News Express

जनपदीय पुलिस द्वारा 04 नफर वारंटी गिरफ्तार

जनपदीय पुलिस द्वारा 04 नफर वारंटी गिरफ्तार
                 
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 06.06.2026 को थाना को0शहर, को0देहात, लालगंज व जमालपुर पुलिस द्वारा 01-01 नफर वारण्टी(कुल 04 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

...................................... सऊदी अरब में मीरजापुर के श्रमिक की मौत, पत्नी ने थाने में दिया प्रार्थना पत्र शव भारत लाने के लिए तसदीक सकूनत रिपोर्ट की मांग, प्रशासन से लगाई गुहार मीरजापुर, 6 जून 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट, कच्ची सराय निवासी मैसर बानो ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर सऊदी अरब में मृत अपने पति का शव भारत लाने के लिए मदद मांगी है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मैसर बानो के पति शमीम अहमद सऊदी अरब के जद्दा शहर में "समास्को कंपनी" में लेबर के रूप में कार्यरत थे। 31 मई 2026 को तबीयत बिगड़ने पर कंपनी ने उन्हें जद्दा के किंग अब्दुल अजीज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कंपनी ने फोन पर परिजनों को मौत की सूचना दी। शव दफनाने के लिए रिपोर्ट जरूरी मैसर बानो ने बताया कि पति का शव भारत लाने और अंतिम संस्कार कराने के लिए सऊदी एंबेसी द्वारा तसदीक सकूनत रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस से जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का अनुरोध किया है। प्रार्थिनी ने प्रार्थना पत्र के साथ पति का पासपोर्ट, वीजा, मृत्यु प्रमाण पत्र, अस्पताल एडमिट कार्ड और सभासद की तहरीर समेत अन्य दस्तावेज संलग्न किए हैं। परिजनों ने शोक की घड़ी में प्रशासन से हर संभव मदद की अपील की है। थाना पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है

................................................ पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। वैष्णो देवी जा रही करीब 1200 यात्रियों से भरी न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का एक कोच अचानक अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया. घटना के दौरान तेज आवाज सुनकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग घबराकर कोच से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) शनिवार तड़के करीब ढाई बजे नई दिल्ली से रवाना हुई थी. सुबह 8.47 बजे ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची. यहां निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ने लगी, अचानक एक स्लीपर कोच से जोरदार आवाज आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आवाज इतनी तेज थी कि यात्रियों को किसी बड़े विस्फोट जैसी आशंका होने लगी. कुछ ही पलों में पता चला कि कोच को दूसरे डिब्बे से जोड़ने वाला हिस्सा टूट गया है और डिब्बा अलग हो गया है. इसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

News Image

................................... दिल्ली - नाराज़गी की ख़बरों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने HM अमित शाह से मुलाक़ात की, मुलाक़ात के बाद कैप्टन ने कहा - पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई !

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.