News Express

असली मास्टरस्ट्रोक यही है! बंगाल: काकोली घोष दस्तिदार को नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

असली मास्टरस्ट्रोक यही है!

बंगाल: काकोली घोष दस्तिदार को नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

शेउली कुंडू के 28 मई को इस्तीफे के बाद यह बदलाव हुआ।

टीएमसी के बागी सांसदों के विलय के बाद अब पार्टी के पास 20 सांसद हो गए हैं।

ये बंगाल की सियासत में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर है!

.......................................... थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 01 शातिर गो-तस्कर घायल सहित 03 गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा मय कारतूस, 05 राशि गो-वंश व एक अदद पिकअप वाहन बरामद मीरजापुर विंध्याचल 16.06.2026 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विंध्याचल पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः16.06.2026 को थाना विंध्याचल पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पिकअप वाहन से गो-वंश ले जाया जा रहा है थाना विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा गैपुरा से पिकअप वाहन का पीछा किया गया तो अभियुक्तगण लालगंज की तरफ भागे । उक्त वाहन को प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल, चौकी प्रभारी गैपुरा व अष्टभुजा मय पुलिस टीम के साथ लालगंज रोड पर दादर पहाड़ी के पास घेराबन्दी की गयी तो अभियुक्तों द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किये परन्तु थाना विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी सीमित कार्यवाही की गयी, जिसमें एक गो-तस्कर को गोली लगी जो गिर कर कराहने लगा एकाएक धावा बोलकर घायल सहित दो अन्य गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया । उनका नाम पता पूछा गया तो घायल अभियुक्त ने अपना नाम रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी बलौनी खुर्द पोस्ट बसिला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली बताया जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है तथा अन्य अभियुक्तों द्वारा अपना नाम पता क्रमशः 2.अशोक यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी ग्राम डोहिल थाना चंदौली जनपद चंदौली 3.राजीव तिवारी पुत्र आसाराम तिवारी निवासी नौगांव देवीपुर पोस्ट नदिनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर बताया गया, जिनकी तलाशी ली गयी तो घायल अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, तथा अन्य के कब्जे से पिकअप वाहन तथा वध हेतु ले जाए जा रहे कुल-05 राशि गो-वंश बरामद किया गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रोहित उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है । उक्त के सम्बन्ध में थाना विंध्याचल पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ का विवरण पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग गो-तस्करी करते है तथा बिहार में ले जाकर बेचते है । पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण 1.रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी बलौनी खुर्द पोस्ट बसिला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली ( पुलिस मुठभेड़ में घायल) । 2.अशोक यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी ग्राम डोहिल थाना चंदौली जनपद चंदौली । 3.राजीव तिवारी पुत्र आसाराम तिवारी निवासी नौगांव देवीपुर पोस्ट नदिनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । विवरण बरामदगी 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर । 05 राशि गोवंश बरामद । पिकअप वाहन संख्या- UP64 CT 6282 । आपराधिक इतिहास (अभियुक्त रोहित यादव उपरोक्त) 1.मु0अ0सं0-564/2019, धारा-427,504,506 भादवि थाना-मुगलसराय जनपद चंदौली । 2.मु0अ0सं0-19/2022, धारा-25/3 आयुध अधिनियम थाना-मुगलसराय जनपद चंदौली । 3.मु0अ0सं0-240/2024, धारा-3/5A/8,5 गौ-हत्या अधिनियम, 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 325 भादवि थाना-सैयदराजा जनपद गाजीपुर । 4.मु0अ0सं0-252/2025, धारा-3/5A/8,5 गौ-हत्या अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना-चंदौली जनपद चंदौली । 5.मु0अ0सं0-263/2025, धारा-316(2),351(2)352 बीएनएस थाना-जिगना जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना विंध्याचल अजीत कुमार सिंह मय पुलिस टीम। चौकी प्रभारी गैपुरा- सुरेश चन्द्र द्विवेदी मय पुलिस टीम । चौकी प्रभारी अष्टभुजा- चन्द्रभान सिंह मय पुलिस टीम ............................................................... राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब जांच का फोकस सिर्फ संदिग्ध कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़े कर्मचारियों की तैनाती में बैंक, आउटसोर्सिंग कंपनी और ट्रस्ट की भूमिका जांच के घेरे में है। बड़ा खुलासा यह है कि बैंक ने कर्मचारियों को कंपनी के जरिए आउटसोर्सिंग पर रखा था, लेकिन कर्मचारी ट्रस्ट की ओर से तय किए गए थे। यानी जिन लोगों को चढ़ावे की गिनती जैसे संवेदनशील काम में लगाया गया, वे या तो किसी पदाधिकारी के परिचित बताए जा रहे हैं या उनसे जुड़ा नेटवर्क रखते थे। सबसे गंभीर सवाल यह है कि चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों का न तो उचित सत्यापन हुआ, न नियमित तलाशी, न प्रभावी निगरानी। ट्रस्ट के कर्मचारी आईकार्ड लगाकर परिसर में आसानी से घूमते थे। सुरक्षा में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात होने के बावजूद ट्रस्ट कर्मियों की आवाजाही पर वैसी सख्ती नहीं दिखी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिन संदिग्धों के पास से रकम बरामद हुई, वे 12 से 18 हजार रुपये महीने पर काम कर रहे थे, लेकिन दिन-रात मंदिर परिसर में रहते थे। अब जांचकर्ता यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इतने कम वेतन वाले कर्मियों के पास अचानक बड़ी रकम, संपत्ति और निवेश कैसे आए। सबसे बड़ा सवाल चढ़ावे के हिसाब पर है। दानपात्रों में आने वाली रकम पहले से बेहिसाब होती थी। गिनती के दौरान ही असली खेल होने की आशंका जताई गई है। जो रकम रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं हुई, वह हिसाब से बाहर रह गई। इसी वजह से वास्तविक गबन कितने करोड़ का है, इसका पता लगाना बेहद कठिन हो सकता है

.......................................... लखनऊ : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज आएगा आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय जारी करेंगे ................................................... लखनऊ : आज शाम देखा जाएगा माहे मोहर्रम का चांद चांद नजर आया तो कल से होगी पहली मोहर्रम चांद न दिखने पर गुरुवार से शुरू होगा गम का महीना कर्बला के शहीदों की याद में गम का सिलसिला शुरू होगा

.................................................. ग्राम सचिवालय बना दुष्कर्म का अड्डा डामड गंज थाना डामड गंज क्षेत्र के अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिक बेटी को एक युवक अपने दो साथियों के साथ ग्राम सचिवालय उठा ले गया और नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निवासी ने प्रार्थना पत्र में एक युवक और उसके अज्ञात दो साथियों पर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिक बेटी रात में शौत क्रिया के लिए गई थी गांव का निवासी व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिक बेटी को ग्राम सचिवालय उठा ले गया और दुष्कर्म किया गांव के लोगों ने हमें बताया कि हमारी नाबालिक बेटी ग्राम सचिवालय के शौचालय में बेहोश पड़ी है इस संदर्भ में थाना प्रभारी में बताया कि आरोप की जांच हो रही है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.