News Express

शनिवार, 27 जून 2026 के मुख्य समाचार ????Jalandhar में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले 3 युवक गिरफ्तार।

शनिवार, 27 जून 2026 के मुख्य समाचार

????Jalandhar में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले 3 युवक गिरफ्तार।

????होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान ने किए 4 ड्रोन हमले, भड़के ट्रंप- 'डील का कर रहा मूर्खतापूर्ण उल्लंघन'।

???? यूरोप को ट्रंप का अल्टीमेटम, बोले- अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स लगाया तो हम लगाएंगे 100% टैरिफ।

????सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में UCC लागू होगा:लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण पर कानून लाएंगे; घुसपैठियों को वापस भेजेंगे

????राम मंदिर चढ़ावा चोरी- ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा:ट्रस्टी अनिल मिश्रा की छुट्टी; चंपत के ड्राइवर टिन्नू समेत 8 गिरफ्तार

????ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक:इनमें 5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान; पहलगाम अटैक के बाद PoK में हमला किया था

????हकलाने-हेयरविग की वजह से सिया को केतन पसंद नहीं था:पुणे पुलिस को बताया- शादी के लिए मना किया, लेकिन केतन माना नहीं

????स्पेस में चीन का खौफनाक खेल! टॉप सीक्रेट 'डिवाइन ड्रैगन' ने छोड़ा अनजान पेलोड

????NDA के बढ़ते कुनबे से CONG परेशान, मॉनसून सत्र से पहले DMK को मनाने की कोशिश तेज

 ????इजरायल और लेबनान के बीच शांति समझौते पर बनी सहमति, नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को लेकर दी चेतावनी

????Venezuela Earthquake Live: मलबे में अपनों को तलाश रहे लोग, मृतकों का आकंड़ा 900 पार; तेज हुई अंतरराष्ट्रीय मदद

????अरुणाचल प्रदेश में सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान शहीद और दो घायल

????कोलकाता के ताराताला में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा ; NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

????पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सामान्य शुल्क 2,500 और तत्काल 5,000 रुपये।

????अडानी समूह का भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश, 2035 तक 10 गीगावाट क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य।

????AI चलाएगा टैंक, दुश्मन के ड्रोन राख करेगी 'लेजर बीम'...120 करोड़ के प्रोजेक्ट से IIT रोपड़ तैयार करेगा गेम-चेंजर तकनीक।

????हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, संजय दत्त को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी...नियुक्ति आदेश जारी।

????Earthquake : फिलीपींस के मिंडानाओ में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.4 रही तीव्रता।

????IND vs IRE : भारत को हराकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन पर पहली जीत।

आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात ????

                     जय हो

............................................ ग्राम पंचायत की बैठक हुई संपन्न डामड गंज ग्राम पंचायत देवहट की विकास को लेकर बैठक संपन्न हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देवहट के अस्थाई पंचायत पंचायत भवन में ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बैठक हुई और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई मनरेगा के तहत 2025- 26 में हुए कच्चे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जाब कार्ड धारकों से उनकी समस्याओं व मजदूरी के बारे में जानकारी ली गई तथा आवास का मजदूरी व वृक्षारोपण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई ।ग्राम प्रधान के द्वारा आये हुए आवास को तथा शौचालय को शीघ्र पूर्ण करने तथा वृक्षारोपण की रख रखाव की निरंतर व्यवस्था करनेकी बात कहीं। ग्रामीणों के द्वारा जल जीवन मिशन से नियमित पानी नहीं आने की शिकायत प्राप्त हुई पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ स्थानों पर हैंडपम्प मरम्मत व रिबोर की शिकायत भी मिली। इस बैठक में ग्राम प्रशासक कौशल गुप्ता व सोशल आडिट टीम में कमलेश कुमार जगदीश जी व रोजगार सेवक दिलशाद वरुणदेव ग्रामीणों में अनवर अंसारी कामता प्रसाद बंशीलाल बृजलाल जितेंद्र रन्नो देवी गीता देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे

News Image

.................................... थाना पड़री पुलिस द्वारा अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 26.06.2026 को उप-निरीक्षक कैलाश नाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम उसरहवा से अभियुक्त संजय उर्फ अरूणेश कुमार तिवारी पुत्र स्व0 देवकी नन्दन निवासी सिन्धौरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-184/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

.................................. थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 27.06.2026 को थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.