धर्म परिवर्तन करके शादी करने का बनाया दबाव
बात ना मानने पर जान से मारने की दी धमकी
डामड गंज
स्थानीय थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने विशेष धर्म के युवक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है कि एक युवक कहीं से मेरा मोबाइल नंबर प्राप्त किया और मुझसे अश्लील बातें करना और धर्म परिवर्तन करके विवाह करने का दबाव बनाना बात ना मानने पर जान से मारने की धमकी देना और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके गाली गलोज करना इस संदर्भ में प्रार्थना पत्र दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम बबुरा निवासी मोनू अंसारी पुत्र मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने कहीं से जुगाड़ करके मोबाइल नंबर प्राप्त किया और पीड़िता से अश्लील बातें किया करता था और धर्म परिवर्तन करके विवाह करने का दबाव बनाया ना मानने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके गाली गलौज दिया और जान से मारने की धमकी दिया तथा रोड पर गीराकर मारपीट किया पास के गांव वालों ने मेरा बचाव किया पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है
........................................... शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे... ???? ============================== 1 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीएफपीडीएस-2026 जारी किया। इसके तहत रक्षा खरीद और परियोजनाओं के लिए वित्तीय शक्तियां बढ़ाई गई हैं। नई व्यवस्था से निर्णय प्रक्रिया तेज होगी, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमता मजबूत होगी 2 राजनाथ सिंह ने इस पहल के लिए रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे रक्षा खरीद प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी होगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था से फील्ड कमांडरों को अधिक अधिकार मिलेंगे। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और सैन्य तैयारियां मजबूत होंगी 3 खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति, जीएसटी और कृषि-शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर तीखा हमला बोला। 4 राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की विदेश नीति को अमेरिका कंट्रोल कर रहा है। 5 प्रधानमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद की, कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है, NEET छात्रा की खुदकुशी पर राहुल का हल्लाबोल 6 CJI बोले- शहरों में व्यक्ति भीड़ में भी अकेला, गांवों में समुदाय अब भी जीवन का केंद्र, हमें जीवन को बैलेंस करना सीखना होगा 7 तेलंगाना को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने हजारों करोड़ के हाईवे विस्तार योजना को दी मंज़ूरी 8 बिहार के मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल में आग, 5 की मौत, कुछ मरीजों के गायब होने पर लोगों का हंगामा; पुलिस बोली- दूसरे अस्पताल में हैं 9 कॉकरोच जनता पार्टी बोली- CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा, सरकार से बातचीत को तैयार; दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, 6 जून को प्रदर्शन 10 गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह आंकड़ा देर रात तक और बढ़ सकता है। 11 संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 12 ललित मोदी बोले- मैं भगोड़ा नहीं, दुनिया घूम रहा हूं, सरकार के हाथ बहुत लंबे, उससे पंगा नहीं ले सकते; मेरे खिलाफ कोई केस नहीं 13 मानसून केरलम पहुंचा, इस बार लेट, 7 दिन तक भारी बारिश का अनुमान; MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट 14 ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी हाउस में पास, संसद की मंजूरी बिना सैन्य कार्रवाई पर रोक की मांग; ट्रम्प ने कहा था- जंग मेरा फैसला 15 गिरावट के बाद संभला भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद
..................................... उत्तर प्रदेश- CM योगी ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाएं - CM नीम करोली बाबा सर्किट तथा बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट के विकास हेतु बैठक में चर्चा हुई , पर्यटन नीति में बदलाव को CM ने दी सहमति, नैमिषारण्य को वैदिक ज्ञान, योग, आयुर्वेद और वेलनेस के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के हों प्रयास -CM विंध्याचल में त्रिकोण परिक्रमा क्षेत्र का होगा समग्र विकास, CM ने कहा -शक्तिपीठों के निकट माता सती की पौराणिक कथा का प्रभावी एवं आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया जाए !! ** उत्तराखंड - मौसम खराब होने के कारण LOP राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा रद्द !! .................................................................. दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया एलान ..................................................... टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि खराब फॉर्म के चलते उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि सूर्यकुमार यादव टीम में बतौर बल्लेबाज बने रहेंगे या नहीं, इस पर भी स्थिति साफ नहीं है। भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले होंगे। जून के अंत में टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। टेस्ट और वनडे में कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं, जबकि टी20 में फिलहाल सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं। खबर है कि बीसीसीआई और चयन समिति नए टी20 कप्तान को लेकर विचार कर रही है
..................................................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-221/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः04.06.2026 को उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा पतुलकी ओवर ब्रिज के पास से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अमित पुत्र सुरेश निवासी ग्राम खुटहनियां थाना करमा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.