News Express

“मासिक साइबर जागरुकता” कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन

“मासिक साइबर जागरुकता” कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन

मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक, जनपद मीरजापुर के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना ,मीरजापुर द्वारा आज दिनांक 03.06.2026 को “मासिक साइबर जागरुकता कार्यक्रम” के अन्तर्गत साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोकथाम हेतु स्थान- शिवलोक श्रीनेत पी.जी. कॉलेज, कपसौर थाना क्षेत्र पड़री जनपद मीरजापुर में साइबर जागरुकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें कॉलेज के प्रबन्धक डा0 मधुलिका सिंह, प्रधानाचार्य डा0 सन्तोष कुमार सिंह, प्रवक्तागण व अन्य अध्यापकगण तथा छात्र एवं छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित रहें ।इसमें साइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साइबर अपराध के प्रकार की जानकारी दी गयी । जैसे- साइबर अपराध क्या है? साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी व क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानकारी दी गयी ऑनलाइन खरीदारी, गेमिंग एप से सम्बन्धित, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम् से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध ,एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in  पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया । 
साइबर जागरुकता कार्यक्रम करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक राम नरायन सरोज, उ0नि0 जयप्रकाश शर्मा, आरक्षी सोनू कुमार, आरक्षी अनूप पटेल, महिला आरक्षी नीरज अम्बेडकर, साइबर क्राइम पुलिस थाना मीरजापुर व महिला आरक्षी उमा , साइबर हेल्प डेस्क थाना पड़री 

................................................. थाना पड़री पुलिस द्वारा जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 08 जुआरी गिरफ्तार; मौके से ₹ 4720/- नगद, 05 अदद मोटरसाइकिल, 06 अदद स्मार्ट मोबाइल फोन व 52 ताश के पत्ते बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः02.06.2026 को थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर लोकेश्वरनाथ पहाडी के पास से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 08 जुआरियों 1.भोले गौतम पुत्र दशरथ गौतम निवासी ग्राम समोगरा थाना कोतवाली देहात मीरजापुर, 2. कुमार आकाश सिंह पुत्र केसरी सिंह निवासी इन्दलपुर थाना कोतवाली देहात मीरजापुर, 3. महेश चौहान उर्फ गन्नू पुत्र स्व0 खदेर चौहान ग्राम धोवही थाना पड़री मीरजापुर, 4. रमाशंकर मौर्य पुत्र राधेश्याम मौर्य निवासी धोवही रायपुर पोख्ता थाना पड़ी मीरजापुर, 5. गुड्ड भारती पुत्र स्व0 पित्ते भारती निवासी जसोहर पहाडी थाना कोतवाली देहात मीरजापुर, 6. सोनू यादव पुत्र स्व0 गुलाब चन्द्र यादव निवासी हल्का थाना पड़री मीरजापुर, 7. श्यामा चौहान पुत्र गुल्ली चौहान निवासी बरजीमुकुन्दपुर थाना पड़री मीरजापुर व 8. खुशीलाल मौर्या पुत्र स्व0 फूलचन्द्र मौर्य निवासी बरजीमुकुन्दपुर थाना पड़री मीरजापुर को गिरफ्तार कर मौके से मालफड़ ₹ 3200/- नगद, जामा तलाशी से ₹1520/- नगद व 52 ताश के पत्ते, 06 अदद स्मार्ट मोबाइल फोन व 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-149/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी

.................................................... थाना अदलहाट पुलिस द्वारा जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 06 जुआरी गिरफ्तार; मौके से ₹35750/- नगद, 06 अदद स्मार्ट मोबाइल फोन व ताश के पत्ते बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः02.06.2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम रानीबाग से जमालपुर जाने वाले मार्ग के पास से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 06 जुआरियों 1.प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्व0रामकृष्ण सिंह निवासी ग्राम टेढुआ थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 2.अवधेश कुमार पुत्र स्व0हीरालाल निवासी ग्राम लमवां थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 3.शिवकुमार पुत्र स्व0फौजदार निवासी ग्राम जयपट्टी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर, 4.संतोष कुमार पटेल उर्फ पिंटू पुत्र स्व0हरिशंकर सिंह निवासी ग्राम जयपट्टीकलां थाना जमालपुर मीरजापुर, 5.रामबाबू पुत्र स्व0जवाहिर निवासी ग्राम लमवां थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 6.रजनीश कुमार उर्फ बब्लू पुत्र ज्ञानदेव निवासी ग्राम हरदी सहजनी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर मौके से मालफड़ ₹ 33000/- नगद, जामा तलाशी से ₹2750/- नगद व ताश के पत्ते, 06 अदद स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-132/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ......................................................... मीरजापुर में कछुआ संरक्षित क्षेत्र में अवैध बालू खनन का रैकेट, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप मीरजापुर जन जागरण विकास आंदोलन के जिला अध्यक्ष रतन लाल दूबे ने कछुआ संरक्षित क्षेत्र (Kachhua Sanctuary) में हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन की शिकायत जिलाधिकारी मीरजापुर को दी है। आरोप है कि स्थानीय खनन माफिया पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से रात-दिन लाखों रुपये का अवैध उत्खनन कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और पीपा पुल भी खतरे में पड़ गया है।रतन लाल दूबे (निवासी ग्राम गोगांव, विकास खंड छानबे) ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोगांव, गौरा, परमानपुर, दुगौली सहित आसपास के इलाकों में दिसंबर 2025 से लगातार अवैध बालू खनन चल रहा है। रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से बालू का परिवहन किया जा रहा है।आरोपियों के नाम:परमेश कुमार दूबे पुत्र काल बिहारी दूबे, गोगांव बृजेश तिवारी उर्फ बल्लू पुत्र राजेंद्र तिवारी, गोगांव , विनोद कुमार यादव पुत्र सीताराम यादव, गोगांव पिन्टू पाण्डेय पुत्र कलेक्टर पाण्डेय, भौरूपुर साटनपट्टी, जय सिंह पुत्र लाले, फोलेपुर ,सुनिल कुमार निषाद, विनोद निषाद, सिपाही निषाद (गोगांव) , सत्यम दूबे उर्फ शक्ति, कुलदीप सिंह उर्फ पप्पु (भौरूपुर) रतन लाल दूबे ने बताया कि पूर्व में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के कार्यकाल में इस अवैध खनन पर कार्रवाई हुई थी और काफी हद तक रोक लगी थी, लेकिन उनकी तैनाती समाप्त होते ही फिर से यह धंधा बेलगाम हो गया है। सूत्रों का कहना है कि इसमें कुछ बड़े सफेदपोश नेता भी शामिल हैं।प्रशासन की रिपोर्ट खनन निरीक्षक, मीरजापुर द्वारा जारी पत्र (दिनांक 14 जनवरी 2026) के अनुसार शिकायतकर्ता रतन लाल दूबे द्वारा दी गई शिकायत पर 5 जनवरी 2026 को जांच की गई। जांच दल को मौके पर अवैध खनन नहीं मिला, लेकिन शिकायतकर्ता ने मौके पर पहुंचकर बताया कि हनुमान मंदिर की तरफ गंगा नदी किनारे अवैध खनन चल रहा है। जांच रिपोर्ट में फोटोग्राफ्स भी संलग्न हैं।पर्यावरणीय खतरा अवैध खनन से कछुआ संरक्षित क्षेत्र में वन्यजीवों (विशेषकर कछुओं) का अस्तित्व खतरे में है। ग्राम गौरा, परमानपुर (पीपा पुल के पास) और आसपास के इलाकों का पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही सरकारी राजस्व की भी भारी हानि हो रही है।रतन लाल दूबे ने जिलाधिकारी से मांग की है कि किसी निष्पक्ष अधिकारी से तुरंत जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मोबाइल नंबर 7880522844 पर भी संपर्क करने की अपील की है।यह मामला अब स्थानीय स्तर पर सुर्खियों में है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। जनता निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक की मांग कर रही है।

News Image

...................................... लखनऊ: यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव और DGP की बड़ी समीक्षा बैठक 8, 9 और 10 जून को होगी आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में 1183 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा भर्ती परीक्षा के लिए 28.86 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता पर कोई समझौता नहीं- मुख्य सचिव स्ट्रांग रूम में डबल लॉक, डबल गार्ड और CCTV अनिवार्य भर्ती बोर्ड करेगा CCTV लाइव फीड से निगरानी गोपनीय सामग्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी पर परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कार्मिकों का होगा सत्यापन ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश बिना सत्यापन किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं निजी व्यक्तियों की नियुक्ति पर सख्त रोक- मुख्य सचिव सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और चेकिंग होगी बेहद सख्त पेन, प्रवेश पत्र और ID के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे अभ्यर्थी परीक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं- मुख्य सचिव 6 से 10 जून तक सभी परीक्षा केंद्रों का होगा सैनिटाइजेशन मोबाइल, कैमरा और ब्लूटूथ की होगी गहन जांच अधिकांश कर्मचारियों के मोबाइल परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाए जाएंगे चेकिंग के बाद ही कर्मचारियों को मिलेगा प्रवेश कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रेंडमाइजेशन से लगेगी केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे नियमित निरीक्षण राज्य और जिला कंट्रोल रूम से होगी लगातार निगरानी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष व्यवस्थाएं होंगी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी परीक्षा की सफलता सतर्कता और अनुशासन पर निर्भर- DGP राजीव कृष्ण सभी अधिकारियों को भर्ती बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश परीक्षा केंद्रों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस व ट्रैफिक बल तैनात होगा।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.