चंपत राय को CM योगी के दौरे पर मंदिर के कार्यक्रम से दूर रहने को कहा गया!
राम मंदिर से चढ़ावे चोरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। वह राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, लेकिन इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं रहेंगे।
जिला प्रशासन ने लेटर जारी कर चंपक राय को कार्यक्रम से दूर रहने को कहा है। इसमें कहा गया है कि वे सीएम के मंदिर दर्शन-पूजन की व्यवस्था के लिए किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करें और इसकी जानकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दें
...................... सासाराम में सड़क हादसा: मिर्जापुर के अनिकेत सिंह की मौत, धार्मिक यात्रा से लौटते समय हुआ हादसा कछवा मिर्जापुर बिहार के सासाराम क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाणापुर गांव निवासी 38 वर्षीय अनिकेत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अनिकेत अपने मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे थे। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही बाणापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिकेत सिंह अपने दोस्तों के साथ विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करने गए थे। बुधवार (17 जून) की देर रात सभी मित्र एक निजी स्कॉर्पियो वाहन से वाराणसी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सासाराम क्षेत्र में उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त अनिकेत सिंह वाहन की अगली सीट पर बैठे थे। जैसे ही गाड़ी पलटी, वह उसके नीचे गंभीर रूप से दब गए। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार उनके अन्य सभी मित्र इस हादसे में सुरक्षित बच गए। अनिकेत सिंह के मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, अगले महीने थी पिता की सेवानिवृत्ति अनिकेत के पिता देवेंद्र सिंह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत हैं और अगले ही महीने सेवामुक्त (रिटायर) होने वाले हैं। घर में जहां एक ओर सेवानिवृत्ति की खुशियों की तैयारी चल रही थी, वहीं इस आकस्मिक हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। अनिकेत अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सासाराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनिकेत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बाणापुर लाया जाएगा। अंतिम दर्शन और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उनके आवास पर जुटना शुरू हो गई है
........................................................ बदायूं से शर्मनाक खबर बदायूं जिला अस्पताल में शर्मनाक मामला: मृत महिला के कानों से सोने के कुंडल गायब होने का आरोप, CCTV सामने आने के बाद मचा हड़कंप दातागंज की 48 वर्षीय शहाना बेगम को सांस लेने में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदायूं जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दातागंज कस्बे की रहने वाली शहाना बेगम (48 वर्ष), पत्नी बाबू हसन, को सांस लेने में दिक्कत होने पर उनके परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव वाहन बुलाने गए परिजन, इसी दौरान महिला के कानों से सोने के कुंडल गायब होने का आरोप परिजनों का आरोप है कि महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने उनसे शव वाहन बुलाने के लिए कहा। परिजन जैसे ही वाहन की व्यवस्था करने के लिए वहां से गए, उसी दौरान महिला के शव को वाहन में रखवा दिया गया और उनके कानों में पहने सोने के कुंडल निकाल लिए गए। कुछ देर बाद जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध जताया। इसी बीच घटना से जुड़ा कथित CCTV फुटेज सामने आया, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। CCTV सामने आने के बाद गहने वापस मिले, लेकिन अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल परिजनों का आरोप है कि मामला खुलने के बाद संबंधित व्यक्ति ने सोने के कुंडलों को अस्पताल परिसर में ही कहीं छिपा दिया था। बाद में वे कुंडल बरामद कर परिजनों को वापस सौंप दिए गए। हालांकि गहने वापस मिलने के बावजूद यह घटना कई गंभीर सवाल छोड़ गई है कि आखिर जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर भी मृतकों के सम्मान और उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं हो पा रही है। क्या जिला अस्पताल में भी आपदा में अवसर तलाशा जाता है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे। लोगों का कहना है कि यदि CCTV फुटेज सामने नहीं आता, तो शायद पूरा मामला दबकर रह जाता।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.