News Express

थाना कछवां पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी मोटर साइकिल बरामद

थाना कछवां पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी मोटर साइकिल बरामद
             
मीरजापुर 

थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.06.2026 को वादी शिवकुमार पुत्र स्व0 रामनरेश निवासी रजौना थाना राजातालाब जनपद वाराणसी द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-133/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोगों में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 14.06.2026 को उप-निरीक्षक धन्नजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त भोला पटेल उर्फ भोलानाथ पुत्र स्व0 रामरूप पटेल निवासी महामलपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी गयी मोटर साइकिल बरामद । थाना कछवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अंतर्गत धारा 303(2),317(2) बीएनएस में कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.............. थाना चिल्ह पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों के कब्जे से 13 पाउच (ट्रेटा पैकट) अवैध देशी शराब व 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.06.2026 को उप-निरीक्षक बद्री प्रसाद व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत से 02 अभियुक्तों 1. पग्गल पुत्र स्व0 तुलसी निवासी ग्राम कमासिन थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर व 2. संजय कुमार पुत्र फागू राम निवासी चेकसारी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर के कब्जे से क्रमशः 13 पाउच (ट्रेटा पैकट) अवैध देशी शराब व 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0- 137/2026 व मु0अ0सं0- 136/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । .............. थाना पड़री पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.06.2026 को उप-निरीक्षक विजय कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरपुरा के पास से अभियुक्त सूरज उर्फ लौरिक पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम गौरा राजा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-168/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

............... जनपदीय पुलिस द्वारा 08 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.06.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 05 नफर वारण्टी, थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी, थाना कछवां पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी व थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी (कुल 08 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ........... थाना लालगंज पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे की निगरानी में दबिश देकर 40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, मौके पर करीब-05 कुंतल लहन, 25 भट्ठीयां तथा शराब निर्माण मे प्रयुक्त सामग्री/उपकरणों को किया गया नष्ट मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः14.06.2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन-राजकुमार मीणा के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी लालगंज-अमर बहादुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लालगंज-वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम-खजुरी के कंजड़ बस्ती एवं नदी के किनारें जंगल में ड्रोन कैमरा के निगरानी में दबिश दी गयी, जहाँ अबैध रुप से भट्टीयाँ लगाकर कच्ची देशी शराब बनाया जा रहा था । थाना लालगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त कमल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम-खजुरी कंजड़ बस्ती थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को 40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से कच्ची शराब के निष्कर्षण/बिक्री में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा करीब-05 कुंतल लहन, 25 भट्ठीयां तथा कच्ची शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री/उपकरणों को नष्ट किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा कच्ची शराब निष्कर्षण/बिक्री में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.