टेंपो के धक्के से टूटा सबरी रेलवे फाटक
आवागमन हुआ बाधित
मिर्जापुर। गुरुवार शाम सबरी रेलवे फाटक पर तेज रफ्तार टेंपो चालक ने बंद रेलवे क्रॉसिंग में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्रॉसिंग से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे फाटक टूटने की सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टेंपो चालक को पकड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फाटक क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग द्वारा फाटक की मरम्मत कराकर जल्द संचालन शुरू करने की तैयारी में जुटे।
.............. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है। चंपत राय के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। राय के बाद ट्रस्टी अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में बड़ी भूमिका थी। एक हफ्ते पहले सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे। उस कार्यक्रम से चंपत राय को दूर रखा गया था, तभी से यह सुगबुगाहट थी कि चंपत राय हटाए जा सकते हैं।
.............. Breaking U.P. प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार के फैसले को असंवैधानिक बताया है। यह आदेश अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिका में कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद प्रदेश में पंचायतों के प्रशासनिक संचालन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.