सूचना
मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने आए चित्रकूट धाम के राजापुर गांव निवासी उग्रसेन मिश्रा 74 वर्ष उक्त व्यक्ति अपने दामाद के साथ आए हैं। मां विंध्यवासिनी देवी माता का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर के छत पर परिक्रमा के बाद कहीं गुम हो गए हैं। जो सुबह लगभग दस बजे से ही गायब हैं। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम तथा विंध्याचल कोतवाली में सूचना दी गई है।
अगर कोई व्यक्ति इस वृद्ध को कही भी दिखाई पड़े तो। सच्चिदानंद पांडेय 7408417229 पर संपर्क करें जनहित में जारी मां के दरबार में आए हुए अपने परिजनों से मिल सकें कृपा करके वृद्ध को मिलाया जाए
.......................................................... थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन कार बरामद मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.06.2026 को वादी विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामधनी गुप्ता निवासी फतहां थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध पुरानी रंजीश को लेकर गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-156/2026 धारा 109,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 16.06.2026 को उप निरीक्षक चनद्रभान सिंह चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आशीष मिश्रा पुत्र माता सहाय मिश्रा निवासी चडईचा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 109,351(3) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त कार वाहन संख्या UP 63 AZ 8945 को बरामद कर सीज किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................................................. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विकसित भारत प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ मिर्जापुर :केंद्रीय मंत्री /मा. सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने बीएलजे ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ.प्र. लखनऊ द्वारा लगाई गई "विकसित भारत प्रदर्शनी" का फीता काटकर किया शुभारंभ। मा. केन्द्रीय राज्यमंत्री जी द्वारा "विकसित भारत प्रदर्शनी" व जनपद के विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्ष की योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार की 09 बर्ष की उपलब्धियों तथा स्थानीय उपलब्धियों और मिर्जापुर के विकास कार्यों को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में लगाइ गई सेल्फी पॉइंट पर मा. केंद्रीय मंत्री जी द्वारा लिया गया सेल्फी। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार व जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने मा. केन्द्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत व अभिनन्दन। कार्यक्रम में जनपद के अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका अपने गीतों माध्यम से विकास योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार। इस अवसर पर मा.जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर सरोज, मा. अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिन्द, मा. अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्री श्याम सुंदर केसरी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित रहे।
.................................................... विद्युत पोल की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश कछवा (मिर्जापुर) कछवा स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पसियाही विदापुर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पसियाही विदापुर निवासी पलकधारी यादव पुत्र गौरीशंकर की गाय प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी सुबह करीब 7:30 बजे चरने के लिए जा रही थी। रास्ते में स्थित एक विद्युत पोल के पास पहुँचकर गाय अचानक अपने शरीर को खुजलाने लगी। इसी दौरान पोल में उतर रहे तेज करंट ने गाय को अपनी चपेट में ले लिया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि गाय को सँभलने का मौका भी नहीं मिला और कुछ ही मिनटों में तड़प-तड़प कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाय की मौत की खबर मिलते ही पशुपालक पलकधारी यादव के परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित ने बताया कि यह गाय उनकी आजीविका का मुख्य साधन थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। "गाँव के कई विद्युत पोलों में अक्सर करंट उतरने की शिकायत रहती है, लेकिन बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं देता। आज एक बेजुबान जानवर इसकी चपेट में आ गया, अगर कोई इंसान या बच्चा इसकी जद में आता तो बड़ा हादसा हो सकता था।" ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र के जर्जर तारों व दोषपूर्ण विद्युत पोलों को तुरंत ठीक कराने की माँग की है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.