चुनार पुल पर जाली लगाने के कार्य का चुनार विधायक ने किया शिलान्यास किया गया!
विधायक अनुराग सिंह पटेल ने बताया अगले दो महीने के भीतर जाली लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
Mirzapur
इसकी अनुमानित लागत 90 लाख बतायी जा रही है
................................................ लखनऊ- DCM केशव प्रसाद मौर्य आज झाँसी दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, कल प्रातः दतिया में माँ पीतांबरा जी के दर्शन करेंगे, दतिया से प्रयागराज जाएँगे उपमुख्यमंत्री !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIT पर कसा तंज- एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए - अखिलेश यादव !! .............................................................. ब्रेकिंग...... जमालपुर क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में ससुराल में आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान ....................................................... मिर्ज़ापुर बड़े तेज होते है..???????? ???????? प्रतापगढ़: मिर्जापुर की कांस्टेबल खुशबू गुप्ता, अभिषेक पांडेय, शुभम दुबे, रविशंकर, प्रदीप कुमार, अजय कुमार आकाश मिश्रा और दिव्यांशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज। भाई लोगो ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में "स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित होने के फर्जी प्रमाणपत्र" का इस्तेमाल करके नौकरी हासिल किया था। ये सभी आजकल प्रतापगढ़ में पोस्टिड थे. एक शिकायत पर हुई जांच में खुलासा हुआ और प्रतापगढ़ में सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है
................................................. डीआइजी रेंज मीरजापुर पूनम ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी मीरजापुर। जनपदवासियों के हित को प्राथमिकता देते हुए डीआईजी रेंज मीरजापुर पूनम ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतें व समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों के शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।डीआईजी पूनम ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस की जन-केंद्रित छवि को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आमजन की कोई भी समस्या या शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ताओं को इसकी जानकारी भी दी जाए।वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकइसी क्रम में डीआईजी पूनम ने गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकगण सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं, ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, यक्ष ऐप, जनसुनवाई/आईजीआरएस, एनसीआरपी पोर्टल की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।डीआईजी ने सभी लंबित मामलों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने, साक्ष्यों को मजबूत बनाने और पोर्टलों पर नियमित अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी परीक्षाओं एवं त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।जनपदवासियों का विश्वास जताते हुए डीआईजी पूनम ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस प्रशासन हमेशा आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगा। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर नागरिक बिना किसी संकोच के परिक्षेत्रीय कार्यालय या संबंधित थाने से संपर्क कर सकते हैं।यह कदम जनपद में पारदर्शी व जवाबदेह पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है
.......................................................... योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा 'विजिट माय स्टेट' को मिला विस्तार, यूपीएसटीडीसी ने पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज किए नियमित 'सुगम दर्शन' के तहत लखनऊ और प्रयागराज से पांच किफायती धार्मिक टूर सेवाएं वरिष्ठ नागरिकों को शुल्क में रियायत, यात्रा के दौरान मिलेंगी कई सुविधाएं राम मंदिर से लेकर नैमिषारण्य, विंध्याचल धाम की धार्मिक यात्रा हुई बेहद आसान उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने 'सुगम दर्शन' सहित पांच वीकेंड धार्मिक टूर पैकेज को नियमित कर दिया है। अब श्रद्धालु लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य के साथ-साथ प्रयागराज-अयोध्या, प्रयागराज-चित्रकूट और प्रयागराज-विंध्याचल धाम की यात्रा नियमित रूप से कर सकेंगे। इन सेवाओं का लाभ इस वीकेंड (सप्ताहांत) से मिलना शुरू हो जाएगा। यूपीएसटीडीसी प्रदेश में 'विजिट माय स्टेट' अभियान को बढ़ावा देते हुए यात्रियों के लिए बुकिंग प्रक्रिया को और आसान बनाया है। श्रद्धालु और पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से यात्रा की बुकिंग करा सकते हैं। विशेष टूर पैकेज की बुकिंग यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in के माध्यम से कर सकते हैं। सभी यात्रा पैकेज में समूह बुकिंग पर विशेष छूट दी जाएगी। आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 1000 रुपये प्रति व्यक्ति है। समूह बुकिंग पर विशेष छूट भी उपलब्ध है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.