News Express

 ब्रेकिंग न्यूज़  हलिया डेरी पर बस से दूध लेने जा रहे बडौहा गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति (55) जैसे ही बस से तीता गांव के पास पहुंचे कि गेट पर खड़े थे अनियंत्रित होकर बस के नीचे गिर गए पिछला चक्का ऊपर

 ब्रेकिंग न्यूज़

 हलिया
डेरी पर बस से दूध लेने जा रहे बडौहा गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति (55) जैसे ही बस से तीता गांव के पास पहुंचे कि गेट पर खड़े थे अनियंत्रित होकर बस के नीचे गिर गए पिछला चक्का ऊपर चढ़ गया जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम कार्रवाई में जुट गई।
[2:57 pm, 24/6/2026] H Papa Ji: बस दुर्घटना में यात्री की हुई दर्दनाक मौत
डामड गंज
बस से दूध लेने जा रहे एक यात्री की बस से गिरने से चक्के के नीचे आ जाने के कारण यात्री की दर्दनाक मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हालिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बडौहा निवासी 60 वर्षीय हरिशंकर प्रजापति दूध डेरी पर बस से दूध लेने जा रहे थे जैसे ही बस गांव तीता के पास पहुंचे की गेट पर खड़े हरिशंकर अनियंत्रित होकर बस के नीचे गिर गए और पिछला चक्का उनके ऊपर चढ़ गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही  मौत हो गई   दुर्घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

......................................................... दिल्ली - PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 11 बजे होगी !! ** लखनऊ- CM योगी आज बंगलौर दौरे पर , इन्वेस्टर रोड शो और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM !! ** दिल्ली- HM अमित शाह ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज एक बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे !! ** लखनऊ- श्री राम मंदिर चढ़ावा मामला - लखनऊ HC में इस मामले में संबंधित याचिका सूचीबद्ध है , 323 नंबर पर मामला है , आज सुनवाई की उम्मीद बेहद कम !! ** लखनऊ- लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश के सभी शहरों में कोचिंग, रेस्तरां, होटलों में जाँच जारी है , बहुत सी कोचिंग संस्थान सील , CM योगी ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग / हॉस्पिटल पर कार्रवाई के आदेश दिये हैं !! ** बिहार - भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला - DSP राजेश शर्मा को जगदीशपुर से हटाया गया ,पुलिस HQ से संबद्ध किए गए , पंकज मिश्रा नए DSP तैनात !! ** दिल्ली - ED ने PMLA के मामले में छापेमारी तेज की - मुंद्रा पोर्ट पर 3000 KG ड्रग इंपोर्ट मामले के आरोपी दिल्ली हरप्रीत सिंह तलवार , शमसुद्दीन के ठिकानों पर ED की रेड जारी , आरोप है कि ड्रग मनी को दिल्ली के नाईट क्लबs में इन्वेस्ट किया गया है .............................................. पति से विवाद करके महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर, सीएचसी में भर्ती। मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो के मडईपुर कस्बे की एक महिला पति से कहासुनी करके बुधवार के दोपहर, चूहे मारने की जहर का सेवन करके अचेत हो गई। हालत बिगडने पर स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती करायें, वहां इलाज किया जा रहा है। मडईपुर गाँव निवासी 35 वर्षीय सरिता पत्नी रामसूरत, कुछ बातों को लेकर पति से कहासुनी कर ली। पति के द्बारा डांट फटकार लगाने पर,क्षुब्ध होकर चूहे मारने की जहर का सेवन करके अपने कमरे में जाकर, लगातार उल्टियां करके अचेत हो गई। हालत बिगडता देख स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये। जहां इलाज जारी है। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संत लाल ने बताया कि, महिला की उपचार के बाद हालत सामान्य हैं। ............................................... अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, चालक‌ सहित, बाइक सवार पुत्री व पुत्र घायल। मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के निकरिका गाँव के चुड़ियाँ बस्ती में मंगलवार के रात सवा नौ बजे के लगभग अनियंत्रित बाइक 10 फीट खाई में गिर गई, जिससे बाइक चालक ,बाइक सवार चालक की ‌ ‌पुत्री, व पुत्र गिरकर घायल हो गये। स्थानीय लोगों के मदद से एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां बाइक चालक का उपचार किया जा रहा है। निकरिका गाँव निवासी 40 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र बैजनाथ ,10 वर्षीय अपने पुत्री प्रतिक्षा व 14 वर्षीय अतुल को बाइक पर बैठाकर, पास के गाँव में बारात मे शामिल होने जा रहे थे, जैसे ही गाँव से निकलकर चुड़ियाँ बस्ती में पहुंचे, बाइक के सामने अचानक आये कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे 10 फीट खाई में चले गये। जिससे तीनों बाइक सवार पिता, पुत्री, पुत्र घायल हो गयें, चीख़ पुकार सुनकर मौके पर पहुँचें स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी में भर्ती कराया। पिता प्रवेश की इलाज सीएचसी में जारी है। वही पुत्री व पुत्र को हल्की फुल्की चोटें आई थी। मरहम पट्टी करके छोड़ दिया गया।इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी अधिक्षक संत लाल ने बताया कि घायल प्रवेश की इलाज किया जा रहा है। घायल बालिका व बालक को हल्की फुल्की चोटें आने के वजह से मरहम पट्टी करके छोड़ दिया गया

News Image

.............................................. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश मीरजापुर जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएं। उन्होंने कहा कि कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। बैठक में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। दुर्घटनाओं की रोकथाम, त्वरित चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन एवं सड़क संकेतकों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निभाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ कीर्ति कुमार मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

...................................... थाना चुनार क्षेत्रातंर्गत वायरल वीडियो की जांच क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि थाना चुनार क्षेत्रातंर्गत चुनार कस्बा राजरतन लॉन के पास दो व्यक्ति नशे की हालत में वाद विवाद कर रहे थे तथा एक व्यक्ति द्वारा दुसरे की जेब से पैसा निकाला जा रहा था । इस दौरान मौके से गुजर रहे मुख्य आरक्षी द्वारा दोनो को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तथा जेब से निकाले पैसे को वापस कराया गया तथा यह ज्ञात होने पर की दोनो व्यक्ति आपस में रिस्तेदार है तो मुख्य आरक्षी द्वारा दोनों व्यक्तियों को सकुशल उनके घर को पहुँचाया गया । अन्य आरोपो की जांच क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा की जा रही है, जांचोपरान्त आवश्यक कार्यवाही की जायेगी

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.