News Express

PM मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे !! 

दिल्ली -

PM मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे !! 

**

लखनऊ-

CM योगी आज आजमगढ़ में अरबों की परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे ,
CM आज गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे !! 

**

देहरादून -

सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर परेड का निरीक्षण किया,इस वर्ष की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड में पहली बार महिला कैडेट्स भी शामिल हुईं !! 

**

आगरा - 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आगरा दौरे पर रहेंगे , विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे !!

**

तेलंगाना -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डुंडीगल एयर फ़ोर्स अकादमी में 217वें कोर्स की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का निरीक्षण किया !!

............. फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , 3 गिरफ्तार साइबर थाना चंदौली पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा 1.42 करोड़ रुपये की संदिग्ध धनराशि होल्ड कराई है। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को कम ब्याज पर ऋण दिलाने का भरोसा देकर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी और बीमा शुल्क के नाम पर धनराशि जमा कराते थे। इसके बाद न तो ऋण दिया जाता था और न ही पैसा वापस किया जाता था। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विरेन्द्र कुमार निवासी बर्थरा खुर्द, आशीष पटवा निवासी बबुरी बाजार तथा सोनी निवासी शाहपुर को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान गिरोह के खिलाफ विभिन्न राज्यों से 16 साइबर शिकायतें दर्ज होना सामने आया। छापेमारी के दौरान 350 पासबुक, 3 फर्जी आधार कार्ड, 3 सीपीयू, 3 मॉनिटर, 3 की-बोर्ड, 2 प्रिंटर, 3 स्मार्ट फोन, 11 मुहरें, 21 रजिस्टर, 6 ब्लैंक चेक समेत बैंकिंग एवं वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लोन या निवेश के नाम पर किसी भी अनजान संस्था के झांसे में न आने और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

..................... वाराणसी: एंटी करप्‍शन टीम ने 22 हजार रिश्‍वत लेते हुए बिजली विभाग के जेई को किया गिरफ्तार वाराणसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) सुखदेव रस्तोगी को 22000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है। निरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया की टकटकपुर निवासी शिकायतकर्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने मंशानगर कालोनी में अपने नए मकान के निर्माण कार्य के लिए एक अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए 6 जून को ऑनलाइन आवेदन किया था। इस आवेदन की पैरवी के लिए वे 10 जून को विद्युत उपकेंद्र पांडेयुपर के जेई सुखदेव रस्तोगी से मिले। जेई ने कनेक्शन देने के एवज में अमित से 22,000 रुपये रिश्वत की मांग की। जेई ने रिश्वत की रकम लेने के लिए आवेदक को 12 जून को उनके प्लॉट पर ही बुलाया। उधर, शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन थाना वाराणसी मंडल की टीम ने शुक्रवार सुबह ही टकटकपुर स्थित मंशानगर कालोनी में घात लगाकर बैठ गई। करीब 11.44 बजे जैसे ही आरोपी जेई सुखदेव रस्तोगी वहां पहुंचा और शिकायतकर्ता से वैध कार्य के बदले 22,000 रुपये की रिश्वत ली, एंटी करप्शन की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद जब मौके पर ही आरोपी जेई का हाथ धुलवाया गया, तो केमिकल रिएक्शन के कारण पानी का रंग गुलाबी हो गया। जिससे पता चल गया कि आरोपी ने रिश्वत के रुपयों को छुआ था। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली है। इस मामले में आरोपी जेई के खिलाफ थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

,,,,,,,,,,,,,,,,,, बेकिंग चंदौली ----------------------------------- चन्दौली एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर साइबर ठगों के सबसे बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़... फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर देशभर में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह पर चन्दौली पुलिस का बड़ा प्रहार.... महिला समेत 3 शातिर गिरफ्तार 1 करोड़ 42 लाख रुपये की ठगी की रकम होल्ड.. 350 पासबुक,फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, मोबाइल,बैंकिंग दस्तावेज बरामद... आसान लोन का झांसा देकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को बनाते थे शिकार... चन्दौली के एक कार्यालय से पूरे देश में फैला साइबर फ्रॉड का नेटवर्क संचालित हो रहा था। आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिये कम ब्याज पर लोन दिलाने का लालच देकर प्रोसेसिंग फीस,सिक्योरिटी मनी और बीमा शुल्क के नाम पर हजारों रुपये वसूलते थे। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के बैंक खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 16 साइबर शिकायतें दर्ज है! पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी सामान समेटकर फरार होने की तैयारी में थे,लेकिन साइबर थाना टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। चन्दौली पुलिस की इस कार्रवाई ने साइबर अपराधियों के पूरे इकोसिस्टम पर बड़ा प्रहार किया... लोन के नाम पर लूट का खेल, चन्दौली से चल रहा था देशव्यापी साइबर फ्रॉड का जाल.... ................... ब्रेकिंग न्यूज़ चुनार,मिर्जापुर जमुई स्थित न्यू दीप बहार स्वीट का खाद्य तेल जांच में फेल खाद्य विभाग की लैब रिपोर्ट में तेल का नमूना मानकों पर नहीं उतरा खरा ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ का मामला आया सामने जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम कोर्ट में दर्ज हुआ वाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट सामने आने के बाद इलाके में मचा हड़कंप .................... ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर अदलहाट के जगन्नाथपुर में पुल के नीचे मिला वृद्ध का शव 24 घंटे से लापता थे वृद्ध, तलाश के बाद मिली दर्दनाक मौत भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार पालने वाले मजदूर की दर्दनाक अंत परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच-पड़ताल ..................... आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या करें- 1. टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें l 2. घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें l 3. यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं l आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या ना करें- 1. धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें l 2. धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें l आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या करें- 1. पक्के मकान की शरण में चले जाएं l 2. खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें l 3. पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें l 4. खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं। 5. यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं l 6. वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान देगा बहुउपयोगी सचेत एप एवं दामिनी एप जिससे कि प्रशासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। l गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है दामिनी ऐप एवं सचेत एप l आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या ना करें- 1. पेड़ के नीचे ना खड़े हों l 2. दीवार के सहारे टेक न लगायें l 3. धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएँ l 4. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें l 5. घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें। 6. खुल वाहनों मेे सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.