News Express

चंपक राय की विदाई तय?

चंपक राय की विदाई तय?
????????

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में SIT की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई के आसार हैं। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है।

सोमवार को सीएम योगी को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। दोनों को पद से हटाया जा सकता है

News Image

................................................... थाना जिगना पुलिस द्वारा 01 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 19.06.2026 को उप-निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाली बार्डर के पास से 01 अभियुक्त चन्द्रकान्त पुत्र शोभनाथ निवासी ग्राम मोनाई थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-149/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रकान्त उपरोक्त मु0अ0सं0- 85/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था

News Image

...................................... थाना को0देहात पुलिस द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने व गर्भपात कराने के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.06.2026 को वादिनी कंचन देवी पत्नी गोपी निवासिनी छितपुर लौरिया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर मारपीट व दवा देकर गर्भपात करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-288/2026 धारा 85,352,115(2),89 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 20.06.2026 को उपनिरीक्षक मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त गोपी पुत्र गणेश निवासी लौरिया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

..................................................... जनपदीय पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 20.06.2026 को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी व थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी (कुल 03 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.