News Express

पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा थाना चुनार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा थाना चुनार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक निर्देश
    
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा आगामीय त्यौहारों के दृष्टिगत थाना चुनार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, जनशिकायत डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया । कार्यालयी निरीक्षण के दौरान अभिलेखीय को प्रविष्टियों को अद्यावधिक पूर्ण करने के निर्देश दिए गये । थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के इसी क्रम में थाना परिसर में निरूद्ध माल मुकदमाती वाहनों के उचित रख-रखाव आदि का जायजा लेकर साफ-सफाई हेतु तथा थाना क्षेत्रांतर्गत भीड़ भाड वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, कस्बों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि गश्त नियमित रूप से करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये

News Image

....................................................... जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस। तहसील चुनार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की सुनी जन समस्याएं निस्तारण के दिए निर्देश।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.