News Express

हिंदुस्तान की बड़ी विडंबना  देश में 2 दिन के भीतर 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया !!

हिंदुस्तान की बड़ी विडंबना 

देश में 2 दिन के भीतर 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया !!

 तमिलनाडु में 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने जहर खाकर जान दी। सुसाइड नोट में लिखा– "मुझे दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है"

अहमदाबाद में 17 वर्षीय आनंदम ने 6वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

देहरादून में 23 वर्षीय रिया थापा फांसी पर लटकी मिली। सुसाइड नोट में सबसे माफी मांगी।

लखनऊ में 17 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड किया। एग्जाम कैंसिल होने से वह टेंशन में थी।

12 मई को जबसे NEET परीक्षा रद हुई है, तबसे  देशभर में 12 छात्र सुसाइड कर चुके हैं। रद हुई परीक्षा 21 जून को दोबारा होनी है

.................................................................. मिर्जापुर के 8 फर्जी सिपाही बर्खास्त, सरकारी रिकॉर्ड में नहीं मिला प्रमाण पत्रों का सबूत, मास्टरमाइंड संजय दुबे की तलाश में जुटी पुलिस प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश पुलिस सीधी भर्ती 2023 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर सिपाही बने मिर्जापुर के 8 रंगरूटों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। प्रतापगढ़ पुलिस लाइन के तत्कालीन आरटीसी प्रभारी/उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव की तहरीर पर नगर कोतवाली में सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बर्खास्त किए गए सिपाहियों में शुभम दुबे निवासी जासा बधौरा विंध्याचल, अजय कुमार निवासी जासा बधौरा विंध्याचल, प्रदीप कुमार निवासी धानी पट्टी सुपन्था विंध्याचल, खुशबू गुप्ता निवासी भोसिंह का पूरा विंध्याचल, आकाश मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी सरोई तिवारी विंध्याचल, अभिषेक पांडेय पुत्र कमलाकांत पांडेय निवासी परमानपुर गौरा थाना जिगना, रविशंकर पुत्र उमाशंकर निवासी रामपुर हंशवार विंध्याचल और दिव्यांश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी बथुआ महूअरिया थाना कोतवाली कटरा शामिल हैं। सभी मिर्जापुर जिले के निवासी हैं। इस फर्जीवाड़े का खुलासा प्रयागराज के अल्लापुर निवासी एक अधिवक्ता की शिकायत के बाद हुआ। अधिवक्ता ने पहली शिकायत बांदा पुलिस से की थी क्योंकि आरोपी शुभम दुबे की ट्रेनिंग बांदा में चल रही थी। अंतिम ज्वाइनिंग और प्रमाण पत्रों का सत्यापन प्रतापगढ़ पुलिस लाइन से जुड़ा होने के कारण मामला प्रतापगढ़ एसपी को ट्रांसफर किया गया। प्रतापगढ़ एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी (सीओ लाइन) शिवनारायण वैश ने मिर्जापुर जिला प्रशासन और संबंधित तहसीलों से इन सभी के प्रमाण पत्रों का मिलान कराया। जिला कार्यालय के रिकॉर्ड में इनके प्रमाण पत्र जारी होने का कोई विवरण नहीं मिला। सरकारी रिपोर्ट में प्रमाणित हुआ कि इन लोगों ने नौकरी पाने के लिए पूरी तरह जाली दस्तावेजों का सहारा लिया था। पुलिस ने आरोपियों पर IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120B व संबंधित BNS धाराएं लगाई हैं। अब पुलिस इस फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड संजय दुबे और गिरोह में शामिल अन्य बाहरी जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। विभागीय कार्रवाई करते हुए सभी 8 सिपाहियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। .............................................................. उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ पुलिस ने पूर्व मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पिछले साल हिंदू संगठनों ने मांस से भरी एक गाड़ी पकड़ी थी। अब फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट में पता चला है कि वो मांस प्रतिबंधित/संरक्षित पशु का था। मीट की सप्लाई अनवर हुसैन की फैक्ट्री से हुई थी। अनवर के भाई सरवर हुसैन, चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। ................................................................. उत्तर प्रदेश –वाराणसी में बीतीरात CNG पंप में भीषण आग लग गई

.......................................................... Breaking : पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया है ................................................................... मध्य प्रदेश : इंदौर में NEET छात्रा अवंतिका मौर्य ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह पहले 3 बार NEET क्लियर करने में असफल हो गई थी। अब चौथी बार परीक्षा रद हो गई। देश में अब तक NEET के 13 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं

............................................ मिर्जापुर जिले में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 32 वाहन सीज; माफियाओं में मचा हड़कंप खनन माफियाओं पर प्रशासन का महाप्रहार, 45 वाहनों पर 19.36 लाख का जुर्माना 17 दिन के अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 45 वाहनों का चालान और लाखों की वसूली खनन माफियाओं की टूटी कमर, 32 वाहन थानों में खड़े; 27.20 लाख की और वसूली बाकी ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर चला प्रशासन का हंटर, क्रशर प्लांट संचालक भी रडार पर डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त वाहनों पर कसा शिकंजा

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.