जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गाँव के सामने मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण पति-पत्नी व बेटी घायल हो गए। बाइक सवार महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत माधो सिंह घोसिया निवासी 45 वर्षीय जावेद अली 40 वर्षीया पत्नी नाजरा बानो तथा 18 वर्षीया बेटी फातिमा को बाइक पर बैठाकर प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के मेजा खास गाँव रिश्तेदारी में जा रहा था। अकोढ़ी गाँव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे से दल बल के साथ आ रहे नवागत थाना प्रभारी अजीत सिंह ने तीनों घायलों को अपने वाहन में बैठाकर पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहाँ पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पुनीत अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत नाजुक होने पर जनपद मुख्यालय स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी के साथ आरक्षी गोपाल सिंह, रवि सिंह, धीरज, विनोद ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में फौरी तौर पर सक्रियता दिखाई।
..................................................... मीरजापुर आरटीओ और एआरटीओ की मिलीभगत से जनपद में चल रहा ओवरलोडिंग वाहनों से इंट्री का खेल यूपी 63 गाड़ियों से 4000 और बाहर की गाड़ियों से 5000 इंट्री शुल्क की अवैध वसूली अधिकारियों की सह में उनके रिश्तेदार शामिल है इंट्री वसूली के खेल में पुराने ट्रक व्यापारी चला रहे इंट्री का गैंग प्रतिदिन 10 हजार गाड़ियों से वसूली जाती है इंट्री इंट्री हुई गाड़ियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल महीने में इंट्री की आड़ में करोड़ों का होता है वारा न्यारा ................................................................................... विंध्याचल पुलिस द्वारा सूदखोर आशीष मिश्रा गिरफ्तार: विन्ध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सूदखोर आशीष मिश्रा गिरफ्तार जबरन ब्याज वसूली करने वाला आशीष मिश्रा जेल भेजा गया, 11 मुकदमे पहले से दर्ज पैसा और ब्याज के लिए गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, गुंडई के बल पर चलाता था साहूकारी बिजली चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे संगीन धाराओं में वांछित था आशीष मिश्रा एक दर्जन मुकदमों के बाद भी अबतक नहीं लगा गैंगस्टर-गुंडा एक्ट, बचता रहा सूदखोर सफेदपोश जनप्रतिनिधियों के साथ भी काम कर चुका है आरोपी आशीष मिश्रा विन्ध्याचल पुलिस ने सूदखोर आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर भेजा जेल, इलाके में राहत ब्याज के नाम पर करता था वसूली, न देने पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की देता था धमकी मीरजापुर :- 12 मुकदमों वाला सूदखोर आशीष मिश्रा गिरफ्तार, गाड़ी चढ़ाकर करता था वसूली जनप्रतिनिधियों का करीबी सूदखोर आशीष मिश्रा जेल गया, हत्या-मारपीट के केस दर्ज मीरजापुर के विन्ध्याचल से सूदखोरी का आतंक खत्म। 11 मुकदमों वाला आशीष मिश्रा गिरफ्तार। ब्याज वसूली के लिए गाड़ी चढ़ाने वाला गुंडा अब जेल में। मीरजापुर के विंध्याचल पुलिस की बड़ी सफलता बड़ी कार्यवाही ............................................................ मिर्ज़ापुर-गला रेतकर घायल मिली महिला की पहचान, अज्ञात पर केस दर्ज। 15 जून सुबह कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा कारखाने के पास पूर्णिया निवासी शीला देवी, 46 साल खून से लथपथ मिलीं। शीला दिल्ली से सीमांचल एक्सप्रेस से घर जा रही थीं। 14 जून शाम मिर्ज़ापुर स्टेशन उतरने के बाद बाहर चली गईं। पति संजीव कुमार, मूलतः सिलीगुड़ी, शादी के बाद 26 साल से दिल्ली में। बेटा शुभम, 25 साल ने दिल्ली से ट्रेन में बैठाया था। BHU में इलाज के दौरान बयान पर अज्ञात के खिलाफ FIR। ASP सिटी नितेश सिंह ने बताया CCTV और परिजनों के बयान से जांच जारी।
.................................. 74 घंटे से अधिक समय से अंधेरे में रामपुर 38, बदला गया ट्रांसफार्मर भी निकला जला हुआ, बिजली आपूर्ति अब भी ठप राजगढ़। क्षेत्र के रामपुर 38 गांव में भीषण गर्मी के बीच पिछले 74 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। गांव का 63 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद ग्रामीण लगातार परेशानी झेल रहे हैं। शिकायतों के बाद करीब 48 घंटे बाद बिजली विभाग द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार लगाया गया ट्रांसफार्मर भी पहले से जला हुआ निकला, जिससे अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार चार दिनों से बिजली न रहने के कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते समस्या का समाधान होने के बजाय संकट और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि 74 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग स्थायी समाधान नहीं कर सका है ............................................................... PM मोदी फ्रांस दौरा - PM मोदी आज पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वीवाटेक-2026 सम्मेलन में सहभागिता करेंगे !! ** लखनऊ- CM योगी आज कानपुर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2026 में सहभागिता करेंगे, CM उन्नाव में अरबों की परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे !! ** दिल्ली - HM अमित शाह ने पंचम गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन किया !! ** लखनऊ - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया - पूजा सामग्री महंगी हो गई और चंदा, चढ़ावा, दान चोरी हो रहा है, यही है भाजपाई अमृतकाल !! ** अमेरिका - ईरान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए- अमेरिका–ईरान 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन पर सहमत- युद्ध समाप्ति, सैन्य कार्रवाई रोकने, प्रतिबंध हटाने, तेल निर्यात बहाल करने, होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही, ईरान के पुनर्निर्माण हेतु 300 अरब डॉलर की योजना और परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी सहित प्रमुख बिंदुओं पर सहमति,अंतिम समझौता 60 दिनों में करने का लक्ष्य रखा गया है !
................................ ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर डीएम के आदेश को ठेंगा? चुनार तहसील के नाजिर राजेंद्र प्रसाद मौर्य का एक माह पूर्व हुआ था ट्रांसफर राजस्व अभिलेखागार मिर्जापुर में व्यवस्था लिपिक पद पर मिली नई तैनाती ट्रांसफर आदेश के बाद भी नहीं छोड़ी पुरानी कुर्सी 18 दिन बाद भी कार्यमुक्ति न होने से उठे गंभीर सवाल चुनार तहसील में करीब 28 वर्षों से तैनाती की चर्चा तहसील परिसर में चर्चा—आखिर किसके संरक्षण में जमे हैं नाजिर? क्या डीएम के आदेश से भी बड़ा है किसी का रसूख? प्रशासनिक अनुशासन और आदेशों की साख पर उठ रहे सवाल अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी सबकी निगाहें .................................. यूपी के कई जिलों में लू की चेतावनी यूपी मौसम विभाग ने दो दर्जन से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट् जारी किया अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच में लू की चेतावनी बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर में लू की चेतावनी गाजीपुर, गोंडा, जौनपुर, कौशांबी, लखीमपुर, मिर्जापुर में लू की चेतावनी प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर वाराणसी में लू की चेतावनी बागपत, गाजियाबाद, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, रायबरेली, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद जनपदों में भीषण गर्मी की चेतावनी
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.