News Express

आज दिनांक 04.06.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण द्वारा पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत  ग्राम फुल्लनपुर स

आज दिनांक 04.06.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण द्वारा पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत  ग्राम फुल्लनपुर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहाँ अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के शव को अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल पर पथराव किया गया।

घटनास्थल निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा स्पष्ट किया कि शांति एवं सौहार्द भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

आमजनमानस से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है

................................. ब्रेकिंग न्यूज मीरजापुर ???? कछवां थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां की एक आशा बजहां गांव की निवासी की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत परिजनो में मचा कोहराम

........................................ लखनऊ पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त चुनाव की तारीख बताने का आदेश ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार से नाराज हाईकोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग से कोर्ट ने मांगा पंचायत चुनाव का शेड्यूल यूपी पंचायत चुनाव कब होंगे ? हाईकोर्ट ने पूछा सीधा सवाल ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाने के फैसले पर उठे सवाल हाईकोर्ट बोला - पंचायत चुनाव की संभावित तिथि बताएं अधिकारी 10 जुलाई तक चुनाव की तारीख बताने का कोर्ट का निर्देश OBC आयोग की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश पंचायत चुनाव टालने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के आदेश पर कोर्ट में सुनवाई सरकार की दलीलों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ हाईकोर्ट लखनऊ बेन्च ने पंचायत चुनाव को लेकर मांगा स्पष्ट जवाब निर्वाचन आयोग से कोर्ट ने मांगी चुनाव कराने की समय सीमा पंचायत चुनाव मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, पंचायत चुनाव पर स्थिति करें स्पष्ट

...................................................... विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मा. विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र,मा. विधायक मझवा सुचिशिमिता मौर्य, मा. विधायक छानबे श्रीमती रिकी कोल, मंडलायुक्त श्री राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने किया वृक्षारोपण। सभागार में आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण को बनाए रखने व उसके महत्व के बारे उद्बोधन कर दी गई जानकारी। " एक पेड़ मां के नाम" लगाने पर दिया गया बल। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, डीएफओ राकेश कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डा. संजीव कुमार रहे उपस्थित।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.