ब्रेकिंग चंदौली
प्रशांत सिंह,सुदर्शन न्यूज़????
9264915248
चंदौली में फाइनेंसर बनकर ट्रक लूटने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,यार्ड संचालक गिरफ्तार,ट्रक बरामद..
नौबतपुर में किश्त बकाया होने पर ट्रक को जबरन कब्जे में लेने का मामला पड़ा भारी...
सैयदराजा पुलिस ने लूट के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए यार्ड संचालक प्रिंस सिंह को किया गिरफ्तार...
लूटा गया ट्रक BR44GA7998 कैमूर बिहारके वैष्णवी पार्किंग यार्ड से बरामद...
चालक ने आरोप लगाया था कि फाइनेंसर बताकर आये लोगों ने ट्रक रोका,खलासी से मारपीट की और वाहन लेकर फरार हो गये।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लूट का मुकदमा दर्ज कर शुरू की थी जांच...
एसपी चंदौली का सख्त संदेश
रिकवरी के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, कानून हाथ में लिया तो होगी लूट की कार्रवाई।
फाइनेंस एजेंसी के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच,जल्द हो सकती है और गिरफ्तारियां...
किस्त वसूली के नाम पर दबंगई नहीं चलेगी,कानून से ऊपर कोई नहीं
................................................ जय श्री राम शुक्रवार, 05 जून 2026 के मुख्य समाचार ????'अमेरिका दे रहा भारत पर दबाव, लेकिन झुकेंगे नहीं PM मोदी', रूस से रिश्तों पर पुतिन की ट्रंप को दो टूक ????विजय को सपोर्ट करना पड़ा कांग्रेस को भारी, DMK ने INDIA गठबंधन को दिया झटका ????पाकिस्तान को चीन ने बीच राह में छोड़ा, पैसे नहीं दिए तो रोका J-10C फाइटर जेट ????राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी: एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी ????13 दिन में टूटी 28 साल पुरानी TMC: निष्कासित विधायक बोले-अभिषेक के खिलाफ बोल नहीं सकते थे; बगावत हुई क्योंकि फैसले थोपे जा रहे थे ????10वीं की योग्यता वाली नौकरी ग्रैजुएट उम्मीदवार को नहीं दे सकते; SC का बड़ा आदेश ????लालू-राबड़ी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को अब एक ही बॉडीगार्ड ????इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, IPC की धारा 406 और 420 एक साथ नहीं हो सकती लागू ????पुणे के विप्रो धर्मांतरण और धार्मिक उत्पीड़न मामले की जांच में नासिक SIT मॉडल की एंट्री? पुलिस कर सकती है विशेष रणनीति का अध्ययन ????नीट-यूजी: पेपर लीक के बाद एक और अभ्यर्थी की कथित आत्महत्या, राहुल गांधी बोले- बर्बाद हो चुकी व्यवस्था ज़िम्मेदार ????बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर के अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग में पांच लोगों की मौत ????कोलकाता नगर निगम में बड़ा बदलाव: फिरहाद हकीम ने मेयर पद से दिया इस्तीफा, सियासी अटकलें तेज ????TMC नेता भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा: ग्रामीणों से आवास योजना के नाम पर 8 लाख वसूले थे; लोग कट-मनी वापस मांगने पहुंचे ????फायरिंग मामले में खान सर के गार्ड्स गिरफ्तार, हथियार जब्त: खान सर से पुलिस की पूछताछ; रौशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च ????CJI बोले- शहरों में व्यक्ति भीड़ में भी अकेला: गांवों में समुदाय अब भी जीवन का केंद्र, हमें जीवन को बैलेंस करना सीखना होगा ????जम्मू-कश्मीर के रियासी में बादल फटा, कई घरों को नुकसान: दिल्ली में बारिश से 11 फ्लाइट डायवर्ट, MP में आंधी-बारिश; मानसून केरलम पहुंचा ????सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला! आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!! जय हो ........................................................ सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 05 - जून - शुक्रवार !! विश्व पर्यावरण दिवस !! ???? =============================== 1 पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर, ₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता 2 राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी 3 राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा 4 गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे 5 रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति 6 संघ प्रमुख बोले- दुनिया भारत की ओर नई दिशा की उम्मीद से देख रही है, हमें हर स्तर पर मजबूत बनाना होगा 7 भारत में ऑटोमोबाइल और ईंधन क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस दिशा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशभर में करीब 5,200 इथेनॉल डिस्पेंसिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की है। यह कदम पेट्रोल पर निर्भरता घटाने, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। 8 इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार: DMK ने 8 जून को होने वाली बैठक से बनाई दूरी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप 9 भारत और वेनेजुएला के बीच नई दिल्ली में उच्च स्तरीय वार्ता संपन्न हुई। प्रधानमंत्री मोदी और कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच ऊर्जा, निवेश और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा ग्लोबल साउथ के देशों को वैश्विक मंच पर मजबूती देने पर पूर्ण सहमति बनी है 10 कर्नाटक सरकार में विभागों का बंटवारा: सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग, प्रियांक खरगे बने गृह मंत्री 11 भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज! 12 टीएमसी में दरार: पार्टी के अंदरूनी कलह पर NDA का हमला, ममता के 'अहंकार' और अभिषेक की 'तानाशाही' को बताया वजह 13 देशभर में कटते जंगल और घटते भूजल स्तर से पूरा पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ रहा है। प्राकृतिक असंतुलन का ही नतीजा है कि 2025 को भारत ने अपने आठवें सबसे गर्म वर्ष के तौर पर दर्ज किया। इस वर्ष औसत तापमान 1991-2020 के दीर्घकालीन औसत से 0.28 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जनवरी-फरवरी और मार्च-मई के मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहे 14 जलस्तर ने मौसम का संतुलन बिगाड़ दिया है।सीएसई की रिपोर्ट ने आंकड़ों के जरिये देश की चिंताजनक तस्वीर दिखाई है। जिसमें बताया गया कि 2025 भारत का आठवां सबसे गर्म साल रहा और चरम मौसम ने 4421 लोगों की जान ली। जबकि हर आठ में से एक भारतीय बीमार है। 15 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज इसके फैसलों का एलान करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण केंद्रीय बैंक इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। यह समीक्षा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव से आर्थिक परिदृश्य जटिल हुआ है। अधिकांश अर्थशास्त्रियों को ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है 16 पुतिन बोले- अमेरिका का मोदी पर दबाव डालना बेकार, भारत महान देश, रूस को उस पर भरोसा है, US और उसकी नजदीकी से हमें दिक्कत नहीं 17 ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: 'अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो फिर भड़क सकती है जंग 18 ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता 19 यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे, नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
................................................. पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी आरक्षी ना0पु0 के परीक्षा को दृष्टिगत स्टांग रूम का किया गया आकस्मिक निरीक्षण तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बन्धित दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश 04.06.2026 मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी आरक्षी ना0पु0 एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत तहसील सदर परिसर में स्थित स्टांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । उक्त भ्रमण व निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष को0शहर मौजूद रहें ।
................................................ देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई?? विंध्याचल कस्बे में जुआ के बड़े अड्डे पर पुलिस की छापेमारी कई जुआ के खिलाड़ी गिरफ्तार/मजे की बात जुआ का बड़ा नेटवर्क चलाने वाला आधा दर्जन बार गिरफ्तार हो चुका है के बावजूद आज एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आया है? संचालक सहित कई खिलाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है?
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.