News Express

थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “श्री राजेश प्रकाश” व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा जनपद मीरजापुर के थाना कोतवाली देहात में सुनी गई जन समस्

थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “श्री राजेश प्रकाश” व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा जनपद मीरजापुर के थाना कोतवाली देहात में सुनी गई जन समस्याएं

सम्बन्धित को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश

    जमीन सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक निष्पक्ष निस्तारण के दिए गए निर्देश

मीरजापुर 

मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “श्री राजेश प्रकाश” व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा जनपद मीरजापुर के थाना कोतवाली देहात में आमजन की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए । राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो । भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें । संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया 

............................................... जनपदीय प्रशासनिक अधिकारीगण एवं पुलिस द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर आने वाले आमजन की सुनी समस्याएं मीरजापुर शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व उप पुलिस महानिरीक्षक पूनम द्वारा थाना को0देहात पर तथा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना कछवां पर आने वाले फरियादियो की समस्याओ को सुनकर त्वरित निष्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी द्वारा थाना विन्ध्याचल, थाना लालगंज, थाना हलिया थाना अदलहाट पर, उप जिलाधिकारी मड़िहान व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा थाना मड़िहान पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना ड्रमण्डगंज व थाना जमालपुर पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र यथा- थाना को0शहर पर 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त व 01 निरस्तारित, थाना को0 कटरा पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना विन्ध्याचल पर 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना को0देहात पर 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चील्ह पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना कछवां पर 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित, थाना पड़री पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना लालगंज पर 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित, थाना हलिया पर 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जिगना पर 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त 32 निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना ड्रमण्डगंज पर 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चुनार पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना राजगढ़ पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

............................ मिर्जापुर _ बिजली विभाग के एसडीओ और जेई की गुंडागर्दी बिजली कनेक्शन के नाम पर घूस न देने पर भाजपा नेत्री से की बदतमीजी भाजपा नेत्री का आरोप कनेक्शन के नाम पर एसडीओ और जेई मांग रहे ₹25 हजार की घूस एसडीओ दीपक पटेल और जेई विनय गुप्ता पर कनेक्शन के नाम पर घूस मांगने का आरोप पैसा न देने पर दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री से को अपशब्द बोलते हुए धक्का देकर भगाया पीड़ित भाजपा नेत्री ने एसडीओ और जेई के विरुद्ध जिलाधिकारी से की शिकायत भाजपा नेत्री ने कलेक्ट्रट में रो रो कर सुनाया दुखड़ा, भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र पर भी दुत्कारने का आरोप 35 साल पार्टी की सेवा करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं_ भाजपा नेत्री भाजपा में काम करने व्यर्थ रो रोकर बोली भाजपा नेत्री मिर्जापुर कलेक्ट्रट का मामला

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.