News Express

थाना चिल्ह पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया

थाना चिल्ह पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया
                
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 15.06.2026 को उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत से 01 अभियुक्त बेचन पुत्र लहौरी निवासी प्रजातपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0- 138/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई 

............................................. जनपदीय पुलिस द्वारा 04 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 15.06.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी, थाना को0देहात पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी (कुल 04 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया

............................. वाराणसी वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग इलाके में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई मृतक राजन अपने बेटे की सगाई में शामिल होने के लिए मिर्जापुर के नारायणपुर से बेनियाबाग आए थे। सोमवार सुबह उनका शव घर के बाहर चारपाई पर मिला। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को भी दो लोग असलहा लेकर राजन की हत्या करने पहुंचे थे लेकिन शोर मचाने पर फरार हो गए थे पुलिस के अनुसार मृतक 20 जून को होने वाली सगाई में शामिल होने के लिए वाराणसी आए थे। रविवार रात भोजन के बाद घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। पुलिस ने शव को कब्जे मेंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच जारी है

..................... उत्तर प्रदेश- CM योगी ने जेवर के किसानों के साथ किया संवाद- CM बोले - दिल्ली के नज़दीक जेवर मात्र एक कस्बा था, एक गांव था- CM अब आप सोचिए,दिल्ली को फेल करने जा रहे हैं,दुनिया का हर बड़ा व्यक्ति वहां आना चाहता है, आप परी की बात कर रहे थे, अब तो वहां कुबेर आना चाहते हैं - CM ** श्रीराम लला मंदिर दान मामले पर सपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह गोप का बयान - आस्था का दान नहीं बचा तो बचेगा क्या , हनुमान जी का गदा चलेगा - गोप ! ............................................. [6:09 pm, 15/6/2026] H Papa Ji: दिल्ली - SC कॉलेजियम की बड़ी बैठक आज - देश भर के कई CJs और अन्य मसलों पर आज होगी चर्चा , UP,MP आदि के CJs पर फैसला संभव है , दिल्ली HC के जजों के नामों पर भी मंथन होने की संभावना है !! [6:13 pm, 15/6/2026] H Papa Ji: जनपद के प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री ने सिटी विकास खण्ड के पिपराडाढ़ ग्राम में जन चैपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियो को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता -नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ कार्यक्रम में अन्न प्राशन व गोदभराई के अलावा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-अधिकारियो द्वारा संचालित योजनाओ की ग्रामीणों को दी गई जानकारी मीरजापुर प्रदेश के मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी जी’ अपने जनपद भ्रमण के दौरान देर शाम सिटी विकासखंड के ग्राम पिपराडाढ में जन चैपाल आयोजित कर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से वार्ता कर क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। ‌चैपाल में मा0 मंत्री जी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओ को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा उसके निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा कृषि फार्म पर वृक्षारोपण किया गया तथा आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग द्वारा संचालित व लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा आंगनवाड़ी द्वारा संचालित गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत गर्भवती माताओं को पोषण पोटली दिया तथा नवनिहाल बच्चों को अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर ग्राम स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता कर कार्यों के बारे में समीक्षा की गई। मा0 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं गांव के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा जनता की समस्याओ का समाधान उनके दरवाजे पर ही करना उद्देश्य है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री लाल बहादुर सरोज, मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मझवा सूचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मवीर सिंह भाजपा के पदाधिकारी गौरव उमर, जिला मंत्री वीरेंद्र प्रताप यादव उपस्थित रहे

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.