News Express

_वाराणसी: अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम से मंदिर के आभूषण चोरी, CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस 3अरेस्ट-

_वाराणसी: अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम से मंदिर के आभूषण चोरी, CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस 3अरेस्ट-

.................................................... घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर ₹29.00 की वृद्धि 5 किलोग्राम सिलेंडर पर ₹10.50 की वृद्धि ....................................... Breaking News पूरे वाराणसी में नॉन वेज बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध। ........................................................................ एक एनकाउंटर जिसमे सियासत शुरू हो गयी..!! लखनऊ: यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। कहा कि विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभी बचे हुए हैं। उन पर भी ऐसी ही कार्रवाई करके दिखाएं। यह निषाद-बिंद समाज के साथ भेदभाव से भरा रवैया है। कुछ अधिकारी सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। चुनावी साल में ऐसी घटनाएं नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी से शिकायत करूंगा। वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने साफ कहा कि गाजीपुर एनकाउंटर की जांच होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ............................................................... वाराणसी नगर निगम का बड़ा फैसला वाराणसी में मांस-मछली की बिक्री पर बैन मीट-मांस की सारी दुकानें होंगी शिफ्ट वाराणसी से बाहर शिफ्ट होंगी सभी दुकानें वाराणसी से बाहर 5 जगह चिन्हित की गई

............................................................................ साइबर सिटी गुरुग्राम के अशोक विहार कॉलोनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां रविवार तड़के एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी (सिक्योरिटी ऑफिसर) ने घरेलू विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपनी पत्नी और जवान बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. ............................................................ बड़ी खबर बड़ी संख्या मे बैटरी चोर गिरफ्तार बैटरी सहित चोर और खरीददार कबाड़ी हुए गिरफ्तार तीन चोर रात्रि मे जे सी बी, कार, ट्रेक्टर सहित अन्य वाहनों से बैटरी की करते थे चोरी चोरो ने चोरी की बैटरी को अहरौरा स्थित एक कबाड़ी को कम दामों मे बेचते थे..... सूत्र भारी संख्या मे पुलिस ने किया बैटरी बरामद मामला अदलहाट थाना क्षेत्र का .................................................................... झारखंड में राज्यसभा चुनाव की दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी अब खत्म हो गई है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़े JMM प्रमुख हेमंत सोरेन को मना लिया है ...................................................................... Mirzapur मिर्जापुर रेलवे स्टेशन *ट्रेन की चपेट में आई महिला। रविवार की सुबह लगभग 35 वर्षीय महिला ट्रेन के चपेट में आ गई। लोगों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी कार्रवाई में जुटी । ................................................... ब्रेकिंग न्यूज अहरौरा चकिया मार्ग पर ट्रैक्टर कार में हुई टक्कर कार में सवार गंभीर घायल अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर में घटी घटना

News Image

................................................................. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा सुनसान स्थान पर खड़े वाहनों में लगी बैटरी तथा वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कबाड़ व्यवसायी सहित गैंग के 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की एक अदद पिकअप, 24 अदद बैटरी एवं चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त आला नकब बरामद मीरजापुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः04.05.2026 को वादी अखिलेश कुमार सिंह पुत्र स्व0लालचन्द्र सिंह निवासी नेवादा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध नेवादा स्थित भूसा गोदाम के बाहर खड़ी पिकअप वाहन संख्या UP65CT3523 के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-98/2026 धारा 303(2),324(4) बीएनएस तथा दिनांकः03.06.2026 को वादी अनिल कुमार जायसवाल पुत्र स्व0पक्कू राम निवासी रमना लंका काशी(कमिश्नरेट वाराणसी) द्वारा वाहन संख्याःUP64AT9590 गैरेज मे इंजन मरम्मत कार्य से खड़ी थी कि रात्रि में अज्ञात द्वारा 02 बैटरी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-134/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः06.06.2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पचगेडा पुलिया के पास से पिकअप सवार मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1.बसन्त बिन्द पुत्र दीपू बिन्द निवासी राजपूर आमघाट थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर, 2.दीपक बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द निवासी ग्राम खेदन का पुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 3.महेश बिन्द पुत्र राजेश बिन्द निवासी ग्राम खदन कै पुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 4.अजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा निवासी चौक बाजार कस्बा अहरौरा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को चोरी की एक अदद पिकअप वाहन व चोरी की ट्रक की एक अदद बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो की निशानदेही पर पूर्व में चोरी की गयी 23 अदद भिन्न-भिन्न कम्पनियों बैटरी को अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित अजय विश्वकर्मा उपरोक्त की कबाड़ की दुकान से बरामद किया गया, इस प्रकार चोरी की कुल 24 अदद बैटरी बरामद हुई । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है विवरण पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जो अहरौरा व अदलहाट थाना क्षेत्र के सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों तथा उनकी बैटरी को चोरी करने का काम करता है । वाहनों तथा उनसे चोरी की बैटरी को हम लोग अहरौरा में स्थित अजय विश्वकर्मा की कबाड़ की दुकान में बेच देते है तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1.बसन्त बिन्द पुत्र दीपू बिन्द निवासी राजपूर आमघाट थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-20 वर्ष । 2.दीपक बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द निवासी ग्राम खेदन का पुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-22 वर्ष । 3.महेश बिन्द पुत्र राजेश बिन्द निवासी ग्राम खदन कै पुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-21 वर्ष । 4.अजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र राजकुमार निवासी चौक बाजार कस्बा अहरौरा थाना अहरौरा, मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष । विवरण बरामदगी  चोरी की एक अदद पिकअप वाहन चेचिस नं0 MAT478012D9C09086 व इंजन नं0 497SP38CWY616705.  चोरी की 24 अदद भिन्न भिन्न कम्पनियों की बैटरी ।  चोरी की घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड कैचीदार व दो अदद रिंच। आपराधिक इतिहास a.अभि0बसन्त बिन्द उपरोक्त 1.मु0अ0सं0-357/2025 धारा 137(2),351(3),352,62,65(1)बीएनएस,16/17/18 व 3/4 पॉस्को एक्ट थाना अदलहाट मीरजापुर । 2.मु0अ0सं0-98/2026 धारा 303(2),324(4),317(2) बीएनएस थाना अदलहाट मीरजापुर । b.अभि0दीपक बिन्द उपरोक्त- 1.मु0अ0सं0-42/2025 धारा 305,305(E) 317(2),317(4) बीएनएस थाना चन्दौली जनपद चन्दौली । 2.मु0अ0सं0-348/2025धारा 305(a), 331(4),317(4),317(2)बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली । 3.मु0अ0सं0-77/25 धारा 115(2),351(3),352 बीएनएस थाना अदलहाट मीरजापुर । 4.मु0अ0स0-134/26 धारा 303(2),317(2),317(4) बीएनएस थाना अदलहाट मीरजापुर । c.अभि0महेश बिन्द उपरोक्त 1.मु0अ0सं0-357/2025 धारा 137(2),351(3),352,62,65(1) बीएनएस, 16/17/18 व 3/4 पास्को एक्ट थाना अदलहाट मीरजापुर। 2.मु0अ0सं0-98/2026 धारा 303(2),324(4),317(2) बीएनएस थाना अदलहाट मीरजापुर । 3.मु0अ0सं0-134/26 धारा 303(2),317(2),317(4) बीएनएस थाना अदलहाट मीरजापुर । d.अभि0अजय कुमार विश्वकर्मा उपरोक्त 1.मु0अ0सं0-134/2026 धारा 303(2),317(2),317(4) बीएनएस थाना अदलहाट मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक अजय कुमार सेठ, प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर । उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, अभयनारायण सिंह, हंसलाल व अरुण कुमार यादव, थाना अदलहाट, मीरजापुर । मुख्य आरक्षी विजयदीप सिंह, आरक्षी अजय सिंह व रिक्रूट आरक्षी आदर्श सिंह, थाना अदलहाट, मीरजापुर ।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.