News Express

अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर  किये गये गिरफ्तार

अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर  किये गये गिरफ्तार


मीरजापुर 09 जून 2026- प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर गिरफ्तार किये गये। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wcc8). गोरखपुर, विशेष कार्य बल (STF) एवं मीरजापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 09.06.2026 को संचालित संयुक्त अभियान के दौरान मीरजापुर वन प्रभाग के लालगंज रेंज द्वारा थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत बाबा कलेश्वर मंदिर के समीप लगभग 13:00 बजे अवैध वन्यजीव अवयवों की तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा की गई तलाशी एवं जांच के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से हाथी के दांत एवं अन्य वन्यजीव अवयव बरामद किए गए। बरामद सामग्री का विवरण निम्नवत् है -

02 अदद हाथी दांत (कुल भार लगभग 1.49 किलोग्राम)

01 अदद हाथी का जबड़ा (लगभग 800 ग्राम)

01 अदद स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल संख्या UP70BE2825

03 अदद मोबाइल फोन

पहचान हेतु प्रयुक्त रू0 10 का नोट

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जनपद प्रयागराज के निवासी अविलेश कुमार शुक्ला, राममनी यादव एवं देवेश्वर के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2(16), 9, 39, 40, 44, 49, 49बी, 49सी, 50 एवं 51 (1) के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गई है। बरामद वन्यजीव अवयवों, वाहन एवं अन्य सामग्री को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
प्रारम्भिक पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह प्रतीत होता है कि अभियुक्त संरक्षित वन्यजीवों के अंगो के अवैध व्यापार एवं तस्करी से जुड़े हुए है। प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की पहचार हेतु वन विभाग, WCCB एवं STF द्वारा संयुक्त रूप् से विस्तृत जांच की जा रही है।
उक्त अभियान में श्री श्रवण कुमार यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी, लालगंज रेंज, श्री आनंद शेखर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, चुनार रेंज, WCCB गोरखपुर STF तथा वन विभाग के अन्य अधिकारियों एंव कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
प्रभागीय वनाधिकारी, मीरजापुर ने बताया कि वन्यजीव अपराधों के विरूद्ध विभाग की शून्य सहिष्णुता की नीति है तथा संरक्षित वन्यजीवों एवं उनके अंगो के अवैध व्यापार, शिकार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने उन्होने आमजन से अपील की कि वन्यजीव अपराधों से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल वन विभाग के संज्ञान में लाएं, जिससे ऐसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.