????अयोध्या :राम मंदिर चढ़ावा विवाद में SIT को मिला बड़ा सुराग। ट्रस्ट की तिमाही बैठकों में सोना चांदी हीरा मोती और अन्य जवाहरात का ब्यौरा नहीं दिया जाता था। ट्रस्ट के बाकी सदस्य पूछने का हौसला भी नहीं जुटा पाते थे।
सूत्रों के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठकों में मंदिर की आय और नकद दान का ब्योरा तो रखा जाता था, लेकिन सोने-चांदी और बहुमूल्य दान सामग्री का विस्तृत रिकॉर्ड नियमित एजेंडे में शामिल नहीं था।
SIT अब यह जांच रही है कि वर्षों में मिले सोने-चांदी, जेवरात और अन्य कीमती चढ़ावे का हिसाब किस स्तर पर रखा गया, उसका मूल्यांकन कैसे हुआ और स्टॉक की निगरानी किसके जिम्मे थी। जांच में कई बहुमूल्य वस्तुओं के संग्रह, भंडारण और अंतिम स्थिति से जुड़े रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। दानपात्र से नकद का हिसाब मिला, लेकिन सोने-चांदी के चढ़ावे पर सवाल गहराए।
................................................... विंध्याचल: वन विभाग की जमीन पर दुकानों-वाहन स्टैंडो का कब्जा, आखिर अभी तक इन स्थानों पर क्यों नहीं किया गया सीमांकन कालीखोह-अष्टभुजा में अवैध वसूली का खेल, लाखों की बंदरबांट का आरोप विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम के दो प्रमुख शक्ति पीठ कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर की पहाड़ियों पर वन विभाग की जमीन अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है। यहां दर्जनों दुकानदारों और अवैध वाहन स्टैंडों ने कब्जा जमा रखा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि वन विभाग आखिर अपनी जमीनों का सीमांकन क्यों नहीं करा रहा है? स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कालीखोह मंदिर परिसर में दो दर्जन से अधिक दुकानें वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। वहीं अष्टभुजा मंदिर क्षेत्र में भी इन दिनों दर्जनों नए दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि यह सब वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। हर महीने लाखों रुपये की वसूली कर बंदरबांट की जा रही है। विवाद पर दुकानें बंद, फिर शुरू होती वसूली दुकानदारों का खेल भी अनोखा है। जब किसी यात्री अथवा स्थानीय लोगों से विवाद या मारपीट हो जाती है तो कार्रवाई के डर से सभी दुकानें महीनों तक बंद कर दी जाती हैं। जैसे ही मामला शांत होता है, ‘वसूली गैंग’ फिर सक्रिय हो जाता है और दुकानें धड़ल्ले से खुल जाती हैं। श्रद्धालुओं से मनमाने दाम वसूले जाते हैं। शिकायत करने पर धमकाया भी जाता है। जिला पंचायत ने भी दे दी वन भूमि पर स्टैंड की अनुमति हैरानी की बात यह है कि वन विभाग की जमीन पर ही जिला पंचायत द्वारा कई वाहन स्टैंड भी आवंटित कर दिए गए हैं। इन स्टैंडों पर न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी का कोई ढंग का इंतजाम। बावजूद इसके, वाहनों से जबरन वसूली की जा रही है। रसीद पर मनमाना शुल्क लिखा जाता है। विरोध करने पर यात्रियों से बदसलूकी आम बात है। दुकान में ही चल रहे वाहन स्टैंड दोनों मंदिरों के आसपास हालात यह हैं कि जिन जगहों पर दुकानों को कब्जा दिलाया गया है, उसी परिसर में वाहन स्टैंड भी खोल दिए गए हैं। यानी एक ही जगह से दोहरी वसूली का खेल चल रहा है। श्रद्धालुओं को मजबूरन ऊंचे दाम पर पार्किंग और प्रसाद-पूजन सामग्री खरीदनी पड़ती है। विभाग मौन, श्रद्धालु परेशान सबसे अहम सवाल वन विभाग की चुप्पी पर है। अगर यह भूमि वन विभाग की है तो अब तक सीमांकन कर अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया? सीमांकन न होने से ही अवैध कब्जेदारों के हौसले बुलंद हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मां के दरबार में आकर भी उन्हें लूट और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तत्काल जमीन का सीमांकन कराकर अवैध कब्जे हटाए जाएं और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। साथ ही वाहन स्टैंड के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए, ताकि मां विंध्यवासिनी धाम की गरिमा बनी रहे।
..................................................... अनुप्रिया पटेल मंत्री/ सांसद मीरजापुर आज '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर मरीन ड्राइव, मुंबई में श्री जयंत चौधरी जी, मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मा. संसद सदस्य, श्री अनुराग ठाकुर जी के साथ सहभागिता कर अत्यंत हर्ष हुआ। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित और सकारात्मक बनाने की जीवनशैली है । मेरा सभी से आग्रह है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “योग 365” अपनाएँ- एक दिन के लिए नहीं, अपितु प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करें । स्वस्थ जीवन केवल युवावस्था तक सीमित नहीं, जीवन के प्रत्येक चरण में संभव है । इस वर्ष की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' हमें जीवन के हर चरण में सक्रिय एवं ऊर्जावान रहने का मार्ग दिखाती है
................................................. 21 जून योग दिवस कार्यक्रम वृत्त खंड का नाम हलिया ०कुल कितने स्थान पर कार्यक्रम हुआ(१) की प्रतिभागी संख्या*(६८) *०बाल+२५ तरुण+३० प्रौढ़=१३ योग। ६८ ०कार्यक्रमों के मुख्य शिक्षक *मनोज जी अजय जी कार्यक्रमों के मुख्य वक्ता ब्रम्हा देव त्रिपाठी गो सामान आवाहन अभियान प्रभारी खंड कार्यकारिणी के बंधु उपस्थित रहे
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.