मीरजापुर
थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 31.05.2026 को वादी रमाशंकर पुत्र खरपत्तु निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद में वादी के भाई व पिता को गंभीर रूप से मार-पीट कर घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । इलाज के दौरान घटना में घायल वादी के भाई प्रेमशंकर की मृत्यु हो गयी । उक्त के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-118/2026 धारा 115(2),351(2),3(5),110,118(1),103(1),333,352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित सभी अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पूर्व में 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है । थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः03.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर कछवाँ-जमुआ मार्ग पर चड़िया गाँव के पास से वांछित 02 अभियुक्तों 1.ओमप्रकाश व 2.विशाल कुमार पुत्रगण रामजतन निवासी ग्राम विदापुर, थाना कछवाँ, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
.............................................. थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग की निजी फोटो प्राप्त कर वायरल करने की धमकी इत्यादि के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः01.06.2026 को एक युवती/किशोरी द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने बहाने निजी फोटो प्राप्त कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने तथा स्पीड पोस्ट के माध्यम से धमकी भरा पत्र भेजने इत्यादि के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-246/2026 धारा 79,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः03.06.2026 को उप निरीक्षक उदयराज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम जमुई तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त भानु प्रकाश सिन्हा पुत्र अरूण सिन्हा निवासी दुमदुमा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 79,352,351(3) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
................................................... थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ छेड़खानी, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः01.06.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी, गाली गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-247/2026 धारा 74,352,351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः03.06.2026 को उप निरीक्षक सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम चचेरी मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद 02 अभियुक्तों 1.सोनू कुमार पुत्र रामविलास निवासी बड़ागांव थाना चुनार जनपद मीरजापुर व नीतीश कुमार पुत्र गुड्ड निवासी महुला पासी थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार हाल पता बड़ागांव थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
....................................... जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 03 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 03.06.2026 को थाना को0शहर, लालगंज व चुनार पुलिस द्वारा 01-01 वारंटी, कुल 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.