मिर्जापुर रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानों के जबरन बंदी: यात्री परेशानी और सुरक्षा जोखिम बढ़ा, पक्षपात का आरोप
मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन रोड पर गेट नंबर 1 से गेट नंबर 2 के बीच स्थित खाना-पीना, नाश्ता, चाय और भोजनालय की दुकानों को रात्रि 10 बजे के बाद कटरा कोतवाली क्षेत्र में जबरन बंद कराया जा रहा है। जबकि जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं। इसकी वजह से रेल यात्री, खासकर रात में आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लूटपाट जैसी घटनाओं की संख्या बढ़ गई है।स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि कटरा कोतवाली के बीट दरोगा की दबंगई और चुनिंदा दुकानों (जिसमें रेलवे द्वारा संचालित एसी रेलवे कोच रेस्टोरेंट शामिल) को छूट दी जा रही है, जबकि बाकी दुकानदारों पर दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी ओर, नवनिर्मित गेट (पथरिया तरफ) की दुकानें खुली रहती हैं। यह पक्षपातपूर्ण रवैया आम जनमानस के हित में नहीं है।नियम और गाइडलाइन क्या कहती हैं?उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 के तहत दुकानों के खुलने-बंद होने का समय क्षेत्र, प्रकार और जरूरत के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट (DM) द्वारा निर्धारित किया जा सकता है। सामान्यतः गैर-आवश्यक दुकानों के लिए शाम 8 बजे तक का समय तय होता है, लेकिन रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में यात्री सुविधा को देखते हुए छूट दी जा सकती है। राज्य सरकार या DM विशेष क्षेत्रों/समय के लिए अलग घंटे निर्धारित कर सकते हैं। कोई statewide सख्त नियम रेलवे स्टेशन रोड पर रात 10 बजे अनिवार्य बंदी का नहीं है; यह स्थानीय प्रशासनिक आदेश पर निर्भर करता है।
भारतीय रेलवे की तरफ से स्टेशन परिसर या आसपास की यात्री सुविधाओं (catering, refreshment) को ट्रेन शेड्यूल के अनुसार चलाने की अनुमति होती है। रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधा के केंद्र होते हैं, जहां 24x7 सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जाता है।दुकानों के बंद होने से रात में स्टेशन आने वाले यात्रियों को भोजन, पानी या जरूरी सामान नहीं मिल पाता, जिससे चोरी, छिनैती और अपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यात्री शिकायत भी नहीं कर पाते और गंतव्य की ओर रवाना हो जाते हैं।स्थानीय समस्या और मांगस्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि कटरा कोतवाली क्षेत्र में यह दबाव बीट दरोगा की दबंगई के कारण हो रहा है, जबकि अन्य इलाकों में कोई ऐसा सख्ती नहीं बरती जा रही। इससे यात्री असुविधा बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।प्रभावित दुकानदारों और यात्रियों की मांग है:जिला अधिकारी (DM), कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक (SP) और डीआईजी स्तर पर मौके पर जांच हो।
यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विवेकपूर्ण, एक समान गाइडलाइन जारी की जाए।
पक्षपात बंद हो और सभी दुकानों को समान नियम लागू हों।
सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि बंद दुकानों के कारण अपराध न बढ़े।
उच्च अधिकारियों से निवेदन: समस्या का तुरंत निस्तारण किया जाए। यदि कोई स्थानीय आदेश है तो उसे सार्वजनिक करें और यात्री हित में संशोधन करें। नियम-कानून का पालन सभी क्षेत्रों में समान रूप से होना चाहिए, न कि चुनिंदा दबाव।यह मामला आम जनमानस की सुविधा, सुरक्षा और निष्पक्ष प्रशासन से जुड़ा है। प्रशासन को त्वरित कार्रवाई कर यात्री-केंद्रित समाधान निकालना चाहिए।
........................................ मिर्ज़ापुर 21 जून को पुलिस लाइन में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। DIG पूनम, SP अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिसकर्मियों संग योग किया। मुख्य अतिथि रहे DG पर्यटन डॉ वेदपति मिश्रा। योग गुरु ज्वाला जी ने 'करो योग रहो निरोग' का संदेश दिया।
............................................................. [10:34 am, 21/6/2026] H Papa Ji: दो दिनों से अंधेरे में ड्रमंण्डगंज क्षेत्र, भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनता बेहाल ड्रमंण्डगंज बरौंधा पावर हाउस से संचालित ड्रमंण्डगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति पिछले दो दिनों से पूरी तरह बाधित होने के कारण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लगातार बिजली न मिलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा लोगों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ओर मौसम विभाग लगातार लोगों को भीषण गर्मी से बचाव और सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लोग अंधेरे और गर्मी में रहने को मजबूर हैं। दिन और रात दोनों समय बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। घरों में बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में मामूली आंधी या हल्की बारिश होने पर भी बिजली आपूर्ति घंटों बाधित कर दी जाती है। इस बार स्थिति और गंभीर हो गई है, क्योंकि लगातार दो दिनों से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। [10:39 am, 21/6/2026] H Papa Ji: सरकार के दावो की धज्जियां उड़ाता बिजली विभाग डामड गंज प्रदेश की सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लिए 18 घंटे बिजली आपूर्ति की दावा करती है लेकिन क्षेत्रीय बिजली विभाग उन दावों का धज्जियां उड़ा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रामंण्डगंज बरौंधा पावर हाउस से संचालित ड्रमंण्डगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति पिछले दो दिनों से पूरी तरह बाधित होने के कारण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लगातार बिजली न मिलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा लोगों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ओर मौसम विभाग लगातार लोगों को भीषण गर्मी से बचाव और सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लोग अंधेरे और गर्मी में रहने को मजबूर हैं। दिन और रात दोनों समय बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। घरों में बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में मामूली आंधी या हल्की बारिश होने पर भी बिजली आपूर्ति घंटों बाधित कर दी जाती है। इस बार स्थिति और गंभीर हो गई है, क्योंकि लगातार दो दिनों से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
......................................... 12 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ किया गया योगाभ्यास मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन हुए सम्मिलित मीरजापुर "12 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर “पूनम” पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र व “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ योगाभ्यास किया गया, कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डा0 वेदपति मिश्रा महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन रहे उपस्थित । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डा0 वेदपति मिश्रा महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान योग गुरू श्री ज्वाला जी द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को योगाभ्यास कराया गया । योग गुरू द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को “करो योग रहो निरोग” के मंत्र को आत्मसात करने तथा प्रतिदिन योगाभ्यास करके अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के समाप्ती पर मुख्य अतिथि डा0 वेदपति मिश्रा महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र द्वारा तथा योग गुरू श्री ज्वाला जी को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.