News Express

जलनिगम के लापरवाही पर बिफरे नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

जलनिगम के लापरवाही पर बिफरे नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

मीरजापुर।नगर में जलनिगम की लापरवाही और ठेकदारों और अधिकारियों की मनमानी खुदाई से कई वार्डों में आमजनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रविवार की सुबह जलनिगम द्वारा गुडहट्टी रोड पर जेसीबी से खुदाई की जा रही थी,इसी दौरान सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की नजर उनके कैंप कार्यालय से कुछ दूरी पर चल रही जेसीबी से खुदाई पर पड़ी,जेसीबी से मनमानी खुदाई के कारण कई घरों के पाइप लाइन कनेक्शन टूट गए,जिसको लेकर स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने नपाध्यक्ष से शिकायत की।नपाध्यक्ष ने कड़ा रुख दिखाते हुए जलनिगम के अधिकारियों और ठेकदारों को जमकर फटकार लगाई, उन्होंने पूछा कि किसके परमिशन से बिना बोर्ड लगाए जेसीबी से खुदाई की जा रही है,जलनिगम का बोर्ड क्यों नहीं लगाया,नगर पालिका के अधिकारियों को क्यों सूचना नहीं दी गई,स्थानीय जनता और सभासद को सूचना क्यों नहीं दी गई ।जब जिलाधिकारी से मैन्युअल खुदाई को लेकर बात की गई थी,तो जेसीबी से खुदाई क्यों की गई।जेसीबी खुदाई से जिनके घरों के पानी और सीवर कनेक्शन टूट रहे है इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।इस दौरान नपाध्यक्ष ने जलनिगम के कई अधिकारियों को भी फोन कर जमकर डांट लगाई, उन्होंने कहा कि जलनिगम के कार्यों के कारण नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है।उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों को कैंप कार्यालय बुलवा कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया है और कहा कि आगे जहां भी कार्य हो जल निगम का बोर्ड लगाकर किया जाये और संबधित ठेकेदार और जेई का नाम उस पर दर्ज रहे।खुदाई से आम जनता के घरों के पानी और सीवर कनेक्शन न टूटे,अगर टूटे भी तो उसे तुरंत सही किया जाए।जलनिगम का जेई मौके पर मौजूद रहकर खुदाई करवाये और जेई जांच करने के बाद कनेक्शन  करवा कर ही मिट्टी को पाटे।जहा भी पानी और सीवर लाइन गई है वहां मैन्युअल खुदाई की जाए।आम जनता सुविधा सबसे पहले है,जलनिगम खुदाई के नाम पर जो अव्यवस्था फैला रही है,यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल,रवि टंडन,पप्पू टंडन सहित अन्य मौजूद रहे।

News Image

................................ अनुप्रिया पटेल मंत्री / सांसद आज '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर डोम, एसवीपी स्टेडियम, वर्ली (मुंबई) में ‘दिव्यज फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में संस्थापक श्रीमती अमृता फडणवीस जी, महाराष्ट्र सरकार में मा॰ मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर और अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ सहभागिता की। बीएमसी स्कूलों के बच्चों व दिवंगत किसान परिवारों के बच्चों के साथ योगाभ्यास करना अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण रहा l बाल उम्र में योग की आदत बच्चों को मानसिक तनाव और अवसाद से बचाने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखती है । योग उत्सव के विशेष आयोजन के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े बच्चों को समावेशिता और अपनेपन का अहसास कराने का दिव्यज फाउंडेशन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

........................................................... राजगढ़ क्षेत्र में अलग- अलग जगहों पर पारिवारिक कलह में दो महिलाओं ने खाया जहर,सीएचसी में इलाज जारी। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक ही दिन (रविवार के दोपहर)दो अलग- अलग स्थानों पर घटना में घरेलू विवाद के बाद दो महिलाओं ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगडने पर, स्वजनों ने राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। पहली घटना में ददरा गाँव निवासी 25 वर्षीय संजू देवी पत्नी प्रभात कुमार,अपने पति से विवाद करके सिंदूर खा लिया। हालत गंभीर होने पर स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये, वहां इलाज किया जा रहा है। दूसरी घटना रैकरी गाँव निवासी 45 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी राजकुमार, अपनी सास से विवाद करके‌, घर में रखा कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया।लगातार उल्टी करके अचेत हो गई। हालत गंभीर देख स्वजनों के द्बारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनीं हुईं हैं। इस संबंध में एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संत लाल ने बताया कि दोनों महिलाओं का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। ............................................................. संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खाया जहर, हालत गंभीर। , राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के खटखड़िया गाँव की एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार के देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये। वहां के चिकित्सक विवाहिता की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिये। खटखड़िया गाँव निवासी 27 वर्षीय पार्वती पत्नी बिजेंदर , संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक जहर का सेवन करके अचेत हो गई। हालत बिगडता देख स्वजन गाँव के झोलाछाप डाक्टर से इलाज करवाये। पूरी रात‌ झोलाछाप डाक्टर के द्बारा इलाज कराने के बाद हालत में सुधार न होने पर, स्वजन रविवार के भोर 4:10 बजे के लगभग आनन- फानन में राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक विवाहिता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र के लिए रेफर कर दिए। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संत लाल ने बताया कि विवाहिता की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया

............................................... अज्ञात वाहन के टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गाँव निवासी वृद्ध रविवार के सुबह अज्ञात कार के टक्कर से घायल हो गयें, राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थानीय गाँव निवासी 65 वर्षीय रियासतअली पुत्र गर्जनअली, राजगढ़ बाजार में सड़क पार करते समय अज्ञात कार के टक्कर से घायल हो गयें। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में चिकित्सक संत लाल ने बताया कि घायल की हालत उपचार के बाद स्थिर है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.