News Express

मीरजापुर  हलिया थाना क्षेत्र के मतवार चौकी अंतर्गत मतवार गांव में अवैध खनन कर

ब्रेकिंग न्यूज

मीरजापुर 
हलिया थाना क्षेत्र के मतवार चौकी अंतर्गत मतवार गांव में अवैध खनन कर मिट्टी का ढुलान कर रहे ट्रैक्टर ट्राली का धक्का लगने से मतवार गांव निवासी लवलेश गिरी का 22 वर्षीय पुत्र शुभम गिरी की दर्दनाक मौत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव मय फोर्स के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए ट्रेक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटे

लेकिन इस मौत का जिम्मेदार कौन है पुलिस या खनिज विभाग अवैध मिट्टी खनन माफियाओं पर नियंत्रण क्यों नहीं किया जा रहा है।

जनपद मीरजापुर के कई थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन परिवहन जोरों पर है, थाना चिल्ह, थाना जिगना, थाना देहात कोतवाली अंतर्गत नटवा, थाना विंध्याचल अंतर्गत विरोही, व अन्य जगहों पर बड़े पैमाने मिट्टी खनन माफियाओं का काला खेल दिन रात फल फूल रहा है सम्बन्धित विभाग के देख रेख में 

आम आदमी मौत के आगोश में प्रति दिन जा रहा है।

............... ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत डामड गंज अवैध खनन कर मिट्टी लोड करके जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत मतवार पुलिस चौकी के मतवार गांव निवासी शुभम गिरी उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र लवलेश गिरी की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधि क कार्यवाही कर रही है लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि इस मौत का जिम्मेदार कौन है खनन विभाग या पुलिस अवैध खनन का सिंडिकेट पूरे जनपद में फैला हुआ है लेकिन संबंधित विभाग इस मामले में मौन है .................... थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-105/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अपहृता की सकुशल बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता को बरामद किया जा चुका है । दिनांकः 12.06.2026 को उप निरीक्षक वंशनारायन राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुशील पुत्र बनारसी गोड़ निवासी ग्राम रामपुर शेरवा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । .............. थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार ................. थाना को0शहर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.06.2026 को वादी रामजी यादव पुत्र स्व0 सहादेव यादव निवासी बेलमहुआ, लोहदीकलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई जिसके आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-97/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष को0शहर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः12.06.2026 को उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त मनीष यादव पुत्र रामनरेश उर्फ चारी यादव निवासी जोगियाबारी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.................... थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा युवती शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.06.2026 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-145/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 12.06.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त बृजेश बिन्द अनिल पुत्र रामकेश निवासी बरकछा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................ राजगढ़ क्षेत्र में अलग -अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी रेफर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहों के मडईपुर कस्बे के सामने शुक्रवार के सुबह 10:30 बजे के लगभग ट्रेक्टर व बाइक के टक्कर में बाइक सवार गंभीर से घायल हो गया।‌वही इमलिया चौरासी बाजार में गुरुवार की रात 9 बजे के लगभग अज्ञात कार के टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सक दोनों‌ की हालत गंभीर देख ,रेफर कर दिए। राजगढ़ के पड़रवा गाँव निवासी, 25 वर्षीय विकास पुत्र राधे दुधिया का कार्य करते हैं। शुक्रवार के सुबह दुध खरीदने के लिए बाइक पर बल्टा लेकर घर से निकले थे, जैसे ही सेमरा बरहों के मडईपुर कस्बा के सामने पहुंचे, आमने से आ रहा तेज रफ्तार से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए रौंदकर निकल गया। जिससे दुधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। दुसरी घटना, राजगढ़ के करौंदा गाँव निवासी 26 वर्षीय जोगिन्दर पुत्र पुनवासी स्थानीय बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। इमलिया चौरासी बाजार में अज्ञात कार के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गयें। सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सक दोनों घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु लोढ़ी, सोनभद्र रेफर कर दिए। इस संबंध में चिकित्सक संत लाल ने बताया कि घायल विकास का ट्रेक्टर के चक्के से दबकर पेट व सिर में काफी चोटें आ गई है। घायल जोगिंदर का एक पैर टूट गया है। हालत नाजुक देख रेफर कर दिया गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.