News Express

विंध्याचल में दुकान पर मारपीट व धमकी का मामला प्रसाद विक्रेता गोपाल बिंद पर हमला, जान-माल को खतरा

विंध्याचल में दुकान पर मारपीट व धमकी का मामला
प्रसाद विक्रेता गोपाल बिंद पर हमला, जान-माल को खतरा


मिर्जापुर (विशेष संवाददाता)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के फतेहपुरी गली के पास स्थित प्रसाद की दुकान पर कार्यरत युवक गोपाल बिंद के साथ 22 मई 2026 को शाम 6 बजे मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष विंध्याचल को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोपाल बिंद पुत्र पन्नालाल बिंद, निवासी अमरावती चौराहा, थाना विंध्याचल ने बताया कि वह विगत 20 दिनों से संजू मिश्रा की प्रसाद की दुकान पर नियमित काम कर रहा था। घटना के दिन जब वह दुकान पर बैठा था और दुकानदार के भतीजे अरुण मिश्रा भी मौजूद थे, तभी आरोपी निशु मिश्रा (उर्फ कालीचरण) पुत्र बच्चा मिश्रा, निवासी पुरानी वीआईपी गेट के नीचे थाना विंध्याचल दुकान के अंदर घुस आया।आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए गोपाल का कॉलर पकड़ लिया और तीन-चार घूंसे मारकर पीटा। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि “तुम्हें विंध्याचल कस्बे में कहीं काम नहीं करने देंगे, कहीं दिख गए तो मारकर हाथ-पैर तोड़ देंगे।” गोपाल बिंद ने आरोप लगाया है कि आरोपी सरहंग एवं पैसे वाला व्यक्ति है, जिसके कारण उसके जान-माल को खतरा बना हुआ है।पीड़ित गोपाल बिंद ने अपने प्रार्थना पत्र में दिनांक 23 मई 2026 को थाना अध्यक्ष महोदय से घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। पुलिस इस प्रार्थना पत्र पर क्या कार्रवाई करती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।मोबाइल नंबर: 7094 5031 9950 (प्रार्थी गोपाल बिंद)

............................................... Chandauli Crime: चंदौली में धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर युवक की हत्या: घर के बाहर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

News Image

.......................................... गोगांव में गंगा तट की सुरक्षा: सात करोड़ की कटानरोधी परियोजना तेज रफ्तार, बरसात से पहले 70% लक्ष्य मिर्जापुर : जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में गंगा नदी के किनारे चल रही सात करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी कटानरोधी परियोजना मानकों के अनुरूप अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रही है। ग्रामीणों के चेहरों पर उत्साह और उम्मीद की चमक साफ दिखाई दे रही है। पश्चिमवाहिनी गंगा के खतरनाक तट पर बसे गोगांव में दशकों से नदी की कटान आबादी और उपजाऊ कृषि भूमि के लिए गंभीर खतरा बनी हुई थी। लंबे संघर्ष और जनआंदोलन के बाद 415 मीटर लंबाई में कटानरोधी कार्य को मंजूरी मिली। अब टेंडर के माध्यम से कार्यदायी एजेंसी इस परियोजना को धरातल पर उतार रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पत्थर के मजबूत बोल्डर बिछाए जा रहे हैं, जिनके ऊपर व्यवस्थित रूप से चौकोर बोल्डर और जाली का मजबूत जाल बिछाया जा रहा है। यह संरचना बाढ़ के प्रचंड दबाव को भी झेलने में सक्षम बताई जा रही है। बरसात के मौसम को देखते हुए मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ा दी गई है। ठेकेदार के अनुसार बरसात से पहले 70 प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि स्थानीय लोगों को विश्वास है कि कार्य लक्ष्य से पहले ही पूरा हो जाएगा। लगभग पंद्रह दिन पहले सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, सोन संगठन वाराणसी के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार ने अचानक स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बरसात से पहले निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का आश्वासन दिया। अधीक्षण अभियंता ने पहले भी गुणवत्ता पर पूर्ण ध्यान रखने के सख्त निर्देश जारी किए थे। राधेशाम, पूर्व प्रधान सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों की सतर्क निगरानी और नियमित जांच के कारण परियोजना में उत्कृष्ट प्रगति हो रही है। उन्होंने मंडलायुक्त और मुख्य विकास अधिकारी से अपील की है कि समय-समय पर गुणवत्ता की सख्त जांच कराई जाए, ताकि यह परियोजना पूर्ण रूप से गांववासियों को सुरक्षा प्रदान कर सके। ग्रामीणों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से न केवल नदी कटान रोकी जा सकेगी, बल्कि गांव की आबादी और खेती-किसानी भी सुरक्षित हो जाएगी। यदि कार्य इसी गति और गुणवत्ता के साथ पूरा हुआ तो बाढ़ का प्रकोप अब गोगांव के लिए चिंता का विषय नहीं रहेगा।

News Image

.................................... अनियंत्रित सवारी भरी आटो पलटी,एक की मौके पर मौत,महिला सहित चार घायल, महिला सीएचसी से रेफर। , राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गाँव के पास तलरे मोड़ (राजगढ़, चुनार संपर्क मार्ग) पर शनिवार के दोपहर 2 बजे के लगभग सवारी भरी आटो अनियंत्रित होकर सडक से उतरकर पलट गई। जिसके नीचे दबकर एक आटो सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। वही घायल आटो सवारों ने बताया कि आटो चालक, आटो पलटते ही, सवारियों की चीख़ पुकार सुनकर मौके से फरार हो गया। सत्तेशगढ क्षेत्र निवासी अज्ञात आटो चालक ,अपनी निजी आटो लेकर, राजगढ़ से चुनार तक जाने के लिए सवारी ढोने का कार्य करता है। शनिवार को राजगढ़ से आटो में सवारी भरकर चुनाव की तरफ जा रहा था। जैसे ही आटो सेमरी गाँव के तलरे मोड़ पर पहुचीं। सामने से अचानक कोई बाइक आ गई, उसी को बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर पथ्थरों के चट्टानों में पलट गई। जिसके नीचे दबकर आटो सवार सत्तेशगढ के बरहीं गाँव निवासी बल्लू पुत्र भगवानदास का मौके पर मौत हो गई। बेचूबीर गाँव निवासी 45 वर्षीय अमरावती पत्नी गौरी व बरहीं गाँव निवासी 60 वर्षीय विरेंद्र पुत्र कांता, व बरहीं गाँव निवासी 55 वर्षीय हनुमान पुत्र निहोर व बेचूबीर निवासी 50 वर्षीय समारू पुत्र नारायण। गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों के मदद से एंबुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सूचना पर पहुचीं राजगढ़ पुलिस शव का पंचनामा करा, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में महिला की हालत गंभीर देख वहां के चिकित्सक लोढी, सोनभद्र रेफर कर दिए। तीन घायलों का सीएचसी में इलाज जारी है। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि आटो से दबकर एक युवक की मृत्यु हो गई। शव का पंचनामा करा, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.