हाड़ी बरसाने लगे, बीच बचाव में पहुंचीं पत्नी मंजू देवी व 18 वर्षीय पुत्र आकाश व 14 वर्षीय पुत्री रानी, व 32 वर्षीय भाई की पत्नी बंदना को मारपीट कर घायल कर दिए। सुचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलो को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां संतोष की हालत गंभीर देख चिकित्सक रेफर कर दिए। वही पुलिस विपक्षियों को गिरफ्तार कर थाने ले आकर, अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट के दौरान पांच लोग घायल हो गये हैं। स्थिति नियत्रंण करके जांच पडताल की जा रही है।

News Image

................................................ पूर्व कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बन सकते है! लखनऊ: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर बाराबंकी, अयोध्या और वाराणसी के DM फिर विंध्याचल और देवीपाटन मंडल के कमिश्नर रहे रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा जी को मंदिर ट्रस्ट का नया CEO बनाए जाने की तैयारी है। योगेश्वर मिश्रा के नाम पर केंद्र और UP सरकार सहित RSS और संत समाज सभी सहमत है, उनकी नियुक्ति राम भक्तों में पुनः विश्वास बहाली की दिशा में बड़ा निर्णय होगी।

................................... नोएडा - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बुलेट ट्रेन के संबंध में बड़ा बयान - PM के विज़न के तहत प्रस्तावित बुलेट ट्रेन दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी, पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगी,इसके शुरू होने पर दिल्ली से लखनऊ की दूरी मात्र 2 घंटे 10 मिनट और जेवर से लखनऊ की यात्रा केवल 1 घंटा 40 मिनट में पूरी होगी,यह परियोजना उत्तर प्रदेश के परिवहन और विकास के नक्शे को नई दिशा देने वाली साबित होगी ! .............................................................. मिर्जापुर : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षो में चले जमकर लाठी डंडे, तीन महिलाओ समेत 5 घायल, एक की हालत गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर किया गया रेफर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राजगढ़ थाना क्षेत्र तालर गांव का मामला ।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.