थाना लालगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.06.2026 को वादिनी प्रभावती देवी पत्नी सुरेश तिवारी जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-224/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः23.06.2026 को उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त पवन पाण्डेय पुत्र रमेश पाण्डेय निवासी ग्राम मेढ़रा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.............. जनपदीय पुलिस द्वारा 04 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 23.06.2026 को थाना को0देहात पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी, थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी, थाना जिगना पुलिस द्वारा 01 वारण्टी व थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी (कुल 04 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
................... बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन मीरजापुर 23 जून 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर के कुशल मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय मिर्जापुर में महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मिर्जापुर श्री आनंद कुमार जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि को मां विंध्यवासिनी का स्मृति चिन्ह एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मोमेंट देकर स्वागत अभिवादन के साथ किया गया।उक्त कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय की नवजात 20 बच्चियों के नाम से केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाया गया तथा उनके अभिभावक को उपहार स्वरूप बेबी किट प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रसूता का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना एवं जन्म लेने बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया गया तथा उनके अभिभावक से शीघ्रातिशीघ्र आवेदन पत्र भरवाने हेतु कहा गया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों को कन्या जन्म की बधाई देते हुए बच्चियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं शिक्षा देने हेतु अपील की गई।उनके द्वारा कहा गया कि वे सभी सौभाग्यशाली हैं, जिनके घर बेटियां जन्म लेती हैं। आज बेटियां पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एक अभिभावक के बच्चियों के विवाह से संबंधित प्रश्न पूछने पर माननीय सचिव द्वारा कहा गया कि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर इस काबिल बना दें कि उन्हें किसी योजना के लाभ की आवश्यकता ही ना हो। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से उपस्थित डॉ मंजू यादव द्वारा महिला व बालिका परक योजनाओं से सभी को अवगत कराया गया। प्रभारी चिकित्साअधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा नवजात बच्चियों के पोषण सुरक्षा इत्यादि पर उपस्थित अभिभावकों को जागरूक किया गया। डॉक्टर जागृति द्वारा महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। महिला कल्याण से दिव्या जायसवाल, शालिनी देवी एवं नगीना सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं का स्टीकर, पंपलेट, बुकलेट इत्यादि वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। नवजात बच्चियों के नाम से चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में एचओडी डॉक्टर वंदना मौर्या, मुख्य नर्स मनीषा, रेखा मौर्य एवं अन्य जिला महिला चिकित्सालय के स्टाफ नर्स के साथ ही आम जनमानस उपस्थित रहे।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.