ब्रेकिंग न्यूज़
चुनार गंगा पुल से महिला ने लगाई छलांग, स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी
चुनार, मिर्जापुर। मंगलवार शाम चुनार गंगा पुल से एक महिला द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और महिला की तलाश शुरू कर दी गई।
स्थानीय गोताखोर रामबाबू, गुड्डू साहनी, धर्मेंद्र साहनी सहित अन्य गोताखोरों की टीम द्वारा गंगा नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है
.................................................... आईजीआरएस व राजस्व वादों में लापरवाही पर एसडीएम सदर को मंडलायुक्त की कड़ी चेतावनी मीरजापुर 23 जून 2026: मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने आईजीआरएस और राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह को कठोर चेतावनी दी है। मंडलायुक्त ने कहा कि भविष्य में ऐसी उदासीनता पर निलंबन की कार्रवाई होगी। पंजीकृत वसीयत से जुड़े वरासत के प्रकरण को 3 माह की समय सीमा के बजाय 30 माह तक लंबित रखने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 10 गुना अधिक समय तक वसीयत पर अमल न होना घोर लापरवाही है। शिकायतकर्ता पूजा देवी के मामले में नायब तहसीलदार द्वारा फोन न उठाने और एसडीएम सदर द्वारा सुबह 10 से 12 बजे जनसुनवाई के मुख्यमंत्री के निर्देश की जानकारी न होने की बात कहने पर मंडलायुक्त ने इसे निंदनीय बताया। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करने और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी मीरजापुर को ढाई साल की देरी के दोषी राजस्व अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं ............................................................ प्रयागराज रोड पर दर्दनाक हादसा: खुले गड्ढे के पास पत्थर से टकराई बाइक, भटेवरा का युवक बेहोश, ऑक्सीजन के लिए मची चीख-पुकार मीरजापुर: प्रयागराज रोड पर अकोढ़ी गांव स्थित चौरा माता मंदिर के आगे ठेकेदार की लापरवाही ने एक और युवक को मौत के मुंह में धकेल दिया। हाईवे किनारे खोदे गए गड्ढे को खुला छोड़ने और पास में पत्थर रख देने से भटेवरा गांव निवासी युवक की बाइक रात में टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश पड़ा मिला। मौके का वीडियो सामने आया है जिसमें नीली शर्ट और सफेद पैंट पहने युवक सड़क पर अचेत पड़ा है। आसपास मौजूद लोग "पहले इलाज कराओ", "ऑक्सीजन दो, तुरंत ऑक्सीजन" चिल्लाते दिख रहे हैं। लोग घायल को "चिंता मत करो" कहकर ढांढस बंधा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंधेरे में युवक गड्ढे के पास रखे पत्थरों को देख नहीं पाया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस में शिफ्ट किया। एंबुलेंस में उसे ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। फिलहाल स्वरूप रानी में उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने काम के बाद गड्ढे को बिना भरे और बिना चेतावनी बोर्ड के खुला छोड़ दिया था। सुरक्षा के नाम पर सिर्फ पत्थर-टहनियां डाल दी गईं। लोगों ने लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ................................................... Breaking News मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना लोन करने में सबसे फिसड्डी बैंक ऑफ़ बड़ौदा लालगंज..! 6 महीने तो किसी का 4 महीने से बैंक में पड़ा हुआ है फाइल, मैनेजर को चाहिए मलाई! सूत्रों की माने तो बैंक में ही बैठा रहता है दलाल, जिसकी वजह से बगैर दलाल बैंक में जाने से नहीं होता कोई काम...! बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उपभोक्ता जिनकी पहले से लोन के लिए फाइल लगी है, उनसे बदतमीजी से पेश आता है बैंक मैनेजर..! अन्यत्र बैंकों में भी बड़ी समस्या,युवाओं को रोजगार के लिए लोन मिलना हुआ दुष्कर, मुख्यमंत्री की बहुउद्देशीय योजना फ्लॉप..! सूत्रों की माने तो विरोधी मानसिकता के कारण बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर नहीं चाहते योगी आदित्यनाथ का छवि ठीक हो...! बैंक ऑफ़ बड़ौदा में दबंगई गुंडई और घूसखोरी अपने चरम सीमा को पार कर चुकी है, और शिक्षित ग्राहक का खून चूस रहे बैंक मैनेजर...! सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर..! दुर्लभ त्रिपाठी
......................................................... भीषण गर्मी में जनता पसीने से तर-बतर है और बिजली विभाग विकास कार्यों में व्यस्त है। सुबह 8 बजे से बिजली काट दी गई है, 6 घंटे का शटडाउन बताया गया है। कारण बताया गया है — पोल लगाया जा रहा है। सवाल यह है कि जब मई-जून की भीषण गर्मी शुरू नहीं हुई थी, तब विभाग कहाँ था? जब मौसम सामान्य था, तब पोल क्यों नहीं लगाए गए? जिस समय जनता को बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता है, उसी समय घंटों की कटौती करके कार्य कराया जा रहा है। विकास कार्यों का विरोध नहीं है, लेकिन योजना ऐसी होनी चाहिए कि जनता को कम से कम परेशानी हो। ऐसा लगता है कि विभाग ने सोच लिया है कि जनता गर्मी झेल लेगी, लेकिन पोल आज ही लगना चाहिए ................................................ अब आप फॉल्ट से नहीं, बल्कि "विकास कार्यों" से परेशान होंगे। क्योंकि बिजली किसी खराबी के कारण नहीं कटी है, बल्कि नए पोल लगाने के लिए काटी गई है, और यह काम एक दिन का नहीं लगता। मतलब आने वाले दिनों में जनता गर्मी से लड़ेगी और विभाग प्रगति रिपोर्ट से। जनता पसीना बहाएगी, विभाग उपलब्धि गिनाएगा .......................................... सुल्तान गंज से आए परिवार के साथ गंगा स्नान करते समय पांच से छ लोग डूबने लगे नाविकों ने फिर से बचाई जान विंध्याचल। बुधवार को सुबह10:30 बजे लगभग अखाड़ा घाट पर सुल्तानपुर से आए दर्शनार्थी गंगा स्नान करते समय एक ही परिवार के 5 से 6 लोग एक साथ डूबने लगे और नाविकों ने फिर बड़ी फुर्ती के साथ डूब रहे महिलाओं बच्चों को डूबने स बचाया। परिवार के लोग नाविकों का धन्यवाद कर अपने घर को लौटें। बचाने वाले नाविक नीरज साहनी, मुन्नू निषाद, शिवलाल निषाद, विकास (बितानू), पवन निषाद, गौतम निषाद, ओंकार निषाद, जय हिंद निषाद, शिवा निषाद
............................................. मंगलवार को गंगा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम लिया माॅ गंगा का आशीर्वाद मीरजापुर विंध्याचल विंध्याचल पक्का घाट पर विन्ध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित मंगलवार को माॅ गंगा आरती में मुख्य अतिथि के रूप मे पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम सपरिवार शामिल हुई लिया माॅ गंगा का आशीर्वाद पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम बोली की पहली बार माॅ गंगा आरती में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा माॅ गंगा जब भी बुलायेगी आती रहुंगी आरती पश्चात मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व माॅ का चित्र देकर सम्मान किया गया सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी विन्ध्याचल अजीत सिंह व मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह रहे आरती में मुख्य रूप से गंगा आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय,विनय दुबे,जितेन्द्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय,धीरज तिवारी, आनन्द तिवारी, दिनेश गुप्ता,गगन माली, रितिक गुप्ता, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा,राज तिवारी, रामजी माली,रमेश ,व श्रद्धालु भक्त शामिल हुए
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.