हरियाणा
????सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने आज सुबह IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया. वे अभी स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव पद पर कार्यरत हैं.
उन पर IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ सेक्टर 32 शाखा में मौजूद हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के खातों से सरकारी फंड के दुरुपयोग का आरोप है. उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
..........................
आधी रात पटेहरा से दो युवकों को वाहन सवार उठा ले गए असलहाधारी
मड़िहान
पटेहरा कला गांव में दो युवकों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि देर रात असलहों से लैस वाहन सवार लोग गांव पहुंचे और दो युवकों को जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद से परिवार के लोग बदहवास हैं और अपने बेटों की सुरक्षित वापसी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
..................... लखनऊ- LDA VC प्रथमेश कुमार ने घटना की जाँच हेतु जाँच टीम बनाई - LDA के पाँच अधिकारी जाँच करेंगे - ज्ञानेंद्र वर्मा के नेतृत्व में KK गौतम , मानवेंद्र सिंह , मनोज सागर और रविनंदन सिंह सभी पहलुओं की जाँच करेंगे , CM के आदेश पर आज LDA के AE,JE सस्पेंड हुए हैं !! .................. दिल्ली- मोदी सरकार में मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने इस्तीफ़ा स्वीकार किया, कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा था , हाल ही में केरलम में विधायकी हारे थे कुरियन , अब केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर राज्य की राजनीति कर सकते हैं,कुरियन !!
............. डी खबर ???? मीरजापुर ???? कछवां नगर पंचायत में ईओ के स्थानांतरण के बाद रिक्त चल रहे ईओ कछवां के स्थान पर प्रभारी ईओ चुनार ने डीएम के आदेश पर प्रभारी ईओ कछवां के पद पर भी कार्यभार ग्रहण किया था । वही वर्तमान में शासन के द्वारा नई ईओ की कछवां में तैनाती हुई लेकिन वह अभी तक कछवां नहीं आयी इसी बीच अध्यक्ष के द्वारा प्रभारी ईओ को कछवां के अतिरिक्त प्रभार के कार्य से कार्य मुक्त कर दिया गया प्रभारी ईओ का कहना है कि डीएम के आदेश पर कछवां का मैं प्रभारी ईओ था अध्यक्ष के द्वारा नियम विरुद्ध हमें कछवां के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी महोदय को हो चुकी है अब सवाल यह उठता है कि ईओ के बगैर कार्य कैसे होगा। विकास कार्य कछवां का ठप है क्योंकि जिनका ट्रांसफर यहां पर हुआ है आज लगभग एक महीना होने को आने वाला है अभी तक उन्होंने कछवां का चार्ज नहीं लिया ऐसी जानकारी मिल रही है। वैसे एक बात और है इधर 3 सालों के बीच में जितने भी कछवां में ईओ आए किसी से अध्यक्ष संतुष्ट नहीं थी खराब खराब ईओ कछवां में आखिर भेजे ही क्यों जा रहे हैं। ???? [ बाकी विकास कार्य राम भरोसे ] ....................... संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर के विरूद्ध आई0जी0आर0एस0 व राजस्व वादो के निस्तारण में लापरवाही पर मण्डलायुक्त ने की कडी कार्यवाही आई0जी0आर0एस0 व राजस्व वादो का निस्तारण शासन की प्राथमिकता-लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो पर आगे से होगी निलम्बन की कार्यवाही -मण्डलायुक्त तीन माह तक वरासत के प्रकरण को लम्बित रखना कार्य में लापरवाही व उदासीनता का द्योतक -राजेश प्रकाश जनपद के जिलाधिकारियो को मण्डलायुक्त का कड़ा निर्देश-जन सुनवाई मे करे जीरो टारलेंस पर कठोर कार्यवाही मीरजापुर 23 जून 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आई0जी0आर0एस0/जन सुनवाई सहित राजस्व वादो के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है कि प्रत्येक अधिकारी/मजिस्ट्रेट अपने कार्यालय में प्रातः 10 से 12 बजे तक बैठ कर जन सुनवाई करे तथा उसका ससमय संतुष्टिपूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। पंजीकृत वसीयत से सम्बन्धित वरासत के प्रकरण को 30 माह बाद भी निस्तारित न होने तथा प्रातः 10 से 12 बजे बीच उप जिलाधिकारी सदर के द्वारा यह कहने कि उन्हें 10 से 12 बजे के बीच कार्यालय में बैठ कर जन सुनवाई करने का किसी निर्देश की जानकारी नही है पर मण्डलायुक्त ने संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर को कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही व उदासीनता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। मण्डलायुक्त ने बताया कि पूजा देवी के शिकायत पर कि पंजीकृत वसीयत से सम्बनिधत वरासत का प्रकरण नायब तहसीलदार मीरजापुर के यहां काफी दिनो से अनिस्तारित/लम्बित है। इस सम्बंध में सम्बन्धित नायाब तहसीलदार को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर उनसे दूरभाष पर फीडबैक की जानकारी ली गई तो उक्त नायब तहसीलदार के द्वारा बार-बार फोन काट दिया जाता रहा, जिससे यह स्पष्ट होता है वह तत्समय तक कार्यालय पहुंचे ही नहीं है। इस सम्बंध में मण्डलायुक्त द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर श्री महेन्द्र सिंह से दूरभाष पर कहा गया कि उक्त नायब तहसीलदार को तत्काल अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर फोन से वार्ता कराएं, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर द्वारा कहा गया कि उन्होंने सम्बन्धित नायब तहसीलदार को क्षेत्र में भेज रखा है। मण्डलायुक्त द्वारा उन्हें याद दिलाया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि प्रातः 10 से 12 बजे तक प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यालय में बैठ कर जन सुनवाई का निस्तारण करेगा। यह भी पूछा गया कि उक्त निर्देशो के उल्लंघन में सम्बन्धित नायब तहसीलदार को 10 से 12 बजे की बीच क्षेत्र में क्यो भेजा गया तो उप जिलाधिकारी सदर द्वारा यह कहा गया कि उन्हें ऐसे किसी भी निर्देश की कोई जानकारी नही है। मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि उ0प्र0 राजस्व संहित 2005 के सुसंगत प्राविधानो के अन्तर्गत जिस वरासत को तय करने की समय सीमा अधिकतम तीन माह है वह पिछले लगभग तीस माह से अनिस्तारित/लम्बित है। तीन माह की समय सीमा से 10 गुना अधिक समय बीतने के बाद भी पंजीकृत वसीयत नामा पर अमलदरामद के प्रकरण को अनिस्तारित/लम्बित रखा गया इस पर भी उप जिलाधिकारी का जन सुनवाई/राजस्व वादो के निस्तारण के प्रति उदासीन/केजुअल रवैया/दृष्टिकोण व हर पूर्णतया निन्दनीय है। मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश के उपरान्त भी सुनवाई व राजस्व वादो के निस्तारण में इस तरह का घोर लापरवाहीपूर्ण रवैया/पर्यवेक्षण उचित नही है। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को कठारे चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में जन सुनवाई एवं राजस्व वादो के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए यथावश्यक समुचित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मण्डल के सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कार्यालयो में प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य बैठ कर जन सुनवाई करे तथा प्राप्त शिकायतो का संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे अन्यथा आगे से किसी भी अधिकारी के द्वारा लापरवाही बरतने पर निलम्बन की कार्यवाही की जाएगी। मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी मीरजापुर से कहा कि उपरोक्त वरासत के प्रकरण के निस्तारण ढाई वर्ष के अतिशय विलम्ब के लिए दोषी राजस्व अधिकारियो के विरूद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए कठारे कार्यवाही सुनिश्चित करे तथा जन सुनवाई एवं राजस्व वादो के शिथिल पर्यवेक्षण व लापरवाही के लिए सम्बन्धित वरिष्ठतम अधिकारियो के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करे ताकि आई0जी0आर0एस0/राजस्व वादो के निस्तारण/जन सुनवाई के सम्बन्ध में जनपद मीरजापुर सहित मण्डल की स्थिति प्रदेश में अच्छी हो सके।
.............. दिल्ली - PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल सुबह 11 बजे होगी !! ** लखनऊ- CM योगी ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, DCM ब्रजेश पाठक भी रहे मौजूद !! ................... लखनऊ- DCM केशव प्रसाद मौर्य का अयोध्या दौरा अपरिहार्य कारणोंवश निरस्त !! .................. लखनऊ CM योगी कल बैंगलोर में ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग की अध्यक्षता करेंगे- देश भर के उद्योगपति कल कार्यक्रम में शामिल होंगे , निवेशकों के साथ UP के विकास और उद्योग लगाने हेतु बेहतर वातावरण पर चर्चा होगी !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अग्निकांड पीड़ितों से KGMU पहुंचकर मुलाक़ात की !! .................. थाना को0देहात पुलिस द्वारा युवती को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.05.2026 को एक यूवती/पीड़िता द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता के साथ शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-258/2026 धारा 115(2),351(3),87,69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में सम्बन्धित अभियुक्त के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 23.06.2026 को उप निरीक्षक उमाशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दिलीप पुत्र संतोष गौतम निवासी भुजवा की चौकी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115(2),351(3),87,69 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.