News Express

मिर्जापुर: विजयपुर कोठी में अराजकता, दशकों पुराने पुश्तैनी कब्जे पर बाहुबल से बेदखली का प्रयास; कानून की धज्जियां उड़ीं  

मिर्जापुर: विजयपुर कोठी में अराजकता, दशकों पुराने पुश्तैनी कब्जे पर बाहुबल से बेदखली का प्रयास; कानून की धज्जियां उड़ीं  

मिर्जापुर (गैपुरा)। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित विजयपुर कोठी परिसर में बाहुबल और अराजकता का बेहद गंभीर मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजपरिवार गहरवार वंश की बहू माधवी सिंह ने रोते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की गंभीर चेतावनी दी है।  

पुरुषों की अनुपस्थिति में नकाबपोशों ने बोला धावा  
घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार, माधवी सिंह का परिवार विजयपुर कोठी परिसर में दशकों से पुश्तैनी रूप से रह रहा है। आरोप है कि परिवार के पुरुष सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर तथाकथित राजा अनिल प्रताप सिंह (निवासी: प्रतापगढ़) के इशारे पर 15 से 20 नकाबपोश गुर्गों ने कोठी परिसर में जबरन धावा बोल दिया।  

बाहुबल के दम पर इन गुंडों ने गैरेज में खड़ी बाइक व अन्य गाड़ियों को बाहर फेंक दिया और परिवार को जबरन बेदखल करने का प्रयास किया। माधवी सिंह ने वीडियो में रोते हुए बताया कि दशकों से उनका परिवार यहां रह रहा है, लेकिन अब गुंडागर्दी के दम पर उन्हें उजाड़ने की साजिश रची जा रही है।  

पीड़िता ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने न्याय नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेंगी। वायरल वीडियो के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

..................

यूपी पुलिस ने किया एक और शिकार

यूपी के शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब मुठभेड़ में मारा गया

मारे गए बदमाश के खिलाफ पहले से ही लगभग 3 दर्जन मुकदमे दर्ज थे

................ UP में 53 SDM का प्रमोशन! उत्तर प्रदेश के जिलों में तैनात 2020 बैच के प्रोन्नत उपजिलाधिकारी को ग्रेड पे पदोन्नति देते हुए नियुक्ति विभाग के 6600 ग्रेड पे की सौगात का आदेश विशेष सचिव IAS अवनीश सक्सेना ने जारी कर दिया है। PCS ​अशोक कुमार SDM आजमगढ़ PCS ​आशुतोष कुमार-प्रथम SDM रामपुर PCS ​मिथिलेश कुमार त्रिपाठी SDM रायबरेली PCS ​राहुल देव भट्ट SDM मुजफ्फरनगर PCS ​मनोज कुमार SDM हापुड़ PCS ​प्रवर्धन शर्मा SDM लखनऊ PCS ​विश्वेश्वर सिंह SDM जालौन PCS ​मनोज कुमार पाठक SDM गाजीपुर PCS ​प्रमेश श्रीवास्तव SDM उन्नाव PCS ​अरविन्द त्रिपाठी SDM अम्बेडकरनगर PCS ​शिव ध्यान पाण्डेय SDM महोबा PCS ​गुलाब चन्द्र-I SDM बरेली PCS ​प्रभाकर त्रिपाठी SDM मेरठ PCS ​लाल सिंह यादव SDM पीलीभीत PCS ​राकेश कुमार मौर्य SDM बुलन्दशहर PCS ​रश्मि सिंह SDM स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ PCS ​मलखान सिंह SDM गोरखपुर PCS ​प्रदीप कुमार रमन SDM फतेहपुर PCS ​अजय आनन्द वर्मा SDM औरैया PCS ​नन्हें राम SDM हरदोई PCS ​गुलाब चन्द्र-II SDM मीरजापुर PCS ​जीत सिंह SDM शाहजहांपुर PCS ​गजेन्द्र सिंह SDM अयोध्या PCS ​राम कुमार OSD बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी PCS ​विनीत मिश्रा SDM अलीगढ़ PCS ​विजय कुमार त्रिवेदी SDM चन्दौली PCS ​धर्मेन्द्र सिंह SDM हाथरस PCS ​अनुराग सिंह SDM बाराबंकी PCS ​अमित कुमार गुप्ता OSD आवास विकास परिषद, लखनऊ PCS ​सुधीर कुमार SDM सन्तकबीरनगर PCS ​प्रीति जैन SDM सुलतानपुर PCS ​राकेश सिंह SDM इटावा ​बीर सिंह / प्रो0-2020 (नगर निगम, अलीगढ़) ​नीलम श्रीवास्तव / प्रो0-2020 (बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली) ​वन्दना पाण्डेय / प्रो0-2020 (लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ) ​अर्चना ओझा / प्रो0-2020 (लखीमपुरखीरी) ​रेशमा सहाय / प्रो0-2020 (कन्नौज) ​राम जनम यादव / प्रो0-2020 (बरेली) ​देवेन्द्र प्रताप / प्रो0-2020 (नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर) ​संतोष कुमार ओझा / प्रो0-2020 (मीरजापुर) ​मो0 जसीम / प्रो0-2020 (चित्रकूट) ​पवन कुमार जायसवाल / प्रो0-2020 (लखनऊ) ​नवीन प्रसाद / प्रो0-2020 (महराजगंज) ​हेमंत कुमार चौधरी / प्रो0-2020 (पीलीभीत) ​अजय कुमार पाण्डेय / प्रो0-2020 (फतेहपुर) ​पवन प्रकाश पाठक / प्रो0-2020 (काशी विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी) ​अखिलेश कुमार सिंह / प्रो0-2020 (बहराइच) ​विवेक कुमार मिश्र / प्रो0-2020 (कानपुर नगर) ​प्रदीप कुमार यादव / प्रो0-2020 (सोनभद्र) ​नरेन्द्र सिंह यादव / प्रो0-2020 (मथुरा) ​रोहित कुमार मौर्य / प्रो0-2020 (इटावा) ​अनामिका श्रीवास्तव / प्रो0-2020 (फतेहपुर) PCS ​सविता शुक्ला सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ

.............. कौशाम्बी के लाल गुलाब चन्द्र बने एडीएम, यूपी सरकार ने दी पदोन्नति; IAS में 4 बार मेन्स तक पहुंचे कौशाम्बी/मीरजापुर: ग्राम मखदूमपुर, थाना पिपरी, तहसील चायल, जनपद कौशाम्बी के निवासी पीसीएस अधिकारी गुलाब चन्द्र को उत्तर प्रदेश सरकार ने पदोन्नत कर अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) बना दिया है। वे वर्तमान में उपजिलाधिकारी मिर्जापुर के पद पर कार्यरत थे। संघर्ष से शिखर तक का सफर गुलाब चन्द्र का मूल जन्म स्थान ग्राम मझियारी, थाना लालापुर, तहसील बारा, जनपद प्रयागराज है। उनका परिवार वर्ष 1982-83 में कौशाम्बी के ग्राम मखदूमपुर, तहसील चायल में आकर बस गया। शिक्षा की बात करें तो गुलाब चन्द्र ने विद्या श्री मंदिर इंटर कालेज, गांजा से हाईस्कूल तथा पब्लिक इंटर कॉलेज, मनौरी से विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद IERT प्रयागराज से मैकेनिकल शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। सरकारी सेवा में पहले तहसीलदार के पद पर चयनित हुए, फिर पदोन्नति पाकर पीसीएस अधिकारी बने। प्रशासनिक क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के चलते अब उन्हें एडीएम के पद पर पदोन्नत किया गया है। IAS का सपना, 4 बार दी मेन्स परीक्षा गुलाब चन्द्र सिविल सेवा परीक्षा में भी लगातार प्रयासरत रहे हैं। वे लगातार 4 बार IAS की मुख्य परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से अंतिम रूप से चयन नहीं हो सका। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए एडीएम के पद तक पहुंचे। उनकी इस उपलब्धि पर मखदूमपुर, कौशाम्बी सहित प्रयागराज और मिर्जापुर में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

.......... चितावनपुर में नहीं उठेगा ताजिया ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल। मीरजापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चितावनपुर मे उस वक्त हड़कंप मच गया ज़ब लोगों ने बताया की शाम को करनपुर चौकी इंचार्ज इमाम चौक पर पहुंचकर एक लोग से लिखवाया लिया की ताजिया नहीं उठाया जाएगा। आगे बताते चलें की तजियादार अकरम शाह ने बताया की सदियों से परम्परागत तरीके से ताजिया ताजिया उठाकर कर्बला मे दफ़न किया जाता रहा है। लेकिन कल रात को करनपुर चौकी इंचार्ज के द्वारा मौके पर पहुंचकर जबरन लोगों से लिखवा लिया गया की ताजिया नहीं उठेगी सिर्फ मिट्टी लेजाकर दफन किया जाएगा। जिससे गांव मे आक्रोश व्याप्त है। ............ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अपना दल नेता लव दुबे ने किया सम्मान विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी धाम दर्शन-पूजन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का वरिष्ठ अपना दल नेता लव दुबे ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान लव दुबे ने डिप्टी सीएम का स्वागत करते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त होने की कामना की। डिप्टी सीएम ने भी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। धाम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन किया। ........... डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, प्रदेश के विकास की मांगी कामना पंडित शिव जी महराज व पंडित रतन मोहन मिश्र जी ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया मीरजापुर विंध्याचल उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी देवी धाम पहुंचे और विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर के प्रमुख श्रृंगारियां पंडित शिव जी महाराज और पंडित रतन मोहन मिश्र ने शंखनाद के बीच अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया। दोनों पुरोहितों ने डिप्टी सीएम को गर्भगृह में ले जाकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित अन्य विग्रहों के भी दर्शन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश और भारत की समस्त जनता के लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश के चौमुखी विकास की कामना कर मां से आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। धाम आगमन पर स्थानीय भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भी डिप्टी सीएम का अभिनंदन किया। दर्शन के बाद बृजेश पाठक ने मंदिर व्यवस्था की सराहना की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.