News Express

➡️लखनऊ- कल से यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा, 8, 9 और 10 जून को 2 पालियों में परीक्षा, 29 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, अभ्यर्थियों को पहचान पत्र,पेन लाना अनिवार्य, परीक्षा केंद्र कंट्रोल

शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................

➡️लखनऊ- कल से यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा, 8, 9 और 10 जून को 2 पालियों में परीक्षा, 29 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, अभ्यर्थियों को पहचान पत्र,पेन लाना अनिवार्य, परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़े,मॉनिटरिंग होगी, 30 हजार से अधिक CCTV से त्रिस्तरीय निगरानी, केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू, सभी अभ्यर्थियों की जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

➡️लखनऊ- दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने दबंगों पर मारपीट का लगाया आरोप, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप, तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप, ठाकुरगंज के भुवर चौकी क्षेत्र का मामला

➡️लखनऊ- हरदोई हाईवे पर चलती कार में लगी आग, कार चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, आग से कार जलकर क्षतिग्रस्त, मलिहाबाद के मुजफ्फरपुर गांव के पास हादसा

➡️आगरा- सड़क पर गड्ढा, सीवर लाइन लीकेज का मामला, सेक्टर-4 में गड्ढे में गिरी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीएम के निर्देश पर हुई जांच के बाद कार्रवाई, बीए टेक वबाग प्रा. लि. की लापरवाही उजागर, कंपनी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, नगर आयुक्त को कार्रवाई अवगत कराने के निर्देश, 3 दिन में कृत कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश

➡️आगरा- अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट पर पुलिस का एक्शन, गैंग को फंडिंग करने वाले पर कसेगा शिकंजा, पुलिस जारी करेगी रेड कॉर्नर नोटिस, कनाडा में है दाऊद अहमद, होगी गिरफ्तारी, दाऊद के भोपाल स्थित घर की हो चुकी है कुर्की, मामले में अबतक 18 लोग जा चुके है जेल, साइबर क्राइम थाना कर रहा मामले की जांच

➡️जालौन- पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरेस्ट, अकिल अहमद गिरफ्तार किए गए, नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, पैसे लेनदेन के मुकदमे में वांछित थे, कुठौंद थाना क्षेत्र के नगर से गिरफ्तारी

➡️लखनऊ- मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल, पीड़ित ने थाना चौक पुलिस को दी तहरीर, नक्खास चौकी क्षेत्र में प्रकाश हॉल की घटना

➡️चन्दौली- अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक बरामद, अस्पताल, कचहरी, बाजार से करते थे चोरी, सदर थाना पुलिस टीम को मिली सफलता

➡️बरेली- पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, प्रेमिका संग कार से जा रहा था नेत्रपाल, बेटे के साथ चौराहे पर पत्नी खड़ी दिखी, पत्नी भागकर कार के बोनट पर चढ़ी, लोगों ने दौड़ाकर रुकवाई कार, पति को पीटा, पति प्रेमिका को लेकर मौके से हुआ फरार, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में हुई कैद, भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा चौराहे की घटना

➡️कासगंज- कल नहर में डूबे थे 3 भाइयों समेत 4 लोग, रेस्क्यू के दौरान 2 भाइयों के शव बरामद, तीसरे भाई के शव की तलाश में रेस्क्यू टीम, घटना में चौथे व्यक्ति की जान बच गई थी, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोतवाली सदर क्षेत्र के नदरई एक्वाडक्ट का मामला

➡️शामली- करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए धर्मांतरण, युवक के पिता का आरोप, मुकदमा दर्ज, हिंदू युवक ने इस्लाम धर्म कुबूला, युवक आयुष मलिक से बना रहमान, कोतवाली पुलिस ने की मामले में कार्रवाई, कथित गर्लफ्रेंड से पत्नी बनी चांदनी गिरफ्तार, चांदनी के पिता इस्लाम को भी भेजा जेल, 3 उलेमा सहित 10 लोगों पर केस दर्ज, सदर कोतवाली क्षेत्र के काजीवाड़ा का मामला

➡️बुलंदशहर- दिल्ली पुलिस की सराफा बाजार में छापा, दिल्ली से सोना चुराकर खुर्जा में बेचा था, करोरा निवासी व्यापारी सरीफ को पुलिस ने पकड़ा, खुर्जा निवासी व्यापारी चिंटू को भी पकड़ा, 200 ग्राम सोना जब्त, पुलिस दोनों को दिल्ली ले गई, बुलंदशहर के खुर्जा सराफा बाजार का मामला

➡️गोंडा- छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट-पीटकर बड़े भाई की निर्मम हत्या, बेटे ने पिता को भी पीटा, घर में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख, भैंस की मौत, आरोपी छोटा भाई अक्कू मानसिक विक्षिप्त, पुलिस ने आरोपी अक्कू को हिरासत में लिया, गंभीर घायल पिता अस्पताल में भर्ती, वजीरगंज के जटमलपुर गांव का मामला

➡️कानपुर- विधानसभा सचिवालय ने तलब की रिपोर्ट, विशेषाधिकार हनन मामले की रिपोर्ट तलब, मामले में अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी लाए विशेषाधिकार हनन, प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा पत्र जारी, कानपुर पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को आदेश, मामले में 15 कार्यदिवसों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

➡️बहराइच- बाइक सवार दंपति पर बाघ का हमला, चलती बाइक पर बाघ ने किया हमला, हमले में बाइक सवार महिला गंभीर घायल, पति के हांका लगाने, शोर मचाने पर भागा, कारीकोट गांव निवासी सुशीला CHC में भर्ती, सुजौली इलाके के बिछिया बरियर का मामला

➡️हरिद्वार- पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री सुलझाई, चंडी देवी रोपवे मार्ग पर मिली लाश की पहचान, यूपी के बांदा की रहने वाली थी महिला, प्रेमी ने भाई,जीजा संग मिलकर की थी हत्या, शादी के दबाव से परेशान होकर रची साजिश, दर्शन के बहाने हरिद्वार बुलाकर गला घोंटा था, 700 किमी दूर बुंदेलखंड से 3 आरोपी अरेस्ट

➡️अल्मोड़ा- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा हादसा, आतंकवाद विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसा, अल्मोड़ा का बेटा लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद, भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर में तैनात थे, सर्च ऑपरेशन के दौरान फिसलकर खाई में गिरे, शहीद का पार्थिव शरीर पंतनगर एयरपोर्ट लाया जाएगा

➡️बाराबंकी- सैकड़ों घरों की पानी सप्लाई ठप, सड़क चौड़ीकरण में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, जेसीबी से सड़क किनारे की जा रही खुदाई, PWD द्वारा दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण का कार्य, वाटर सप्लाई पाइप टूटने से बढ़ी परेशानी, नगर पंचायत टिकैतनगर का मामला

➡️सुल्तानपुर- घर के सामने दुकान लगाने को लेकर मारपीट, विपक्षियों ने गर्भवती महिला को पीटा, पीड़ित महिला ने थाने में दी तहरीर, पुलिस नहीं कर रही आरोपियों पर केस दर्ज, कूरेभार थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बे का मामला

➡️संभल- सपा सांसद जिया उर्र रहमान बर्क का बयान, शासन और प्रशासन पर खड़े किए सवाल, मदरसा, मस्जिद टारगेट कर रहे हैं- सांसद, हम इससे आहत हैं- जिया उर्र रहमान, ‘BJP हिंदू-मुस्लिम की नफरत बांट रही’, ‘जो मस्जिद तोड़ी, जल्दबाजी में आदेश पारित’

➡️मैनपुरी- दलित की जमीन पर जबरन कब्ज़े में चली गोली, दबंगों का गोली चलाने का वीडियो हुआ वायरल, दबंगों ने क्षेत्र में कई लोगों की जमीन कब्जाई, पीड़ित ने डीएम और एसडीएम से की शिकायत, पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने जांच के दिए आदेश, पुलिस और राजस्व टीम मामले की जांच में जुटी, थाना कुर्रा के धरमंगदपुर का बताया जा रहा मामला

➡️झांसी- युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक, ससुराल गए युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज़ के दौरान तोड़ा दम, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, जिले के लाचूरा थाना क्षेत्र का मामला

➡️बरेली- फर्जी फर्म बनाकर हवाला कारोबार मामला, SSP अनुराग आर्य की मामले पर बड़ी कार्रवाई, हवाला कारोबार कर रहे 2 अरेस्ट, 3 फरार, राजस्थान निवासी जगदीश चोटिया गिरफ्तार, साथ ही बरेली निवासी जमीर गिरफ्तार हुआ, दोनों के पास से 35 लाख रुपये नगद बरामद, 4 मोबाइल फोन, 2 फर्जी आधार कार्ड बरामद, कश्मीर, दिल्ली के लोगों संग मिलकर करते थे कारोबार, SSP अनुराग आर्य ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा, बारादरी थाना क्षेत्र के माधोबाड़ी से हुई गिरफ्तारी

➡️अम्बेडकरनगर- पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो का हमला, मारपीट, हमले करने का वीडियो वायरल, युवती सहित तीन भाइयों पर किया हमला, सभी लोग घायल अस्पताल में भर्ती, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ, अलीगंज थाना क्षेत्र के खासपुर का मामला

➡️हरदोई- घर से फरार होने पर युवती की हत्या, परिवार ने ही युवती को मौत के घाट उतारा, पिता समेत चार लोगों की गिरफ्तारी, घर में पीट-पीटकर युवती की कर दी हत्या, युवती का शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप, सुसाइड और सांप काटने का रूप देने की कोशिश, मां की तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, संडीला कोतवाली के समद खेड़ा का मामला

➡️हमीरपुर- अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर नाले में फंसा, लेंटर टूटने से बुलडोजर का टायर गड्ढे में धंसा, बुलडोजर फंसा,हथौड़ों से हटाया जा रहा अतिक्रमण, नगर पालिका के दर्जनों कर्मी कार्रवाई में जुटे, दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात, ईओ और तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई, नोटिस के बावजूद नहीं हटाया था अतिक्रमण, सदर कोतवाली के BSNL ऑफिस के पीछे कार्रवाई

➡️उत्तरकाशी- दयारा क्षेत्र में लापता महिला की तलाश जारी, NIM, राजस्व, SDRF-NDRF की टीमें कर रही सर्च, आज हेलीकॉप्टर से हवाई खोज अभियान चलाया, दयारा बुग्याल और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी, महिला के संभावित स्थानों पर हर पहलू से खोज, नैनीताल निवासी बबीता पांडे 29 मई से लापता हैं, दयारा बुग्याल ट्रेक के गोई क्षेत्र से हुई थीं लापता

➡️हरिद्वार- वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की उमड़ी भीड़, हर की पौड़ी और प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम, भीषण गर्मी में घंटों श्रद्धालुओं को परेशानी, गंगा घाटों तक पहुंचने में लग रहा अधिक समय, पुलिस और ट्रैफिक टीम जाम खुलवाने में जुटी, कई चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, बढ़ती भीड़ के कारण बनी जाम की स्थिति, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की, यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह

➡️दिल्ली- मोती नगर इलाके में दर्दनाक हादसा, फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को गाड़ी ने कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत, पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया, राजा गार्डन रोड के पास सो रहा था व्यक्ति

➡️दिल्ली- अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी मामला, CM पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता से वार्ता की, मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में हुई गिरफ्तारी, CM रेखा गुप्ता ने सीएम धामी को दिया आश्वासन, किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा- रेखा गुप्ता, जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी- रेखा.

News Image

................................................. थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा युवती व किशोरी को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना ड्रमण्डगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः04.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की बालिक व नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-70/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता बालिग व नाबालिग को पूर्व में बरामद किया जा चुका है । दिनांकः07.06.2026 को उप निरीक्षक रमेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर गड़बडा पुल से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त श्रीराम उर्फ शिवा पुत्र बालेन्द्र उर्फ सन्तू निवासी मलीपुर नौगवां थाना ड्रमण्डगज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

News Image

................................................. थाना कछवां पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः03.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के स्कूल जाने तथा वापस घर न आने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-75/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपहृता की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता को पूर्व में बरामद किया जा चुका है । दिनांकः07.06.2026 को उप निरीक्षक महेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर भटौली पुल के पास से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त श्रीप्रकाश उर्फ भोनू पुत्र ओजीत निवासी बेदौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

News Image

................................... थाना चील्ह पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने झांसा देकर पैसों को ठगी तथा कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर दिनांकः17.03.2026 को वादी धीरज मिश्रा पुत्र केदारनाथ मिश्रा निवासी ग्राम चेकसारी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी तथा उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ₹06 लाख की ठगी व कूटरचित नियुक्ति पत्र प्रदान करने तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर मु0अ0सं0-38/2025 धारा 316(2),318(4),319(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चील्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः07.06.2026 को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव व प्रहलाद यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकसारी से पुरजागीर जाने वाले मार्ग से नामजद अभियुक्त ताराशंकर तिवारी पुत्र स्व0रामाजा निवासी चेकसारी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.