News Express

अज्ञात कारणो से लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक डामड गंज

अज्ञात कारणो से लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
डामड गंज
अज्ञात कारण से लगी आग से गृहस्ती का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा देवहट के ग्राम लाहुरिया दह में बीती रात पन्नालाल के कच्चे मकान में अचानक अज्ञात कारण से आग लग गई संयोग से गृह स्वामी की आंख खुल गई घर में उसकी पत्नी सोनू देवी अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी आग लगने के कारण चीख पुकार मच गई इससे जनहानि नहीं हुई लेकिन ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी घर को जलने से बचाया नहीं जा सका और घर में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया गरीब परिवार प्रशासन से सहयोग की आशा कर रहा है

......................................................... नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने शिवपुर में नाले,महंत शिवाला वार्ड में नाली और कवर और मकरी खो वार्ड में दो सीटर शौचालय का किया उदघाटन मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के तीन वार्डों में नवनिर्मित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजन अर्चन के बाद लोकार्पण किया।जहाँ शिवपुर वार्ड के सोनकर बस्ती में नाले का निर्माण,महंत शिवाला वार्ड में चौबे घाट के सामने गली में नई नाली और कवर का कार्य एवं मकरी खो वार्ड के विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में दो सीटर शौचालय का निर्माण का कार्य नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा कराया गया है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा तीन वार्डों में जनता से सरोकार रखने वाले तीन निर्माण कार्यों को कराया गया है,इसके निर्माण से आम जनता को सहूलियत मिलेगी।इस मौके पर नितिन विश्वकर्मा,कृष्ण कुमार सिंह (रिचू),सभासद मंजू देवी,रतन बिंद,अलंकार जायसवाल,धीरज तिवारी,आशुतोष त्रिपाठी,शिवकुमार शर्मा,दिवाकर,महेश तिवारी,विनोद बिंद,प्रवीण,ऋषभ मालवीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे .......................................................... ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर दो पक्षो के विवाद में दबंगों ने जनरल स्टोर की दुकान पर चढ़कर की तोड़फोड़ दबंगों ने दुकानदार को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कटरा कोतवाली के नटवा मोहल्ले का मामला

............................................................. श्री राम मंदिर चढ़ावा कांड - नृपेंद्र मिश्र ने बड़ा बयान दे दिया है - नृपेंद्र मिश्र ने जांच के बीच बड़ा खुलासा कर दिया है - नृपेंद्र मिश्र ने मामले को दिशा दे दी है- चढ़ावे में चोरी कब से हो रही थी इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है - मिश्र सख़्त दिशा निर्देश थे ,पालन में कमी रह गई - मिश्र दान व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, दैनिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाना चाहिये- मिश्र गिनती वाले बिना जेब के कपड़े पहने और तलाशी की व्यवस्था तय थी , लेकिन चर्चा है कुछ लोग गड्डियाँ लेकर बाहर निकले - मिश्र SBI की भूमिका की भी जाँच होनी चाहिए- मिश्र चंपत राय की निष्ठा पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जा सकता- मिश्र श्रद्धालुओं के विश्वास को हासिल करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है - मिश्र ! ................................................................. अयोध्या- अयोध्या में CM योगी का बड़ा बयान- अयोध्या धाम को बदनाम न करें, SIT जांच जारी, दूध का दूध और पानी का पानी होगा- CM किसी के पास कोई सबूत है तो SIT को दे ,राम भक्तों पर गोलिया चलाने वाले हम उपदेश दे रहे है - CM मैं सभी से कहूंगा कि अनर्गल बातें न करें,15 दिन इंतजार कर लें ,ये कभी नहीं चाहेंगे कि अयोध्या का नाम हो आज दुष्प्रचार कर अयोध्या को अपमानित कर रहे हैं- CM रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले उपदेश देना बंद करें ,मेरी लोगों से अपील है SIT के आने तक कोई बयानबाजी न करें - CM अनावश्यक रूप से अयोध्या धाम को बदनाम न करें, जो दोषी होगा उसे सज़ा मिलेगी- CM !

.................................................. थाना जिगना पुलिस द्वारा गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के अनुक्रम मे दिनांकः 19.06.2026 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना जिगना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026 धारा 319(2),318(4),336(3),340(2) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम उर्फ फदारी यादव पुत्र तारकेश्वर यादव उर्फ अजीत यादव निवासी ढेलाही (कोसडा कलां) थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ........................................................... उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर मौके पर जमा कराया गया तथा 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया मीरजापुर 19 जून 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जीतेन्द्र सिंह, खान अधिकारी, मीरजापुर द्वारा दिनांक 01.06.2026 से 17.06.2026 के मध्य में जनपद में उपखनिजों के अवैध खनन / परिवहन / ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध औचक जॉच/कार्यवाही की गयी। औचक निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन टीम ने अवैध ढंग से उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर मौके पर जमा कराया गया तथा 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया, जिनसें 27.20 लाख की धनराशि वसूल करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त वाहनों पर नियमानुसार देय उपखनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले क्रेशर प्लांट स्वामियो / मालिको से भी प्रति वाहन रु0 500000.00 शास्ति की वसूली हेतु अलग से कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह मई 2026 तक अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त 1939 वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये राजस्व क्षतिपूर्ति की धनराशि रू0 290.76 लाख शास्ति के रूप में वसूल की गई है तथा अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त 10 प्रकरणों में परिवाद दर्ज कराया गया है। जनपद में अवैध खनन/परिवहन/ओवर लोड पर प्रभावी नियत्रंण स्थापित किये जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.