News Express

संडे सुपर सरप्राइज़???? दिल्ली: रविवार को अचानक रातों-रात नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी 20 सांसदों के साथ लोकसभा में BJP की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी हो गयी।

संडे सुपर सरप्राइज़????

दिल्ली: रविवार को अचानक रातों-रात नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी 20 सांसदों के साथ लोकसभा में BJP की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी हो गयी।

TDP 16 सांसद के साथ दूसरे और JDU 12 सांसद के साथ तीसरे स्थान पर है

News Image

........................................... बड़ी खबर मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सेम्फोर्ड स्कूल के पास गंभीर रूप से घायल महिला मिली। अज्ञात महिला का गला काटा गया है।शरीर मे कई जगह चोट के निशान है।घायल महिला को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

........................................ थाना जिगना पुलिस द्वारा 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.06.2026 को थाना जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिलगौर तिराहा के पास से मोटर साइकिल सवार अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र श्रीजीत सिंह निवासी ग्राम गौरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बोरा में रखा 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-142/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AM 6951 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी

News Image

........................................ अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में गायत्री यादव क्षेत्राधिकारी यातायात व नितिन श्रीवास्तव (रोल आउट मैनेजर- i-Rad/e-Dar App NIC मीरजापुर) द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासनी सभाकार कक्ष में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त उप निरीक्षक व सीसीटीएनएस कर्मियों को थाना क्षेत्रों में दर्ज दुर्घटनाओं के अभियोगों की i-Rad/e-Dar App में फीडिंग करने व पी.एम. राहत कोष से सम्बन्धित घायल व्यक्तियों की विक्टम आईडी जनरेशन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.