News Express

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार       मीरजापुर 

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
     
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 23.06.2026 को उप-निरीक्षक रमेश प्रसाद पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत से अभियुक्त सोमारू पुत्र स्व0 गजाधर कोल निवासी खटखरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया 

............................... मीरजापुर पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 24.06.2026 को थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी व थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी (कुल 02 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.