News Express

मीरजापुर विंध्याचल  थाना विंध्याचल अंतर्गत गै

ब्रेकिंग  / न्यूज 

मीरजापुर विंध्याचल 

थाना विंध्याचल अंतर्गत गैपूरा अंतर्गत कलना दुबे में दो पक्षों में मारपीट, महिला, व बच्चे घायल मामला थाना विंध्याचल पहुंचा

गाय के लिए छाजन बनाने को लेकर बुरी तरह मारपीट हुई

घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में इलाज जारी

.................. [5:01 pm, 11/6/2026] H Papa Ji: योगी सरकार की पौधरोपण को जनभावनाओं से जोड़ने की अनूठी पहल महर्षि चरक औषधि, समरस और समृद्धि वन सहित बनेंगे कई नए वन स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर भी होगा विशेष पौधरोपण 'मिशन छाया' के जरिए सड़क के दोनों किनारों पर लगाए जाएंगे छायादार पौधे मीरजापुर प्रदेश की योगी सरकार ने हरियाली बढ़ाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए पौधरोपण महाअभियान की अभी हाल में ही शुरुआत की है। सरकार का प्रयास है कि अभियान के तहत रोपे गए पौधों को शत-प्रतिशत सुरक्षित रखा जाए और आम-जन को पौधरोपण के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरुक भी किया जाए। इसी कड़ी में जनपद में पौधरोपण अभियान को तीज-त्यौहारों व संस्कृति से जोड़ते हुए विभिन्न प्रकार के वनों की स्थापना के साथ ही विशिष्ट प्रकार के आयोजन भी किए जाएंगे। जिससे आमजन पौधरोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए भी जागरुक हो सकें। वृक्षारोपण अभियान 2026 के तहत जिले में कुल 87,50,015 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 'पौधरोपण महाभियान- 2026' के तहत जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए मानसून में 5 वनों व 2 वाटिकाओं की स्थापना वन विभाग व कई अन्य विभागों द्वारा की जाए्गी। इनमें मुख्य रूप से 'महर्षि चरक औषधि वन' स्थापित किया जाएगा, जहां स्वास्थ्य के लिए लाभकारी जड़ी- बूटियों और औषधीय पौधों का रोपण होगा। इसके अलावा समरस वन, समृद्धि वन, कपि वन और ऊर्जा वन भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर बरकछा में वंदेमातरम वाटिका की स्थापना की जाएगी। जहां पर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रिय पौधों का रोपण किया जाएगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मड़िहान रेंज में कपसा झरना के पास रक्षाबंधन वाटिका की स्थापना की जाएगी, जहां पर भाई-बहन मिलकर फलदार पौधों का रोपण करेंगे। इसके अलावा उद्यान विभाग की ओर से आम भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए लोगों को फलदार पौधे रोपने के लिए जागरुक किया जाएगा। इसी तरह है ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खंड में सहजन का भंडारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के तहत आम जनों को रोपने के लिए सहजन के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे । इस आयोजन का उद्देश्य सहजन के औषधीय गुणों से आमजन को रूबरू कराते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण के लिए जागरुक करना है। पौधरोपण अभियान के प्रति जन-जागरूकता लाना है उद्देश्य बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष पौधरोपण को सीधे तौर पर जन-भावनाओं और हमारे प्रमुख त्योहारों से जोड़ा जा रहा है। नवीन विशिष्ट वन और मिशन छाया जैसे प्रयास पर्यावरण के प्रति लोगों में एक नई जागरूकता लाने के लिए हैं। वन विभाग की पूरी तैयारी है कि तय तिथियों पर आमजन, छात्र-छात्राओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ इन विशिष्ट वनों को सफलतापूर्वक स्थापित किया जाए, ताकि जिले में हरियाली का एक स्थायी और समृद्ध वातावरण तैयार हो सके। बताया कि इसलिए जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से आमजन को पौधे लगाने से होने वाले लाभ व पेड़ों की कटान से वातावरण पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी जाएगी। मिशन छाया से सड़कें बनेंगी छायादार प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि हीटवेट के दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने हेतु प्रदेश सरकार ने सड़कों के किनारे दोनों तरफ ज्यादा से ज्यादा छायादार पौधे लगाने की योजना बनाई है। इसे मिशन छाया नाम दिया गया है। बताया कि इस मिशन के तहत सड़कों के किनारे छायादार पौधों का रोपण करने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। सड़कों के किनारे रोपे गए पौधे जब बड़े होकर वृक्ष बनेंगे तो सड़कों का तापमान कम रहेगा। जिससे हीटवेट का खतरा कम होगा। इन वनों की होगी स्थापना महर्षि चरक औषधि वन :आयुष विभाग समरस वन : वन विभाग समृद्धि वन : कृषि एवं ग्राम्य विकास विभाग कपि वन : नगर विकास तथा आवास विकास विभाग ऊर्जा वन : ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग वंदेमातरम वाटिका : वन विभाग रक्षाबंधन वाटिका : वन विभाग यह होंगे क्रियाकलाप सहजन का भंडारा : ग्राम्य विकास विभाग आम भंडारा : उद्यान विभाग ग्रीन चौपाल : वन विभाग मिशन छाया : लोनिवि., पंचायती राज, आवास विकास, नगर विकास, परिवहन तथा शिक्षा विभाग अविरल धारा वृक्षारोपण : सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास तथा लघु सिंचाई विभाग एक्सप्रेस-वे वृक्षारोपण : लोक निर्माण विभाग [5:32 pm, 11/6/2026] H Papa Ji: पुलिस ने गो तस्कर को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार डामड गंज थाना लालगंज पुलिस ने ट्रक में क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जा रहे 28 गोवंश को बरामद किया और एक शातिर गो तस्कर को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ट्रक चालक द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिसकर्मियों के उपर ट्रक चढ़ाने का प्रयास करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया गया । इस पर पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेडीकठारि के पास से ट्रक वाहन में क्रुरता पूर्वक बान्ध कर ले जा रहे 28 राशि गोवंश के साथ अभियुक्त सरफुद्दीन पुत्र बबलू उर्फ मंसहुदी निवासी ग्राम-मखदुमपुर ,थाना-खुटहन, जनपद-जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद किया गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी

........... [5:35 pm, 11/6/2026] H Papa Ji: विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण चोरों का आतंक मिर्ज़ापुर के थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के बल्ली का अड्डा स्थित एक मकान में अँधेरे का फायदा उठा कर चोर घुस गया। घर के दूसरे फ्लोर पर चोर सोइ हुई महिला के गले में हाथ लगाया तो महिला ने चोर को कसकर पकड़ लिया जिससे वह भागने में नाकाम रहा। मजे की बात तो यह है की पुरे एरिया का लाईट बन्द होने से घनघोर अंधेरा था जिससे मोहल्ले के लोग गर्मी के कारण अपने अपने घर से बाहर ही थे। शोर गुल सुनकर लोग दौड़े और चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछने पर उसने बताया की वह उड़ीसा का रहने वाला है और उसके साथ उसका एक और साथी था जो घर के बाहर खड़ा था शोर गुल सुनकर अँधेरे का फायदा उठाते हुए दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। अब पुलिस की पूछताछ में क्या तथ्य सामने आएगा ये भगवान ही जाने। [8:29 pm, 11/6/2026] H Papa Ji: रफ्तार की मार सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल ड्रमंडगंज रफ्तार की मार क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटना से लोगों की मौत हो रही है इसी क्रम में प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल और पिकप वाहन की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षेत्र के देवहट गांव निवासी कमला शंकर बिंद का 26 वर्षीय पुत्र आशीष बिंद प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के बैदवार गांव निवासी श्रमिक हरि कोल के 25 वर्षीय पुत्र अब्बू कोल के साथ बाइक से ड्रमंडगंज बाजार किसी कार्य से गया था।सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब घर लौटते समय जैसे ही बाजार स्थित मस्जिद के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे अनियंत्रित पिकप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकप चालक घटना के बाद मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस से न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज भिजवाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे स्वजन दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कोरांव ले गए। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने अब्बू कोल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक आशीष को चिकित्सक ने प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी चिकित्सालय रेफर कर दिया। मृतक बाइक सवार अब्बू कोल बुधवार को देवहट गांव निवासी कमला शंकर बिंद के यहां बांस काटने के लिए आया था।बांस काटने के बाद कुल्हाड़ी ले जाना भूल गया था जिसे लेने के लिए गुरुवार को दोबारा देवहट गांव आया था कि सड़क दुघर्टना का शिकार हो गया। मृतक अब्बू कोल चार भाइयों में सबसे छोटा था मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था।इस संबंध में थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि पिकप वाहन व बाइक की टक्कर में प्रयागराज जिला निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।जबकि देवहट गांव निवासी बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।पिकप वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

................... वाराणसी अस्सी घाट पर डूबने से युवक की मौत, जुड़वां बेटियों के जन्मदिन पर पसरा मातम कछवां (मिर्जापुर)। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड ब्रह्मणान निवासी शिवशंकर सिंह उर्फ कल्लू (32 वर्ष) पुत्र मटरू सिंह की गुरुवार सुबह वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोस्तों के साथ गए थे स्नान करने मिले समाचार के अनुसार, कल्लू सिंह वाराणसी में रहकर नौकरी करते थे। गुरुवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ अस्सी घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान अचानक पैर फिसलने या अंदाजा न मिल पाने के कारण शिवशंकर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल गंगा नदी में छलांग लगाकर खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद शिवशंकर को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शिवशंकर सिंह अपने पिता के दो पुत्रों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी दो जुड़वां बेटियां हैं। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि आज ही के दिन दोनों बेटियों का जन्मदिन था। पिता ने बेटियों के जन्मदिन की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं और घर में उत्सव का माहौल था, लेकिन इस हृदयविदारक घटना ने परिजनों की खुशियों को ताउम्र के गम में बदल दिया।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.