News Express

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 110.08 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, 03 अदद मोबाइल फोन व पन्नी बरामद             

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 110.08 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, 03 अदद मोबाइल फोन व पन्नी बरामद
            
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.06.2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत लोहदी रोड़ चोरवाबारी के पास से मोटर साइकिल सवार अभियुक्त जय प्रकाश मौर्या पुत्र फुलचन्द्र मौर्या निवासी चोरवा बारी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये), हेरोईन बिक्री की राशि 6820 रूपये, 03 अदद मोबाइल फोन व छोटी प्लास्टिक की पन्नी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AF 3772 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी

News Image

................................ थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-277/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपहृता की सकुशल बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता को बरामद किया जा चुका है । दिनांकः 15.06.2026 को उप निरीक्षक मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त ओम विश्वकर्मा पुत्र अजय विश्वकर्मा निवासी पुरानी तहसील की गली वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,115(2),64(2),123 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

.............................. थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 25.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-228/2026 धारा 69 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता दिनांकः 15.06.2026 को उप निरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मौहम्मद सैफ उर्फ फिरोज पुत्र सम्मीउल्ला निवासी नत्थनपुर थाना जलालपुर जनपद सोनभद्र को अंतर्गत धारा 69 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

........................................ थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-252/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपहृता की सकुशल बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता को बरामद किया जा चुका है । दिनांकः 14.06.2026 को उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुजीत कुमार पुत्र अशोक कुमार सरोज निवासी अक्सौली थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.