उत्तर प्रदेश,RSS चीफ मोहन भागवत कानपुर से शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे , फिरोजाबाद जिले में शताब्दी पर पत्थर फेंका गया, जाँच के बाद ट्रेन दिल्ली रवाना हुई , GRP व अन्य अधिकारी जाँच में जुटे , जाँच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
.........................
????हरियाणा की एक जज साहिबा tinder पर फेक प्रोफाइल बना दोस्त खोज रही थीं।
इसी दौरान tinder पर नवंबर 2025 में उनकी मुलाकात आरोपी से हुई और दोनों के बीच रोमांटिक संबंध बने।
दोस्ती इतनी गहरी हुई कि उन्होंने आरोपी के कहने पर इन्वेस्टमेंट और बदले में मुनाफे के नाम पर 52 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।
पैसा मिलते ही आरोपी ग़ायब हो गया। जज साहिबा को धोखाधड़ी और हनीट्रैप में शिकार होने का एहसास हुआ।
ऐसे में जज साहिबा ने पहचान छिपाने और बदनामी से बचने के लिए अपनी नौकरानी से शिकायत दर्ज कराई।
केस कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने जाँच के आदेश दे दिए। कोर्ट ने आरोपी की बेल पिटिशन भी रद्द कर दी।
लेकिन कोर्ट ने जज साहिबा से कहा- आपको पहचान नहीं छिपानी चाहिए थी, क्योंकि पैसों के लेनदेन के सबूत आपकी नौकरानी के बैंक स्टेटमेंट में तो हैं ही नहीं।
नौकरानी के खाते में जो 5 लाख रुपए मिले भी, उसका नकद डिपॉजिट हरियाणा में तैनात कोर्ट के चपरासी के जरिए करवाया गया जिसे नौकरानी का पैसा बताया गया था।
कोर्ट ने ये भी कहा- हनीट्रैप जैसे जाल में फंसना बेहद व्यक्तिगत रूप से शर्मनाक और पेशेवर रूप से संवेदनशील हो सकता है।
................... ट्रांसफर और पोस्टिंग नाराजगी ,इंस्पेक्टर ने दिया इस्तीफा!???? उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर असंतोष फैला हुआ है. पोस्टिंग नियमावली के विपरीत तैनाती पर अंदर खाने में कई इंस्पेक्टर खफा हैं, लेकिन उनका असंतोष खुलकर अधिकारियों के भय से सामने नहीं आ रहा है. इस बीच जूनियर के अंडर में तैनात पर इंस्पेक्टर विनय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी पोस्टिंग नियमावली के विपरीत हुई है. मैं जूनियर का आदेश कैसे मानूंगा? इसलिए वह इस्तीफा देना चाहते हैं. गुरुवार को इस तरीके का मामला सामने आ जाने के बाद पुलिस कमिश्नरेट महकमे में हड़कंप मच गया। ........................ आज कॉकरोच लखनऊ में है कायदे से रहेगे तो फायदे में रहेगे..वर्ना बाबा की पुलिस हिट लिए खड़ी है..???? लखनऊ: पेपर लीक के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा आयोजित प्रदर्शन को लखनऊ पुलिस ने अनुमति प्रदान कर दी है। यह प्रदर्शन ईको गार्डन में किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक भी शामिल होंगे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। ईको गार्डन में सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल पर पुलिस जवानों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
................... यूपी चुनाव..!! ???????????? खबर है कि यूपी से केंद्रीय एजेंसियो ने केंद्र को एक रिपोर्ट भेजा है जिसमे कहा गया है कि यूपी पुलिस से जनता बेइंतहा खफा है आगामी विंधानसभा चुनाव में भाजपा इसको ध्यान में रखकर चुनाव की रणनीति बनाएगी।यूपी में पश्चिम बंगाल की तर्ज पर चुनावी फ्रंट पर रह सकती है पैरा मिलिट्री फोर्स! .................... ब्रेकिंग मिर्जापुर भाजपा विधायक सुष्मिता मौर्य के ड्राइवर का कटा,501 चालान | पुलिस ने की कार्रवाई | अब सवाल उठ रहा - जब विधायक के ड्राइवर पर कार्रवाई हो सकती है तो बाकी लोगों का क्या होगा?
..................... दिल्ली- केंद्रीय मौसम विभाग (IMD) के विस्तृत अपडेट के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जून तक आंधी पानी का मौसम सक्रिय रहने की संभावना है उत्तर प्रदेश में कहां-कहां बारिश की संभावना? पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली और मुरादाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा की संभावना है बाकी जिलों में भी थोड़ा बहुत असर जरूर पड़ने की संभावना है 12 और 13 जून को कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश: 12 और 13 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और हिमालय की तराई: 17 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) की संभावना बनी हुई है। अन्य प्रमुख बातें: केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में 12-13 जून के दौरान तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट से गर्मी से राहत मिल सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसके और क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का असर पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में देखने को मिल सकता है। ................ कछवा (मिर्जापुर)। आदर्श नगर पंचायत कछवां की सफाई व्यवस्था पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह वेंटिलेटर पर है। नगर के मुख्य बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक की नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। सात दिनों से नालियों की सुध न लिए जाने के कारण अब स्थिति बेकाबू हो चली है। सड़ चुका पानी और उससे उठती तीव्र दुर्गंध ने स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे जनता में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लापरवाही की हद: नालियों से गायब हैं सफाईकर्मी, वार्ड वासियों का सीधा आरोप है कि पिछले एक हफ्ते से उनके इलाकों में कोई सफाईकर्मी झांकने तक नहीं आया। नालियों में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और कीचड़ इस कदर जमा हो चुका है कि पानी का निकास पूरी तरह अवरुद्ध है। कई जगहों पर तो नाली का काला, बदबूदार पानी सड़कों पर झील की तरह जमा हो गया है, जिससे राहगीरों को उसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। व्यापारियों का नुकसान: "बाजार की मुख्य नालियां चोक होने से दुकानों के सामने गंदा पानी लगा रहता है। बदबू के कारण ग्राहक दुकान पर रुकने को तैयार नहीं होते। एक हफ्ते से हम इस नरक को झेल रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत मूकदर्शक बनी हुई है।" रुका हुआ पानी नालियों में एक हफ्ते का सड़ा पानी जमा है।मच्छरों के पनपने से डेंगू और मलेरिया का विस्फोट। तीव्र दुर्गंध हवा में चौबीसों घंटे बदबू घुली हुई है।सांस और श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ने की आशंका। मौसम विभाग के अनुसार कभी भी तेज बारिश संभव है।चोक नालियों के कारण पानी सीधे घरों और दुकानों में घुसेगा। कागजी 'आदर्श' की खुली पोल स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत को 'आदर्श' का तमगा तो दे दिया गया, लेकिन बुनियादी सुविधाएं देने में प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। एक हफ्ते तक सफाई व्यवस्था का ठप रहना यह दर्शाता है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और सुपरवाइजर अपनी एसी केबिनों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। ................. मुख्यमंत्री योगी का आज वाराणसी दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी आएंगे। चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में वह विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। शिविर में कई विभागों के स्टॉल और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के अंतर्गत वाराणसी की पारंपरिक पहचान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके तहत लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और बनारसी पान के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही लकड़ी के खिलौने और गुलाबी मीनाकारी जैसे स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.