News Express

विदाई न होने से क्षुब्ध पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, लोहता रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विदाई न होने से क्षुब्ध पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, लोहता रेलवे ट्रैक पर मिला शव

कछवां मिर्जापुर।थाना क्षेत्र के पीरखां वार्ड निवासी एक युवक ने ससुराल वालों द्वारा पत्नी की विदाई न किए जाने से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना वाराणसी के लोहता स्थित प्रयागराज वाया वाराणसी रेलवे ट्रैक की है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

ससुराल वालों के इनकार से क्षुब्ध था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीरखां वार्ड निवासी अर्जुन उर्फ मोलू हरिजन (35 वर्ष), पुत्र कल्लर, सोमवार को अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र स्थित बखरियां गांव (अपनी ससुराल) गया हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब दो सप्ताह पहले अर्जुन का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके वालों को बुलाकर मायके चली गई थी। सोमवार को जब अर्जुन उसे वापस लेने ससुराल पहुंचा, तो ससुराल वालों ने विदाई करने से साफ इनकार कर दिया। ससुराल पक्ष के इस अड़ियल रुख और विदाई न होने से क्षुब्ध होकर अर्जुन ने आत्मघाती कदम उठा लिया और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अर्जुन पेशे से वाहन चालक था और गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद उसके दो बेटों और दो बेटियों सहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कमाने वाले इकलौते सदस्य की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

....................................................... लालडिग्गी चौकी में पीस कमेटी की बैठक हुआ सम्पन्न, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी मिर्जापुर के विभिन्न थानों व चौकियों में मोहर्रम के अवसर पर ताजियादारों के साथ शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठकें संपन्न हुई हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य त्योहार को आपसी भाईचारे और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना है। इसी क्रम में आज थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के लालडिग्गी चौकी में भी पीस कमेटी शांति समिति की बैठक कटरा कोतवाल नीरज पाठक की अगुवाई में सम्पन्न कराई गई। बैठक में मुख्य रूप से नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार व नगर क्षेत्रधिकारी अमित कुमार मौजूद रहें। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार ने बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के सभी ताजियादार शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए ताजिया स्थापित एवं विसर्जित करें। विशेष रूप से ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की संभावना न रहे। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों और धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी नीरज पाठक ने मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस केवल निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं। साथ ही, ताजियों की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि विद्युत लाइनों या अन्य व्यवस्थाओं में कोई बाधा न आए। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने उपस्थित लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

.......................................... मंगलवार 16 जून 2026 के मुख्य समाचार ????डिप्लोमेसी का 'महा-शतक': 12 साल में PM मोदी की 100वीं विदेश यात्रा; अब तक 78 देशो का कर चुके है दौरा। ????अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर बड़ी प्रगति, दोनों देशों ने MoU पर किए हस्ताक्षर। ????PM मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत; बोले- समुद्री व्यापार को मिलेगी राहत। ????Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार। ????देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन अटैक की आशंका: केंद्र का सुरक्षा एजेंसियों को सिक्योरिटी बढ़ाने का आदेश; एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू। ????G7 समिट आज से, PM मोदी स्लोवाकिया से फ्रांस लौटेंगे: US प्रेसिडेंट ट्रम्प भी पहुंचे; नेताओं के बीच ईरान और यूक्रेन पर चर्चा हो सकती है ????नीट री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी: 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों वसूले; राजस्थान-बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार ????अकाल तख्त ने पंजाब CM को गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार दिया: जत्थेदार बोले- शराब वाला वीडियो सही; AAP बोली- साबित नहीं होता कि वीडियो में भगवंत मान ही ????वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल ????रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 15 जुलाई से IRCTC की नई वेबसाइट, अब आसान होगा टिकट बुकिंग, PNR और रिफंड स्टेटस चेकिंग ????स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार ????भारत आ रहे LNG जहाज ने पार किया होर्मुज, फंसे हुए 34 अन्य जहाजों के लिए जगी उम्मीद ????B-52 Bomber Crash: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ क्रैश, आठ लोगों के मारे जाने की आशंका। ????मानसून में भी उबलेगा आधा भारत: तापमान-उमस का जानलेवा मेल, 70 करोड़ लोगों को झेलना पड़ सकता है संकट। ???? सोनम बोली- नेपाल नहीं भागी, शिलॉन्ग में हूं: राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी का इंदौर जाने से इनकार; कहा- जांच में सहयोग कर रही। ????अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ जारी: कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप; फर्जी साइन मामले में CID ने कल पूछताछ की थी। ????शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 736 अंक उछलकर 76,264 पर बंद, निफ्टी 23,850 के पार। ????वैभव-शेडगे भी नहीं दिला सके इंडिया ए को जीत, सुपर ओवर में श्रीलंका ने 7 रन से मारी बाजी।

..................................... पड़री में ट्रेन हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए की पहचान, परिजनों को दी सूचना

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.