इंस्टाग्राम पर प्राप्त विज्ञापन के माध्यम से शॉपिंग के दौरान हुई फ्रॉड की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 15,288.00/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
मीरजापुर
दिनांक 06.03.2026 को आवेदक शुभम कसेरा पुत्र मोहन लाल निवासी तुलसी चौक पैरिया टोला थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33103260051851 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि इंस्टाग्राम पर प्राप्त विज्ञापन के माध्यम से शॉपिंग के दौरान फोन हैक कर ₹ 1,38,000/- की साइबर ठगी कर ली गयी ।उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में ₹ 15,288.00/- वापस कराया गया तथा शेष धनराशि के लिये मा0न्यायालय में कोर्ट आर्डर के लिए आख्या प्रेषित की गयी है । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर थाना को0शहर साइबर सेल टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।
थाना को0शहर साइबर सेल टीम
उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष थाना को0शहर, मीरजापुर।
महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तवा, थाना को0शहर, मीरजापुर।
....................................... अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर फेक लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 98,458.41/- को थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर दिनांक 22.04.2026 को आवेदक अंकुर प्रताप सिंह निवासी बल्लीपरवां थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33104260088928 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक के व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से ₹ 99,000.00/-की साइबर ठगी कर ली गयी । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि ₹ 98,458.41/- पीड़ित के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चील्ह साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी । थाना चील्ह साइबर सेल टीम उपनिरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष चील्ह, मीरजापुर । उपनिरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।
................................. थाना पड़री पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार मीरजापुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.06.2026 को वादी जलपा पुत्री श्याम लाल निवासी डगहर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-179/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पडरी को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः24.06.2026 को उपनिरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद 03 अभियुक्त/अभियुक्ता 1.दिनेश पुत्र राम गरीब (पति), 2.मनोज पुत्र राम गरीब (जेठ) व 3.अन्जू पुत्री राम गरीब (ननद) निवासीगण बर्जीमुकुन्दपुर थाना पडरी जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................... थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त के कब्जे से 45 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 24.06.2026 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह यादव, उप निरीक्षक प्रेम चन्द्र सिंह व उप निरीक्षक रमेश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत से 03 अभियुक्तों 1. शकुन्तला पत्नी स्व0 किशन लाल निवासी कंजड बस्ती थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, 2. सुशीला देवी पत्नी रमेश निवासिनी कंजड बस्ती थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 3. चंदादेवी पत्नी रामवृक्ष निवासिनी पिपरवार थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर के कब्जे से क्रमशः 15-15 लीटर अवैध देशी शराब (कुल 45 लीटर) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.